Jaipur News: डिजिटल अरेस्ट करने में गुलाबी नगरी की अमेरिका तक धमक

0
14

विश्व में गुलाबी नगरी के नाम से पहचान ने वाला जयपुर शहर अब अमेरिका में फर्जी कॉल सेंटर चलाने और डिजिटल अरेस्ट करने में अपनी पहचान बना चुका है। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की जानकारी के अनुसार जयपुर के कॉल सेंटर ने अमेरिकी नागरिक विलियम्स को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी की है। जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के प्रयासों से अमेरिका में ठगी के शिकार नागरिकों की पहचान की है। इस मामले में जयपुर कमिश्नरेट को एफबीआई ने अमेरिका के वर्जीनिया निवासी विलियम्स के बयान भी दर्ज कर भेजे हैं।
कमिश्नर मित्तल के अनुसार जयपुर में संचालित फर्जी कॉल सेंटर से विलियम्स को डिजिटल अरेस्ट कर डराया-धमकाया गया और लाखों डॉलर की ठगी की गई है। वहीं ठगों ने डॉलर को पैकेट में पैक कराकर अमेरिका में मौजूद अपने साथी के जरिए मंगवाया था और तब तक पीड़ित को कॉल पर डिजिटल अरेस्ट रखा गया। एफबीआई ने कमिश्नर को तकनीकी साक्ष्य भी उपलब्ध कराए हैं।
अपको बतादें कि नवंबर 2025 में मालवीय नगर और प्रतापनगर थाना क्षेत्रों में संचालित दो फर्जी कॉल सेंटरों पर एक साथ कार्रवाई कर 11 महिलाओं सहित कुल 60 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। यह गिरोह खुद को अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों का प्रतिनिधि बताकर अमेरिकी नागरिकों से ऑनलाइन और फोन कॉल के जरिए ठगी करता था।
वहीं एफबीआई ने ठगी के इस मामले स्पष्ट किया है कि मुकदमे के दौरान अमेरिकी नागरिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय अदालत में बयान दर्ज कराएंगे। मामले की गम्भीरता को देखते हुए जयपुर कमिश्नरेट पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ चालान पेश करने की तैयारी में जुट गई है।
स्पेशल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश ने कहा कि एफबीआई से ठगी का शिकार हुए अमेरिकी नागरिकों के बयान और सबूत मिले हैं। अब फर्जी कॉल सेंटर से जुड़े आरोपियों के खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई हो सकेगी। जल्द ही कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here