Mines News: माइंस विभाग की टीम ने अवैध परिवहन करते 13 डंपरों को किया जब्त

0
63

माइंस विभाग की जयपुर टीम ने नीम का थाना और खेतड़ी क्षेत्र में देर रात अवैध खनिज गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मैसेनरी स्टोन का अवैध परिवहन करते हुए 13 डंपर जब्त किये हैं। विभाग द्वारा गोपनीय तरीके से क्षेत्र से बाहर के अधिकारियों की टीम गठित कर अधीक्षण खनि अभियंता जयपुर एनएस शक्तावत और विजिलेंस प्रताप मीणा के नेतृत्व में आधीरात को कार्रवाई को। क्षेत्र में मैसेनरी स्टोन के नाम पर आयरन और के अवैध खनन को भी जांच के दायरें में लिया गया है।
श्री शक्तावत और श्री मीणने बताया कि दल द्वारा झुन्झुनू के खेतड़ी और नीम का थाना क्षेत्र में आधी रात को पेट्रोलिंग के दौरान नीम का थाना के रेला में मैसेनरी स्टोन का अवैध परिवहन करते हुए 13 डंपरों को जब्त किया और जब्त वाहनों को मय खनिज के पावटा थाने को सुपुर्द किया। टीम द्वारा नीम का थाना के ही कालाकोटा में मैसेनरी स्टोन के नाम पर आयरन और के अवैध खनन संभावनाओं को देखते हुए जांच के दायरें में लिया है। इससे पहले टीम ने खेतड़़ी के मेहरा एरिया, जमालपुरा, ट्योंडा, रामकुवंरपुरा औश्र सिहोद में भी आधीरात को पेट्रोलिंग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here