प्रदेश में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए गजेंद्र सिंह मांझी को मनरेगा अपीलेट अथॉरिटी का सदस्य नियुक्त किया गया है।
श्री मांझी पूर्व में नागौर और बीकानेर जिलों में मनरेगा लोकपाल के रूप में अपनी निष्पक्ष जांच, समयबद्ध निवारण और जनपक्षधर कार्यशैली के लिए ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। इसके साथ ही वे सिविल सोसाइटी व वन विभाग से जुड़े विभिन्न सामाजिक सरोकारों में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें कई बार सम्मानित भी किया गया है।
नियुक्ति पर मरुधरा फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव बिक्रम सिंह शेखावत ने कहा कि श्री मांझी सामाजिक सरोकार के लिये हमेशा तैयार रहते है। इनकी इस नियुक्ति से मनरेगा में पारदर्शिता में और निखार आयेगा। वहीं मांझी की नियुक्ति पर प्रदेश के विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त किया है और विश्वास जताया है कि श्री मांझी की उपस्थिति से मनरेगा की योजनाएं और प्रभावशाली बनेगी।