Rajasthan News: ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण-जन अभियान का जैसलमेर के गडीसर में पूजा-अर्चना के साथ हुआ समापन

0
24

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को प्रदेशभर में 5 से 20 जून तक आयोजित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जैसलमेर में प्राचीन गडीसर झील का पूजन व गंगा आरती कर अभियान का विधिवत समापन किया। श्री शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से पूजा अर्चना की और गडीसर झील का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान झील के तट पर बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों ने सामूहिक गंगा आरती में शामिल होकर जल संरक्षण की प्रतिबद्धता जताई।
उल्लेखनीय है कि जलस्रोतों को सहेजने और संवारने के उद्देश्य के साथ विश्व पर्यावरण दिवस व गंगा दशमी के अनूठे संयोग के अवसर पर प्रदेशभर में ‘वन्दे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान की शुरूआत की गई थी। इस अभियान में जल स्रोतों पर पूजन और साफ-सफाई, जल संचय संरचनाओं के निर्माण, पूर्ण कार्यों का अवलोकन-लोकार्पण व श्रमदान की गतिविधियां व्यापक स्तर पर संचालित की गई। इसी तरह जनजागरूकता के लिए ग्राम सभाएं, प्रभात फेरी, कलश यात्रा और चौपाल भी आयोजित की गये। इस अवसर पर सांसद राजेंद्र सिंह गहलोत, विधायकगण छोटू सिंह भाटी और महंत प्रतापपुरी, जिला प्रमुख प्रताप सिंह सोलंकी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में आम जन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here