consumer care campaign —प्रदेश में कंज्यूमर केयर अभियान के तहत 76 फर्मो पर की कार्यवाही
black deer hunting —श्रीगंगानगर में काले हिरण के शिकार पर हुआ बवाल
Chief Minister Bhajanlal Sharma —जिस किसी ने भी युवाओं के साथ धोखा किया है, उन्हें सरकार किसी कीमत पर छोड़ने वाली नहीं है —मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Karauli Hindaun Marg —करौली हिण्डौन मार्ग पर दो मोटर बाइक के हादसे में एक मौत
Consumer care campaign will continue in the state from 17th to 27th August —प्रदेश में 17 से 27 अगस्त तक जारी रहेगा कंज्यूमर केअर अभियान
तीन घंटे में होगा शिकायत का निराकरण, हेल्पलाइन 18001803060 पर करें अपनी शिकायत
जयपुर,17 अगस्त । त्यौहारी सीज़न में मिठाई के साथ डिब्बे तोलने और माप तौल में गड़बड़ी को रोकने के लिए खाद्य एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने शनिवार से राज्य में कंज्यूमर केअर अभियान शुरू किया है। यह अभियान उपभोक्ता मामले विभाग और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा चलाया जाएगा। खाद्य एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रमुख शासन सचिव भास्कर ए सावंत ने बताया कि यह अभियान 17 अगस्त से 27 अगस्त तक पूरे राज्य में चलाया जाएगा। इस अभियान में शिकायत का निराकरण यथासंभव 3 घंटे में किया जायेगा तथा शिकायतों की जांच एवं प्रवर्तन कार्यवाही के कंज्यूमर सेटिस्फेक्शन और केअर पर फोकस रहेगा। इसी क्रम में राज्य उपभोक्ता हेल्पलाइन 18001803060 भी प्रातः 9 से रात 9 बजे तक काम करेगी। ज़िलों में अभियान डीएसओ और लीगल मैट्रोलोजी ऑफिसर मिलकर चलाएंगे। श्री सावंत ने बताया कि उपभोक्ता के मूल अधिकारों में उसको वस्तु की गुणवत्ता, मात्रा, शुद्धता और मूल्य से सूचित किये जाने का अधिकार है। उपभोक्ता अपने किसी भी प्रकार के अधिकारों के हनन के मद्देनजर उपभोक्ता हेल्पलाइन में शिकायत कर सकता है। उपभोक्ता हेल्पलाइन को अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कारगर और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए है। अब उपभोक्ता हेल्पलाइन नोटिस के साथ परिवाद भी दायर करेगी।Roadways bus will provide free travel for women on Rakshabandhan in the state —प्रदेश में रक्षाबंधन पर महिलाओं के रोडेवेज बस फ्री में करायेगी यात्रा
Kolkata Resident Affairs —अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जाएगी और सुचारू रहेंगी आपातकालीन सेवाएं
Free medicine scheme will be more accessible —निःशुल्क दवा योजना होगी और सुगम
Girl students in the state will get Rs 30 thousand annually —प्रदेश में छात्राओं को मिलेगें 30 हजार सालाना
आयुक्तालय कॉलेज निदेशालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार आवेदन सितंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू होंगे। ये स्कॉलरशिप सरकारी और गैर—सरकारी कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्राओं को दी जायेगी।
निदेशालय के अनुसार ये स्कॉलरशिप उन छात्राओं को दी जायेगी जिन्होने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई सरकारी स्कूल से की हो। प्रदेश के 22 जिलों में उच्च शिक्षा लेने वाली स्टूडेंट्स को मौका मिलेगा। इन जिलों में अजमेर, अलवर, बालोतरा, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, दूदू, डूंगरपुर, जयपुर, जयपुर (ग्रामीण), जालोर, झालावाड़, जोधपुर, केकड़ी, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक और उदयपुर जिलों के ना शामिल है। 


