Political News:कांग्रेस नेताओं ने खोल रखी है झूठ बोलने की फैक्ट्री —शिक्षा मंत्री

0
7
political News

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि भजनलाल सरकार विकसित राजस्थान बना रही है, इससे कांग्रेसी नेताओं की बेचैनी बढ़ गई है। इनके नेता जगह-जगह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। इन्होंने तो झूठ बोलने की फैक्ट्री खोल रखी है। इसलिए अपने नेता राहुल गांधी की तरह ही गलत, आधारहीन और बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।
श्री दिलावर ने कहा कि एक साल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस सरकार के समय पनपे और पोषित पेपर माफिया की कमर तोड़ दी है। आज प्रदेश में पारदर्शिता और ईमानदारी से भर्तियों हो रही हैं और युवाओं को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राइजिंग राजस्थान में 35 लाख करोड़ रुपये से अधिक के जो एमओयू हुए हैं, इसे कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। सबको पता है कि इन लोगों के समय हुए इन्वेस्ट राजस्थान का क्या हश्र हुआ था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कानून व्यवस्था की बात नहीं करे तो ही अच्छा है। क्योंकि इनके शासन में प्रदेश में हुए अपराधों की बातें तो पूरे देश में हुई थी। हमारी सरकार में कानून व्यवस्था मजबूत है। श्री दिलावर ने कहा कि कांग्रेस के शासन में जेजेएम घोटाले में नल और जल दोनों ही गायब हो गए थे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 3.5 करोड़ से अधिक लोगों को पानी उपलब्ध कराने का भागीरथ कार्य किया है। जबसे एमओए हुआ है कांग्रेसियों के कंठ सूख गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here