Rajasthan News: प्रदेश में ग्राम–2026, 23 से 25 मई को, देशभर के 5 प्रमुख शहरों में होंगे रोडशो

0
5
AI Photo

राजस्थान सरकार का कृषि विभाग ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट’ (GRAM)–2026 के आगामी संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियों में जुट गया है। 23 से 25 मई, 2026 तक आयोजित होने वाले इस मेगा इवेंट के व्यापक प्रचार-प्रसार और निवेशकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से विभाग देशभर के पांच प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में ‘रोडशो’ आयोजित करने जा रहा है।

निवेशकों और स्टार्टअप्स पर रहेगा फोकस—

इन रोडशो का मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र के निवेशकों, एग्रीटेक कंपनियों, प्रतिष्ठित शोध संस्थानों, उभरते हुए स्टार्टअप्स और विभिन्न हितधारकों को एक मंच पर लाना है। विभाग इन आयोजनों के माध्यम से उन्हें ग्राम–2026 में सक्रिय भागीदारी के लिए आमंत्रित करेगा। राजस्थान सरकार की मंशा राज्य को कृषि-व्यापार और तकनीक के क्षेत्र में एक ग्लोबल हब के रूप में स्थापित करने की है।

रोडशो का पूरा कार्यक्रम—

प्रचार अभियान की शुरुआत पिंक सिटी से होगी। कार्यक्रमों की प्रस्तावित रूपरेखा इस प्रकार है:

10 अप्रैल: जयपुर

17 अप्रैल: दिल्ली

24 अप्रैल: अहमदाबाद

06 मई: हैदराबाद

08 मई: पुणे

सवांद और संभावनाएं—

इन कार्यक्रमों के दौरान राजस्थान के कृषि क्षेत्र में उपलब्ध असीम निवेश संभावनाओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा। साथ ही, राज्य सरकार द्वारा कृषि प्रसंस्करण, भंडारण और नई तकनीकों के लिए दी जा रही रियायतों व नीतियों की जानकारी भी साझा की जाएगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि इन रोडशो से न केवल राज्य में निवेश के नए रास्ते खुलेंगे, बल्कि प्रदेश के किसानों को वैश्विक स्तर की तकनीक और विपणन (Marketing) के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। राज्य सरकार ‘ग्राम–2026’ को खेती-किसानी के भविष्य को बदलने वाले एक मील के पत्थर के रूप में देख रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here