NEWS: महिला IAS अधिकारी के मकान में देह व्यापार का खुलासा

0
5

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में देह व्यापार का मामला संज्ञान आया है। मामले का संज्ञान तब आया जब एक रिहायशी इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें पुलिस लगातार मिल रही थी।
मामला प्रयागराज के कीड़गंज इलाके का है। पुलिस के अनुसार यहां एक मकान में लंबे समय से अवैध देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि मकान एक महिला आईएएस अधिकारी का है और इसे किराए पर दिया गया था।
स्थानीय लोगों के अनुसार मकान में दिनभर अजनबी युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता था। इससे स्थानीय लोगों को शक हुआ तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने रविवार मकान पर छापा मारा। पुलिस को मकान के अंदर चार युवतियों और पांच युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और तलाशी के दौरान कुछ संदिग्ध और आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here