Bharat Bandh 2024 -प्रदेश में प्रस्तावित भारत बंद के दौरान चलेगी रोडवेज, एमडी ने जारी की गाईड लाईन

प्रदेश में प्रस्तावित भारत बंद के दौरान रोडवेज संचालन के लिये डिपो प्रबंधकों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए है। जारी दिशा—निर्देशों के तहत यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखने के लिये कहा है। रोडवेज की कार्यकारी निदेशक (यातायात) डॉ. ज्योति चौहान की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए है। निदेशक ने अपने आदेश में कहा है कि बसों का संचालन यात्रियों की सुरक्षा के मध्यनजर सुरक्षित और सावधानी पूर्वक किया जाए। किसी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका होने पर बसों को आगार कार्यशाला में या किसी अन्य सुरक्षित स्थान खड़ा किया जाए। निगम वाहनों को अवांछनीय/असामाजिक तत्वों से दूर रखें तथा स्थानीय प्रशासन/पुलिस थानों से समन्वय बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका/घटित होने पर स्थानीय प्रशासन एवं केन्द्रीय नियंत्रण कक्ष मुख्यालय जयपुर को तुरंत से अवगत कराया जाए। क्षेत्र में निगरानी और नजदीकी डिपो प्रबंधक से कॉर्डिनेट करने के बाद ही बसों का संचालन करेंगे। वहीं दूसरी ओर जयपुर में भी लो-फ्लोर बसों के संचालन को लेकर जेसीटीएसएल ने दिशा-निर्देश जारी किये है। टोडी आगरा डिपो में बनाया नियंत्रण कक्ष। उग्र प्रदर्शन या किसी घटना की आशंका होने पर बसों को नजदीकी पुलिस थाने में पहुंचे। यात्रियों और वाहनों की सुरक्षा को देखते हुए बसों का संचालन के निर्देश दिए है।

Rajasthan Assembly Speaker —विधानसभा अध्यक्ष देवनानी रक्षा बंधन पर बने राखी भाई

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को अजमेर उत्त्तर विधानसभा क्षेत्र की मातृशक्ति के साथ रक्षा बंधन मनाया। श्री देवनानी को सैंकड़ों महिलाओं ने राखी बाँधी और राखी भाई बनाया। श्री देवनानी ने भी बहनों को मिठाई और उपहार के साथ रक्षा व सुरक्षा के लिए सदैव ततपर रहने का वादा किया।

Government reviewed the proposed Bharat Bandh of 21st August —21 अगस्त के प्रस्तावित भारत बंद की सरकार ने की समीक्षा

गत दिनों माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एससी/एसटी आरक्षण के सम्बंध में दिए गये निर्णय के सम्बंध में कुछ संगठनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से आव्हान कर आगामी 21 अगस्त को भारत बंद का आव्हान किया है। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने इस बंद के दौरान राज्य में कानून व्यवस्था, शांति और यातायात की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए की गई व्यवस्था की सोमवार को सचिवालय में समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि बंद के आयोजकों के निरन्तर सम्पर्क में रहें तथा जुलूस के रूट, बंद में शामिल लोगों की संख्या, कितने बजे जुलूस कहॉं पहुंचेगा आदि जानकारी सम्बंधित अधिकारियों से साझा करें। व्यापार मंडल, शांति समितियों के प्रतिनिधियों से निरन्तर बातचीत करें। महापुरूषों की मूर्तियों, रेल और बस स्टेशनों के पास पर्याप्त जाब्ता रखे। क्षेत्र में कोई मेला, उत्सव आयोजित हो रहा है तो वहॉं भी पुलिस फोर्स की पर्याप्त तैनाती रखें। कार्यपालक मजिस्ट्रेटों की समय पर नियुक्ति कर उन्हें पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध करवा दें। सभी सम्भाग और जिलों से वीसी के माध्यम से शामिल अधिकारियों ने फीडबैक में बताया कि इंटेलीजेंस के माध्यम से पल-पल सूचना जुटाकर सम्बंधित अधिकारियों के साथ साझा की जा रही है। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सोशल मीडिया पर निगरानी रखें, अफवाह फैलाने और भडकाने वाली पोस्ट डालने, शेयर करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करें और गलत तथ्य का सोशल मीडिया और प्रिंट/इलैक्ट्रॉनिक मीडिया में खंडन जारी करें।

You will get a loan of Rs 1 lakh without interest —पशुपालकों को नए पशु खरीदने के लिए बिना ब्याज मिलेगें 1 लाख रुपए का ऋण

उत्तरी भारत के सबसे बड़े सांप्रदायिक सौहार्द के गोगामेड़ी मेले का हनुमानगढ़ में सोमवार को विधिवत् पूजा अर्चना, झंडारोहण और राष्ट्रगान के साथ शुभारंभ किया गया। इस दौरान पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा की ऊंटनी के पहले बच्चे के पालन-पोषण के लिए मुख्यमंत्री ने 20 हजार रुपए के अनुदान राशि देने का ऐलान किया है। राजस्थान में रोजगार की दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा व्यवसाय पशुपालन है। राज्य सरकार ने दुधारू पशुओं के लिए बीमा की भी शुरुआत की है। पशुपालक नए पशु खरीद सके इसके लिए गोपालक कार्ड बनाया जाएगा, जिसके माध्यम से पशुपालक 1 लाख रुपए तक का बिना ब्याज के लोन ले सकेंगे। मोबाइल यूनिट के माध्यम से पशुपालकों के घर जाकर पशुओं का इलाज किया जाएगा, इसलिए पूरे प्रदेश में 536 मोबाइल यूनिट की शुरुआत की गई है। मंत्री कुमावत ने कहा कि गाय को पूजने से घर में समृद्धि आती है, इसलिए सरकार ने हर पंचायत में गौशाला तथा प्रत्येक पंचायत समिति में नंदी शाला खोलने की घोषणा की है। जिसके लिए नई गौशाला हेतु गौशाला संस्था द्वारा 10 लाख रुपए राशि खर्च करने पर 90 लाख की आर्थिक सहायता दी जा रही है। गायों के लिए अनुदान में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। देवस्थान विभाग द्वारा बुजुर्गों को निशुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जा रही है, जिसमें हवाई जहाज से भी यात्रा करवाई जा रही है। मंत्री ने कहा कि हम आपकी सेवा में हमेशा तैयार है।

Delhi-Mumbai Highway Accident —अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, खलासी की मौके पर मौत

0
दौसा के भांडारेज थाना सदर क्षेत्र में पिलर संख्या 183.2 दिल्ली-मुंबई हाईवे पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के खलासी की मौत हो गई। और ट्रक में फंसे ड्राइवर को घायल अवस्था मशक्कत कर बाहर निकाला। थाना सदर के अनुसार ट्रक चालक जावेद पुत्र हनीफ उम्र 24 साल निवासी विजवा थाना रामगढ़ जिला अलवर और खलासी संदीप पुत्र कुलवंत सिंह जाति राय सिख उम्र 20 साल निवासी बंदोली थाना रामगढ़ जिला अलवर का ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ये दोनो ट्रक मे बुरी तरह से फंस गये थे। जिन्हे हाईवे कटर मशीन की मदद से करीब 4 घंटे की मशक्कत से बाहर निकाला।इस दौरान दौसा जिला प्रशासन और एसडीआरएफ टीम मौजूद रही। हादसे में खलासी की मौत मौके पर ही हो चुकी थी। वहीं प्रशासन ने ड्राइवर को घायल अवस्था में दौसा के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। ट्रक मे लोहे के पाइप भरे हुए थे।

After all, what is the justification for Bharat Bandh on 21st August —आखिर 21 अगस्त को भारत बंद का क्या औचित्य है?

— एसटी के वंचित वर्ग को आरक्षण का लाभ दिलाने की हिम्मत किसी भी               सरकार और दल में नहीं है।

— सुप्रीम कोर्ट ने भी सिर्फ सुझाव दिया है। इस सुझाव को भी प्रधानमंत्री तक ने मानने से         इंकार कर दिया है।

Written by :- एस.पी.मित्तल

अनुसूचित जाति और जनजाति संघर्ष समिति ने 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया है। इस बंद को लेकर राज्य सरकार अलर्ट हो गई है। जिला प्रशासन के अधिकारी उन नेताओं की तलाश कर रहे हैं, जो बंद करवाना चाहते हैं। यह बंद सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के विरुद्ध है, जिसमें एससी एसटी वर्ग के वंचित परिवारों को भी आरक्षण का लाभ देने का सुझाव दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट की मंशा रही कि एससी एसटी वर्ग के जिन परिवारों ने अभी तक भी आरक्षण के माध्यम से सरकारी नौकरी प्राप्त नहीं की है, उन परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर नौकरी दी जाए। सुप्रीम कोर्ट के फैसले में आरक्षण की मौजूदा व्यवस्था में बदलाव का कोई सुझाव नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के 100 सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि एससी एसटी वर्ग में आरक्षण की वर्तमान व्यवस्था को जारी रखा जाएगा। इसी प्रकार किसी भी राज्य सरकार के मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के सुझाव पर अमल करने की बात नहीं की। किसी भी राजनीतिक दल के नेता ने भी वंचित परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर नौकरी देने की बात कहने की हिम्मत नहीं जुटाई। यानी एससी एसटी वर्ग के आरक्षण की मौजूदा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि इस बंद का औचित्य क्या है? लोकतंत्र में किसी भी विरोध का सम्मान किया जाता है। लेकिन विरोध का कारण भी होना चाहिए। यह सही है कि यदि एससी एसटी वर्ग के प्रभावशाली लोग सड़कों पर आएंगे तो भारत बंद अपने आप सफल हो जाएगा। देश के एससी एसटी वर्ग से मुलाकात करने की हिम्मत किसी में भी नहीं है। लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थों के खातिर भारत बंद करवाने में तुले हुए हैं। इनमें अधिकतर वे ही लोग शामिल है जिन्होंने आरक्षण का लाभ बार बार लिया है और आज क्रीमीलेयर में शामिल हो गए हैं। ऐसे लोग भी है जो आरक्षित सीट से पार्षद, विधायक और सांसद तक बन गए हैं। इन्हीं परिवारों के सदस्य बाबू से लेकर आईएएस और आईपीएस तक बने हैं। यह बात अलग है कि आजादी के 78 सालों में जिन परिवारों को आज भी आरक्षण का लाभ नहीं मिला वे अभी भी वंचित ही हैं। जो परिवार अभी तक वंचित है उन्होंने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है और न ही अपने अधिकारों को लेकर कोई मांग रखी है। हो सकता है कि अभी तक वंचित परिवारों के लोग भी भारत बंद को सफल बनाने में सक्रिय हो।  

Former MLA cheated Rs 10 lakh in the name of job —पूर्व विधायक ने नौकरी के नाम पर ठगे 10 लाख

0
जुलाई 2024 को नदबई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जोगेंद्र सिंह अवाना के खिलाफ उनके पीए ने उच्चैन पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था। दर्ज माामले में पीए ने आरोप लगाया कि अवाना ने रीट भर्ती परीक्षा में बेटियों की नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख रुपए ठग लिये। वहीं एक ताजा मामले में भी पूर्व विधायक सहित दो लोगों को आरोपी बनाया है। यह मामला भी उच्चैन पुलिस थाने में दर्ज करया है। पूर्व विधायक अवाना पर झूठे मुकदमे में फंसा कर और पीड़ित के भाई को नौकरी से निकलवाने के नाम पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। उच्चेन पुलिस थाने के अनुसार मामला बयाना थाना क्षेत्र के गांव खोहरा निवासी राहुलवीर गुर्जर पुत्र बलवीर सिंह ने दर्ज कराया है। दर्ज मामले में राहुलवीर ने पूर्व विधायक पर मां रामदेई के नाम खातेदारी जमीन ठगने का आरोप लगाया है। थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Rakshabandhan auspicious time —रक्षाबंधन का मुहूर्त

19 अगस्त 2024 को दोपहर 1.32 बजे तक भद्रा, इसके बाद 1.33 बजे से 3.54 मिनट तक चंचल वेला समगतिक मान्य, 3.54 मिनट से 7.06 बजे तक लाभ -अमृत वेला में राखी बांधने का श्रेष्ठ मुहूर्त है। आज महापर्व रक्षाबंधन, स्नान-दान-पुण्य व्रत की पूर्णिमा, रक्षाबंधन पर्व, संस्कृत दिवस, श्रावणी उपक्रम, नारियल पूर्णिमा, हयग्रीव जयंती, श्री कृष्ण की इंद्रादिदेव विहित झूलन यात्रा का समापन(बंगाल) है। सोमवार को चंद्रमा का मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार, सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और सावन का अंतिम सोमवार है।। रक्षा बंधन के दिन शोभन योग, गजकेसरी योग, अतिगंड योग और श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग भी है। राहु 7.44 AM से 9.19 AM तक। वहीं आज सोमवार, श्रावण शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत 1946 (क्रोधी संवत्सर), श्रावण पूर्णिमा तिथि 11:55 PM तक, इसके उपरांत प्रतिपदा है।

21 August, Bharat Bandh: —गृह विभाग का आदेश एससी-एसटी संगठन भारत बंद में नहीं ले भाग

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को लेकर सोशल मीडिया पर भारत बंद का ऐलान किया है। बंद के दौरान आमजन को कोई परेशानी ना हो इसके लिये राज्य सरकार ने प्रशासन को मुस्तेद रहने के निर्देश दिये है। गृह विभाग ने जयपुर और जोधपुर पुलिस कमिश्नर सहित सभी जिला कलक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को आदेश जारी कर कानून व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं आदेश दिये है कि कलक्टर और एसपी खुद क्षेत्र में दौरा कर अवांछित गतिविधियों पर नजर रखेगें। वहीं दूसरी ओर भारत बंद का हल्ला केवल सोशल मीडिया पर ही है। बंद को लेकर प्रदेश में किसी भी एससी-एसटी वर्ग से जुड़े संगठन ने भारत बंद का आहवान नहीं किया है। सोशल मीडिया पर चल रहे भारत बंद के आहवान को ध्यान में रखते हुये गृह विभाग ने प्रशासन को पूरी तैयारी रखने को कहा है। गृह विभाग ने अपने पत्र में लिखा है कि भारत बंद अगर होता भी है तो इस तरह की व्यवस्था बनाएं कि इससे आमजन को कोई परेशानी नहीं हो। गृह सचिव रश्मि गुप्ता ने अपने आदेश में कहा है कि कलक्टर एससी-एसटी वर्ग से जुड़े संगठनों से बैठक कर भारत बंद में भाग नहीं लेने की अपील करेंगे। वहीं सामाजिक और व्यापारिक संगठनों से भी वार्ता कर बंद के दौरान प्रशासन को सहयोग करने कहा जाए। गृह सचिव ने कहा कि सभी जिलों में प्रशासन पैनी नजर रखने और गुप्तचर व्यवस्था को भी चौक्कने रखने के निर्देश दिये है। वहीं पुलिस अधीक्षकों को आदेशीत किया कि अफवाह फैलाने और अशांति पैदा करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और पुलिस कंट्रोल रूम से भी कानून व्यवस्था पर पैनी नजर बनाये रखे।

I am your brother, ready to provide all possible help to the brave sisters —मैं आपका भाई, वीरांगना बहनों की हरसंभव मदद के लिए तत्पर —मुख्यमंत्री जनलाल शर्मा

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश की वीरांगनाओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी वीरांगनाओं को शॉल, श्रीफल, मिठाई और सम्मानस्वरूप राशि भेंट कर शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आपका भाई हूं और वीरांगना बहनों की हरसंभव मदद के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रक्षाबंधन के पर्व पर वीरांगनाओं को सम्मान देने के लिए उनके द्वार पर पहुंची है। इसके तहत प्रदेशभर की लगभग 1 हजार 500 वीरांगनाओं को सम्मान स्वरूप रक्षाबंधन के अवसर पर 2100 रुपये, मिठाई, श्रीफल और शॉल प्रदान किए जा रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी उपखण्ड स्तर पर प्रतिमाह नियमित रूप से वीरांगनाओं की समस्याओं की सुनवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।