Kota News: कोटा के घरों में पहुंचेगी पाइपलाइन से गैस, घोषित होंगे एलपीजी मुक्त जोन 

0
6

कोटा शहरवासियों को सुरक्षित, सस्ती और सुगम रसोई गैस उपलब्ध कराने की दिशा में राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड (RSGL) ने एक बड़ी पहल की है। राज्य सरकार के इस संयुक्त उपक्रम द्वारा कोटा के बहुमंजिला अपार्टमेंट्स और आवासीय कॉलोनियों में पाइपलाइन से घरेलू गैस (DPNG) कनेक्शन देने के लिए विशेष पंजीकरण शिविरों का आयोजन शुरू किया गया है। डोर-स्टेप सुविधा और शिविर का समयRSGL के प्रबंध निदेशक विनय पाटनी ने बताया कि कोटा को ‘एलपीजी फ्री जोन’ बनाने के लक्ष्य के साथ यह अभियान चलाया जा रहा है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए उनके घर के पास ही शिविर लगाए जा रहे हैं। प्रथम चरण में 1 मई से 8 मई तक सुभाष नगर प्रथम, विवेकानंद नगर, स्वामी विवेकानंद नगर और राजीव गांधी नगर में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का समय प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक रखा गया है।एसीएस के निर्देश पर जागरूकता अभियान हाल ही में जयपुर में आयोजित सीजीडी (सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन) संस्थाओं की बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव (खान एवं पेट्रोलियम) श्रीमती अपर्णा अरोरा ने निर्देश दिए थे कि आमजन को पीएनजी के लाभों के प्रति जागरूक किया जाए। इसी क्रम में आरएसजीएल ने डोर-स्टेप पंजीकरण की योजना बनाई है, ताकि नागरिक बिना किसी परेशानी के आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर कनेक्शन प्राप्त कर सकें। विशेष प्रोत्साहन और लाभप्रबंध निदेशक ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत पीएनजी नेटवर्क वाले क्षेत्रों को एलपीजी मुक्त घोषित किया जाना है। शिविर के दौरान कनेक्शन लेने वाले कोटावासियों को विशेष प्रोत्साहन भी दिए जा रहे हैं। डीपीएनजी न केवल सुरक्षित है, बल्कि एलपीजी के मुकाबले सस्ती और चौबीसों घंटे निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करती है। आरएसजीएल ने क्षेत्र के निवासियों से अपील की है कि वे इन शिविरों का लाभ उठाएं और आधुनिक गैस वितरण प्रणाली का हिस्सा बनें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here