Rajasthan News: अवैध खनन पर 7 दिन में 76 एफआईआर और 17 लोगों की हुई गिरफ्तारी

0
21

जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में अवैध खनिज गतिविधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पिछले सात दिनों में 552 से अधिक कार्रवाई हुई। कार्रवाई में 25 एक्सक्वेटेर, जेसीबी, क्रेन और 512 अन्य वाहन जब्त किये और 2 करोड़ 88 लाख से अधिक राशि का जुर्माना राजकोष में जमा कराया गया। वहीं 76 एफआईआर दर्ज कराई गई और 17 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।
प्रमुख सचिव माइंस टी. रविकान्त ने सोमवार को सचिवालय में अवैध खनिज गतिविधियों के अभियान प्रगति की समीक्षा करते हुये कहा कि दोषियों के प्रति किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से फील्ड में और अधिक सक्रिय होकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
सोमवार को जयपुर के चाकसू में खनिज गिट्टी के दो डंपर, दौलतपुरा के पास 3 ट्रेक्टर ट्राली मेसेनरी स्टोन, सामोद के हथनोदा में मेसेनरी स्टोन की ही 3 ट्रेक्टर ट्राली जब्त कर संबंधित पुलिस थानों के सुपुर्द की है। एमई कार्यालयों में जयपुर में सर्वाधिक 65 से अधिक, भीलवाड़ा में 61, अजमेर में 36, पाली में 32, ब्यावर में 28, उदयपुर और टोंक में 23-23 कार्रवाई की गई है। अभियान में सम्मिलित सभी जिलों में कार्रवाई जारी है। अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ सभी चिन्हित जिलों में कार्रवाई जारी है। मुख्यालय स्तर पर अतिरिक्त निदेशक डॉ. धर्मेन्द्र लोहार द्वारा समन्वय किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here