C M NEWS: मुख्यमंत्री ने कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के विकास पर सार्थक चर्चा की

0
20
C M News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राजस्थान में विकास और जनकल्याणकारी परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री को राजस्थान सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और भावी परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की तथा उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
वहीं मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से भी शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राजस्थान में विकास कार्यों, ऊर्जा क्षेत्र में नवीन संभावनाओं, आवासीय परियोजनाओं व शहरी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों और केंद्रीय वित्त मंत्री से राज्य के सम्बन्ध में वित्तीय सुधारों एवं केंद्रीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर सार्थक चर्चा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here