प्रदेश में आज बसों की हड़ताल रहेगी। बस ऑपरेटरों ने परिवहन विभाग पर भेदभावपूर्ण रवैया का आरोप लगाया है। इस कारण राजस्थान बस संचालक संघ ने राज्यव्यापी हड़ताल का एलान किया है। संघ ने सभी निजी बस संचालकों से हड़ताल को सफल बनाने का आहवान किया है। हड़ताल के दौरान स्लीपर कोच बसों का संचालन जारी रहेगा।
संघ के प्रदेश प्रवक्ता जगदीश चंद्र ओझा ने संचार माध्यमों को बताया कि परिवहन विभाग राज्य में निजी बस संचालकों पर लगातार अनुचित दबाव बना रहा है और मोटर वाहन अधिनियम के बिना उलघंन के निजी बसों के चालान काटे जा रहे हैं।
ओझा ने कहा कि रूट पर चल रही बसों के स्टेज कैरिज बसों में जंगला और सीढ़ी लगे होने का स्पष्ट प्रावधान होने के बावजूद जबरन इन्हें हटवाया जा रहा है और परिवहन विभाग केंद्र सरकार की नीति के विपरीत बसों पर कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा सरकार ने हमारी बात नहीं मानी तो हड़ताल लम्बी चल सकती है। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।




