Rajasthan News: मुख्यमंत्री की घोषणा जयपुर में अटल काव्य स्मारक और अटल लोकतंत्र उपवन होंगे विकसित

0
5

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर जयपुर में ‘अटल काव्य स्मारक’ और ‘अटल लोकतंत्र उपवन’ के निर्माण की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को घोषणा करते हुए कहा कि सिटी पार्क (मानसरोवर) में ‘अटल काव्य स्मारक’ का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से ई-लाइब्रेरी, पुस्तकालय सहित कई सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। वहीं उन्होंने जयपुर में ही ‘अटल लोकतंत्र उपवन’ भी विकसित किए जाने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों को जीवंत रखने के साथ ही लोकतंत्र, साहित्य और राष्ट्रीय चेतना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी।
उल्लेखनीय है कि ‘अटल लोकतंत्र उपवन’ भारतीय लोकतंत्र और संसदीय परंपराओं को समर्पित एक हरित सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। वहीं ‘अटल काव्य स्मारक’ काव्य और साहित्य को समर्पित एक प्रेरणादायी और जीवंत केन्द्र होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here