C M NEWS: जल परियोजनाओं की निगरानी और सुदृढ़ता राज्य सरकार की प्राथमिकता —मुख्यमंत्री

0
45

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को पंजाब और हरियाणा की नहर परियोजनाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने पंजाब दौरे के दौरान हरिके हैड पहुंचे और नहर मल्लेवाला हैड, बल्लेवाला हैड, बीकानेर कैनाल, फिरोजपुर फीडर और इंदिरा गांधी नहर की वर्तमान स्थिति का जायजा लिये। वहीं भाखड़ा सिंचाई परियोजना का अवलोकन करते हुये इंदिरा गांधी फीडर और सरहिंद फीडर के मध्य बनाए गए लिंक चैनल की भी अधिकारियों से माकूल जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने राजस्थान में हो रही जल आपूर्ति सिंचाई परियोजनाओं की गहनता से जांच की और तकनीकी भी जाना। वहीं अधिकारियों को आदेश दिए कि जल प्रवाह में किसी प्रकार की बाधा न आए और जरूरत के अनुसार समय रहते मरम्मत व रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीकानेर कैनाल और इंदिरा गांधी नहर न केवल सिंचाई बल्कि पेयजल आपूर्ति का भी महत्वपूर्ण साधन हैं। ऐसे में इन परियोजनाओं की निगरानी और सुदृढ़ता राज्य सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राजस्थान के किसानों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिले, इसके लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here