Congress News: प्रदेश कांग्रेस में 50 जिलाध्यक्षों के लिये 3000 नेताओं की दावादारी

0
67

राजस्थान कांग्रेस संगठन में 50 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिये 3000 नेताओं ने दावादारी की है। जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिये 24 अक्टूबर को दिल्ली हाईकमान ने सभा आहूत की है। बताया जा रहा है कि सभा के दौरान राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल राजस्थान के सभी पर्यवेक्षकों से अलग—अलग बात करेगें।
सभा में राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी भाग लेगें। उपरोक्त सभी नेताओं की रायशुमारी से ही जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर निर्णय लिया जायेगा।
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार एक जिलाध्यक्ष के लिये छह नामों की संभावित सूची तैयार की है। सूची में चयन की पत्रता के लिये संगठनात्मक सक्रियता, पार्टी निष्ठा और स्थानीय पकड़ को प्राथमिकता दी है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि नए जिलाध्यक्षों को अब पहले से अधिक अधिकार दिए जाएंगे।
मजे की बात ये है कि इस बार जिलाध्यक्ष बनने की दौड़ में कई विधायक, पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता भी अपना भाग्य आजमा रहे है।
आपको बतादें कि जिलाध्यक्षों के चयन के लिये प्रदेश के सभी जिलों में खूब टंटे हुए हैं और खुल कर गुटबाजी सामने आई थी। अब देखना यह कि हुई टंटा बाजी के बीच किस—किस नेता का भाग्य जोर मारता है। सूत्रों का यह भी कहना है कि जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद प्रदेश अध्यक्ष का भी निर्णय किया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष के नामों में सबसे उपर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली नाम बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here