Politics News: वासुदेव देवनानी अपने रेस्ट रूम में हमारी महिला विधायकों को देखते हैं —गोविन्द सिंह डोटासरा

0
प्रदेश में विधानसभा सत्र जासूसी कैमरों की भेंट चढ़गया और अब कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के बिगड़े बोल ने भाजपा में कईयों को बयानवीर बना दिया। डोटासरा ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के लिये कहा कि जासूसी कैमरों के जरिए देवनानी अपने रेस्ट रूम में हमारी महिला विधायकों को देखते हैं। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपने बयान में कहा कि पिछली विधानसभा में भी कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने यह कहकर कि ‘यह तो मर्दों का प्रदेश है’ महिलाओं का अपमान किया था। इससे इनकी संकीर्ण और महिलाओं के प्रति ओछी मानसिकता साफ झलकती है। डोटासरा के बयान पर मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने भी कहा कि कांग्रेस के डोटासरा कुंठित हो गए हैं। उन्हें उचित-अनुचित का भी भान नहीं है। ये था मामला डोटासरा ने शनिवार को पीसीसी में संचार माध्यमों के प्रतिनिधियों से कहा कि कैमरों के जरिए वे देखते हैं, कि हमारी महिला विधायक किस दिशा में बैठी है, कैसी अवस्था में बैठी हैं, क्या बातें कर रही हैं? हम दो तीन लोगों पर तो नजर रखते ही हैं, लेकिन महिलाओं पर ज्यादा फोकस है। स्पीकर जैसे संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति हमारे प्रतिपक्ष की बहनों पर कैमरा लगाकर उसका एक्सेस अपने पास रखते है। उन्होंने कहा जासूसी करवाना संविधान और कानून की हत्या है और हमारी निजता का हनन है। हमारी महिला विधायक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी और बताएंगी कि विधानसभा स्पीकर हमारी जासूसी क्यों कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री और आरएसएस की शह पर हमारी जासूसी की जा रही है।

Food Poisoning NEWS: दौसा में पोषाहार खाने से 100 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

0
दौसा जिले के एक सरकारी स्कूल में पोषाहार खाने से करीब 100 बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला संज्ञान में आया है। मामला नांगल राजावतान के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चूड़ियावास का है। तबीयत बिगड़ने पर पर बच्चों को नांगल राजावतान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। शाम तक उपचार के बाद सभी बच्चों की हालत में सुधार आया। लेकिन 24 बच्चों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया था। वहीं स्कूल में पोषाहार प्रभारी शिक्षक रामजीलाल मौर्य को प्रशासन ने निलंबित कर दिया है और मेडिकल टीम ने स्कूल पहुंचकर पोषाहार के सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवा दिये हैं। स्थानिय लोगों के अनुसार पोषाहार में बच्चों ने रोटी व आलू की सब्जी खाई थी और सुबह प्रार्थना के बाद दूध पिलाया गया। इसके कुछ देर बाद बच्चों को पेट दर्द व उल्टी की शिकायत होने लगी। इस दौरान अध्यापकों ने बच्चों को नीबू पानी पिलाया लेकिन राहत नहीं मिली तो वाहनों से करीब 100 बच्चों को राजकीय अस्पताल नांगल राजावतान लाया गया। मौके पर जमा भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया तो पुलिस ने काबू किया। वहीं जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार ने जांच कमेटी का गठन किया।

Rajasthan News: चौहटन वृत्त में डिप्टी का थप्पड़ कांड

0
जिला बाड़मेर पुलिस के चौहटन वृत्त में एक अधिकारी ने थप्पड़ कांड कर दिया। इस कांड ने पुलिस महकमें में हलचल पैदा कर दी है। संचार माध्यमों के अनुसार डिप्टी ने वाहन चालक के थप्पड़ मार दिया। चालक ने मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक नरेंद्रसिंह मीना को दी। इस पर पुलिस अधिकारियों ने घर में ही चालक को समझाकर मामला शांत करवा दिया। लेकिन घटना का ऑडियो वारयल हो गया जिससे मामले ने तूल पकड़ लिया। वहीं मामले में चालक ने आरोप लगाते हुये बताया कि मेरे को डिप्टी ने थप्पड़ मारा। मेरा कोई गुनाह नहीं है। मैं अधिकारियों के शोषण से परेशान हूं। मैं अब सेवानिवृत्त होना चाहता हूं। मेरे अधिकारी मेरे साथ नहीं हैं। दूसरी ओर मामले में आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर टिप्पणी की है। उन्होने कहा कि इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए। बिना किसी भेदभाव के प्रताड़ित हुए दलित पुलिस कार्मिक के पक्ष को सुनते हुए न्यायसंगत कार्रवाई की जाए।

Rajasthan News: गुरू जी ने बच्चों से कहा- भगवान नहीं होते

0
भीलवाड़ा जिले में एक सरकार स्कूल के गुरूजी द्वारा सांप्रदायिकता फैलाने का मामला संज्ञान में आया है। मामला जिले के बागोर थाना क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लेसवा स्कूल का है। यहां उप प्रधानाचार्य रणवीर सेनी ने बच्चों को धार्मिक संस्थानों और मूर्ति पूजा पर विश्वास नहीं करने की बात कही है। सैनी ने गौ माता को माता नहीं मानने की भी बात कही। बच्चों ने इस की जानकारी अपने को अभिभावकों दी। इससे अभिभावकों और छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्राओं ने कहा कि गुरूजी कक्षा में देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हैं। वहीं स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने स्कूल परिसर हंगामा किया कहा कि इस तरह की मानसिकता से बच्चों की सोच पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होने कहा कि हम अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए भेजते हैं, न कि धार्मिक अपमान सहने के लिए। ढाटना की सूनचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई और मामले में समझाइश कर शिक्षक को पुलिस थाने ले गई। ग्रामीणों द्वारा पुलिस में सैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज के अनुसार सांप्रदायिकता फैलाने और धार्मिक देवी-देवताओं के नाम पर भड़काने व बच्चे को चोटी रखने पर उसे मुंडवाने और मूर्तियां खंडित करने जैसे बातों का आरोप लगाया है। वहीं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण नागर ने उप प्रधानाचार्य रणवीर सैनी और प्रधानाचार्य श्यामलाल सेन को एपीओ कर दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।

C M NEWS: प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में दिखे अभियान का व्यापक असर -मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में आमजन तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए शहरी सेवा शिविर का आयोजन करने जा रही है। 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत शहरों को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के साथ ही शिविर में जन समस्याओं की निस्तारण प्राथमिकता से किया जाएगा। श्री शर्मा गुरुवार को शहरी सेवा शिविर के संबंध में समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर शहर-कस्बे में इसका व्यापक असर दिखाई दे, इसके लिए अभियान में सभी अधिकारी गंभीरता और सेवाभाव के साथ कार्य करें। शिविर से संबंधित समग्र मार्गदर्शिका करें तैयार — मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना और उनसे जुड़े प्रकरणों का मौके पर ही समाधान करना है। इसके लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा एक विशेष पोर्टल भी तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिविर के संबंध में विभाग द्वारा समग्र जानकारी की मार्गदर्शिका भी तैयार की जाए। शहर होंगे स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित, सड़क और रोशनी की बेहतर व्यवस्था — उल्लेखनीय है कि अभियान के दौरान शहरों में व्यापक स्तर पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। नालियों, सीवर लाइन, फेरो कवर और मैनहोल की मरम्मत की जाएगी और प्रमुख चौराहों, पार्कों, सामुदायिक केंद्रों और सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यकरण होगा। इसी तरह सड़कों की मरम्मत, सीसी और डामर सड़क पर पेचवर्क का कार्य किया जाएगा। स्ट्रीट लाइटों को सुधारने के साथ ही अंधेरी और सुनसान सड़कों पर नई लाइटें लगाई जाएंगी, ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। अभियान में राज्य सरकार के स्वायत्त शासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, ऊर्जा, सार्वजनिक निर्माण, राजस्व, महिला एवं बाल विकास तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त भागीदारी रहेगी, जिससे नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। नागरिकों को उपलब्ध होंगी त्वरित सेवाएं — शिविर के तहत जन्म-मृत्यु और विवाह पंजीयन, फायर एन.ओ.सी., ट्रेड लाइसेंस, साइनेज लाइसेंस, सीवर कनेक्शन, ओएफसी और मोबाइल टावर एन.ओ.सी., ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, अनुमोदित योजनाओं के पट्टे, उपविभाजन-पुनर्गठन, भू-उपयोग परिवर्तन, नामांतरण, भवन निर्माण स्वीकृति, लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टे जारी करना व यूडी टैक्स जमा करवाने की सुगम व्यवस्था की जाएगी। आमजन तक पहुंचेगा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ — शिविर के दौरान विभिन्न विभागों की फ्लैगशिप योजनाओं के आवेदन प्राप्त कर स्वीकृति दी जाएगी। अटल पेंशन योजना, वृद्धावस्था, विधवा और विकलांग पेंशन योजनाओं से पात्र लोगों को जोड़ा जाएगा। साथ ही, विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों और अन्य सार्वजनिक भवनों की मरम्मत और सौंदर्यकरण के कार्य भी होंगे। उल्लेखनीय है कि पहले 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक शहरी सेवा शिविर का आयोजन प्रस्तावित था, लेकिन अब इस अभियान की अवधि में विस्तार किया गया है। जिसके तहत अब यह शिविर 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे।

Crime News: प्रतापगढ़ में 50 करोड रुपए की ड्रग और केमिकल ज

0
एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की टीम ने प्रतापगढ़ जिले की थाना पीपलखूंट और डीएसटी के सहयोग से एमडी ड्रग बनाने की अवैध फैक्ट्री का खुलासा किया है। मौके से 25 हजार रुपये इनामी मोस्ट वांटेड आरोपी जमशेद उर्फ जम्मु लाला निवासी देवल्दी को गिरफ्तार कर फैक्ट्री से भारी मात्रा में एमडी पाउडर, केमिकल पदार्थ, एमडी ड्रग बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किये है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 करोड रुपए आंकी गई है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन के निर्देशन और उपमहानिरीक्षक पुलिस दीपक भार्गव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशा राम चौधरी, सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। टीम का नेतृत्व प्रतापगढ़ जिला एसपी बी. आदित्य द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि एजीटीएफ की कई टीम इनामी बदमाशों, गैंगस्टर, तस्करों इत्यादि के बारें में आसूचनाएँ एकत्रित कर लगातार धर पकड़ की कार्रवाई कर रही है, यह कार्रवाई भी इसी का एक हिस्सा है। टीम के सदस्य हेड कांस्टेबल महावीर सिंह और कांस्टेबल नरेंद्र पाटीदार को आरोपी के बारे में इनपुट मिले थे। इस सूचना पर इन्होंने कई दिनों तक रैकी कर पुष्टि की। जिसमे टाण्डा बड़ा, सरहद बोरी मोजल के ईश्वर मीणा के झोंपड़े में इनामी तस्कर जमशेद उर्फ जम्मू लाला द्वारा एमडी ड्रग बनाने की जानकारी मिली। जिसके बाद जिसके बाद स्थानीय थाना पीपलखूंट और डीएसटी को सूचना देकर छापा मारा गया। अवैध फैक्ट्री से पुलिस ने आरोपी जमशेद उर्फ जम्मु लाला पुत्र फकीरगुल पठान (33) निवासी देवल्दी थाना अरनोद को गिरफ्तार कर करीब 50 करोड़ रुपये कीमत की 17.4 किलोग्राम एमडी पाउडर, 70 किलो ग्राम से अधिक केमिकल पदार्थ, एमडी ड्रग बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। यह मामला 16 दिसंबर 2024 का है, जब एजीटीएफ और थाना अरनोद पुलिस ने देवल्दी गाँव में छापा मारा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 40 करोड़ रुपये कीमत के 11.450 किलोग्राम लिक्विड एमडीएमए, 14.770 किलोग्राम अन्य लिक्विड केमिकल, 4.900 किलोग्राम केमिकल और 2.500 किलोग्राम सफेद पाउडर सहित एमडी बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण जब्त किए थे। इस मामले में आरोपी याकुब पुत्र फकीरगुल, जमशेद उर्फ जम्मू लाला और साहिल पुत्र सलीम निवासी देवल्दी थाना अरनोद प्रतापगढ़ फरार हो गए थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए एसपी प्रतापगढ़ द्वारा 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। हाल ही में अवैध संपत्ति की थी पुलिस ने फ्रीज— जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मुख्य आरोपी याकूब खां मादक पदार्थों की तस्करी से अवैध संपत्ति अर्जित कर रहा था। वित्तीय जांच में यह सामने आया कि उसने वर्ष 2024 में अपनी पत्नी बखमीना बी के नाम पर मध्य प्रदेश के जावरा स्थित हुसैन टेकरी क्षेत्र में एक होटल/लॉज खरीदा था। जिसकी बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है। इसके बाद प्रतापगढ़ पुलिस ने सक्षम प्राधिकारी भारत सरकार के निर्देश पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68एफ(1) के तहत उक्त सम्पत्ति को 28 अगस्त को फ्रीज कर दिया।

Farmer News: प्रदेश में हुई 1 करोड़ से अधिक खसरों की ऑनलाइन गिरदावरी

0
राजस्थान ने खरीफ गिरदावरी संवत 2082 में डिजिटल तकनीक और जनभागीदारीसे अभूतपूर्व उपलब्धि अर्जित की है। इस बार गिरदावरी केवल सरकारी कार्य नहीं है बल्कि यह किसानों, सर्वेयर और पटवारियों का साझा अभियान बन गया है। डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) के तहत अब तक 42 हजार से अधिक ग्रामों के लक्ष्‍य की कुल 32 फीसदी उपलब्धि अर्जित करते हुए राज्‍य में अब तक 1 करोड़ से अधिक खसरों की फोटोयुक्‍त व लोकेशनआधारित गिरदावरी (DCS) की जा चुकी है। राजकिसान गिरदावरी एप के माध्‍यम से विगत एक अगस्‍त को राज्‍य भर में आरंभ हुए ऑनलाइनअभियान के तहत अब तक अकेले किसानों के स्तर से 10 लाख से अधिक खसरों की गिरदावरी की जा चुकी हैजो किसानों द्वारा एप के आधार पर अब तक की गई गिरदावरी का कीर्तिमान है। गूगल प्‍लेस्‍टोर पर राजकिसान गिरदावरी एप डाउनलोड कर कोई भी किसान अपने मोबाइल फोन पर स्‍वयंगिरदावरी कर सकता है। राज्‍य के सीकर, नागौर, चूरू और डीडवाना-कुचामन जिलों में 60 फीसदी से अधिक गिरदावरी की जा चुकी है। वहीं बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, फलोदी व सवाईमाधोपुर जिले में किसानोंद्वारा स्‍वयं गिरदावरी का उत्कृष्‍ट कार्य किया गया हैं। कृषक स्‍तर से ऑनलाइन गिरदावरी का बढता आंकड़ा आपका खसरा, आपकी गिरदावरी, आपका अधिकार के ध्‍येय वाक्‍य को चरितार्थ कर रहा है। खरीफ संवत 2082 के तहत डीसीएस कार्य 15 अक्‍टूबर 2025 तक किया जा रहा है। सभी ग्रामों में बेरोजगारी भत्ता प्राप्त युवा, पटवार सहायक अथवा ग्राम प्रतिहारी, कृषक मित्र, कृषि सखी, ई-मित्र संचालक व ग्राम के युवाओं को भी गिरदावरी कार्य से जोड़ा जा रहा है । पटवारी स्तर पर चयनित प्राइवेट सर्वेयर भीगिरदावरी कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। गत रबी गिरदावरी के दौरानलगभग 40 हजार सर्वेयर नियुक्त किए गए थे। खरीफ 2082 में भी प्राइवेट सर्वेयर केसहयोग से राजस्थान में गुणवत्तापूर्ण व सटीक गिरदावरी कार्य किया जा रहा है।

C M NEWS: 41 करोड़ से अनूपगढ़, शाहपुरा, गंगापुर सिटी में बनेगा ऑडिटोरियम

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राजस्थान सरकार विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारते हुए वित्त विभाग द्वारा स्वायत्त शासन विभाग को अनूपगढ़ (श्रीगंगानगर), शाहपुरा (भीलवाड़ा) एवं गंगापुर सिटी (सवाई माधोपुर) में एक-एक ऑडिटोरियम और कुचामन सिटी में एक सिटी पार्क निर्माण के लिए 41.56 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही जल संसाधन विभाग को भी विभिन्न कार्य हेतु 191.69 करोड रुपए एवं 3.36 करोड़ रुपए की वित्तीय सहमति प्रदान की गई है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत पेयजल योजना के विभिन्न प्रकरणों के लिए वित्त विभाग द्वारा 58.58 करोड़ रुपए की वित्तीय सहमति जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को भी प्रदान की गई है।

C M NEWS: प्रदेश की 8 करोड़ जनता की समस्याओं के समाधान के लिए है सदन -मुख्यमंत्री

0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सदन की अपनी परंपराएं और गरिमा होती हैं, लेकिन विपक्ष केवल सस्ती लोकप्रियता के लिए सदन का समय बर्बाद कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 8 करोड़ जनता की समस्याओं के समाधान के लिए ही यह सदन कार्य करता है। विपक्ष जिस तरह से व्यवधान डाल रहा है, उसे प्रदेश की जनता देख रही है और समय आने पर उन्हें माफ़ नहीं करेगी। श्री शर्मा ने बुधवार को विधानसभा में दिए अपने बयान में कहा कि मानसून सत्र जनता की समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करने और समस्याओं से जुड़कर उनके समाधान के लिए आहूत किया गया है। लेकिन विपक्ष की ओर से ऐसा कोई ठोस मुद्दा नहीं रखा गया जिससे जनता की वास्तविक आवाज सदन तक पहुंच सके। श्री शर्मा ने कहा कि हाल ही में हुई अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने और प्रभावित लोगों के दुख दर्द बांटने के लिए विपक्ष का कोई भी नेता या जनप्रतिनिधि जनता के बीच नहीं गया। जबकि राज्य सरकार के सासंद, मंत्री, विधायक और अधिकारियों ने फील्ड में जाकर प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया व पीड़ित जनता की मदद कर उनके आंसू पोंछे। हैं। उन्होंने कहा कि जनता के हित में उठाई गई मेरी आवाज को विपक्ष नहीं दबा सकता।

C M NEWS: रीको और एनबीसीसी के मध्य राजस्थान मण्डपम व एलाइड परियोजनाओं पर हुआ एमओयू

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में नेशनल बिलि्ंडग कन्स्ट्रक्शन कंपनी (एनबीसीसी) और रीको के मध्य राजस्थान मण्डपम एवं एलाइड परियोजनाओं के निर्माण के संबंध में एमओयू का आदान-प्रदान किया गया। इसके अनुसार जयपुर में बी-2 बाईपास पर रीको की भूमि पर राजस्थान मण्डपम, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, आईटी टावर के निर्माण के साथ ही, 5-स्टार होटल, 4-स्टार होटल, आवासीय एवं वाणिज्यिक टावरों का विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जयपुर में प्रस्तावित राजस्थान मण्डपम मल्टीनेशनल कंपनियों और कॉरपोरेट जगत में सम्मेलन, सेमिनार व प्रदर्शनियों के आयोजन के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन बनेगा। इसमें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के छोटे से लेकर बड़े सभी आयोजनों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं और सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होने राजस्थान मण्डपम की प्रोजेक्ट डिजाइन की विस्तृत रूप से जानकारी लेते हुए निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रदेश की समृद्ध विरासत से सीख लेते हुए निर्माण की कार्ययोजना में रखरखाव के पहलू को भी विशेष तौर पर शामिल करना चाहिए। बैठक में बताया गया कि राजस्थान मण्डपम का निर्माण विरासत से विकास की थीम पर किया जाएगा जिसमें कॉन्फ्रेंस हॉल, एक्सपो हॉल, कॉमर्शियल सेन्टर सहित विभिन्न विश्वस्तरीय सुविधाओं में राजस्थान की स्थानीय कला और संस्कृति का आधुनिक तकनीक से संयोजन किया जाएगा।