C M NEWS: प्रदेश में ईंधन और उर्वरकों की कोई कमी नहीं, कालाबाजारी करने पर होगी सख्त कार्रवाई —मुख्यमंत्री

0
5

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया है कि राजस्थान में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने कहा कि आमजन को किसी भी प्रकार की घबराहट या पैनिक की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार आपूर्ति श्रृंखला को सुचारू बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

अवैध भंडारण और कालाबाजारी पर ज़ीरो टॉलरेंस—

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि ईंधन और गैस के अवैध भंडारण, रिफिलिंग और किसी भी प्रकार की अनियमितता के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कृत्रिम संकट पैदा करने वाले जमाखोरों को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि वे जिला प्रशासन, पुलिस और रसद विभाग के साथ समन्वय कर स्थिति की निरंतर मॉनिटरिंग करें।

हेल्पलाइन नंबर जारी, 24 घंटे मिलेगी सहायता—

आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने 181, 112 और 14435 हेल्पलाइन नंबरों को चौबीस घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। इन नंबरों पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्धारित अवधि के बाद रिफिलिंग के लिए आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं को बिना किसी विलंब के सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही, शादी-ब्याह जैसे बड़े आयोजनों के लिए भी गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here