गृह रक्षा विभाग द्वारा राजस्थान होमगार्ड स्वयंसेवकों की नामांकन प्रक्रिया दिनांक 16 मार्च 2026 से 4 अप्रैल 2026 तक केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान,फतेहपुरा बेगस, जयपुर में आयोजित की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया में 269 रिक्त पदों के विरूद्व 67,943 अभ्यर्थी भाग लेंगे। प्रत्येक अभ्यर्थी को मोबाईल SMS एवं ई-मेल द्वारा सूचित किया जाएगा जिसमें दिये गए लिंक अथवा विभागीय वेबसाईट http://home.rajasthan.gov.in/homeguards पर जाकर अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
नामांकन प्रक्रिया लगभग 3 सप्ताह तक चलना सम्भावित है। अभ्यर्थी को निर्धारित दिनांक को अपने केंद्र पर आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित होना होगा व प्रवेश पत्र के साथ संलग्न महत्वपूर्ण अन्य सभी दिशा-निर्देशों की पालना करना आवश्यक होगा। प्रक्रिया सम्बन्धित अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय के दूरभाष नम्बर 0141-2377797 पर सम्पर्क कर सकता है।