श्री शर्मा ने कहा कि ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना’ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ग्राउंड जीरो पर जाकर पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा एवं चिकित्सा जैसी सभी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का सर्वे किया जाए, जिससे संसाधनों का अधिकतम सदुपयोग सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सड़क, सीवरेज, शुद्ध पेयजल और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना हमारी अवसंरचना विकास से जुड़ी योजनाओं और नीतियों का केंद्र बिंदु है। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवासन, स्वायत शासन विभाग, जयपुर विकास प्राधिकरण एवं राजस्व विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।
C M NEWS: गांव से लेकर शहर तक का समग्र एवं योजनाबद्ध विकास हो सुनिश्चित- मुख्यमंत्री