उदयपुर में फ्रांस की एक महिला के साथ हुई रेप की घटना का मामला समने आया है। रेप की घटना से राजनीतिक में उबाल आया हुआ है। वहीं कांग्रेस ने एक्स हैंडल से पोस्ट कर बीजेपी की ‘डबल इंजन’ सरकार को फ्लॉप कानून-व्यवस्था की गवाह बताया है।
हैंडल पर कांग्रेस ने कहा कि आज राजस्थान में जो पर्यटक राजस्थान घूमने आ रहे हैं, वो भी सुरक्षित नहीं हैं। BJP सरकार में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं- ये बात जगजाहिर है।
कांग्रेस ने अपने हैंडल से पोस्ट की है कि ऐसी घटनाएं विश्व स्तर पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं। वहीं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हैंडल लिखा कि उदयपुर में फ्रांस की महिला के साथ दुष्कर्म पूरी दुनिया में राजस्थान की बिगड़ती कानून व्यवस्था की पोल खोल रहा है। पूरे प्रदेश में महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस करती हैं।
आपको बतादें कि यह घटना सोमवार शाम का है। पुलिस के अनुसार एक रिसॉर्ट में पार्टी चल रही थी। पार्टी में एक फ्रांस की महिला अपने भी अपने साथियों के साथ गई थी। इस दौरान सामने बैठा एक युवक ने महिला से सिगरेट पीने को कहा। सिगरेट पीने के बाद युवक महिला को ड्राइव पर ले गया और उसे अपने अपार्टमेंट में ले आया। अपार्टमेंट में युवक ने महिला को अपने साथ रात भर रखा और बलात्कार किया। घटना के बाद सुबह होटल आने पर महिला ने अपने साथियों को पूरी घटना के बारे में बताया और फिर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है।




