Heritej Nigam News: जयपुर स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ आज से, शहर में एक माह होंगे भव्य आयोजन
Britain News: भारत और ब्रिटेन के बीच कई शताब्दियों पुराने संबंध —मुख्यमंत्री

श्री शर्मा ने कहा, “भारत और ब्रिटेन के बीच कई शताब्दियों पुराने संबंध हैं। हमने ब्रिटेन सरकार के अधिकारियों और सांसदों के साथ आज बहुत ही उपयोगी और व्यापक बातचीत की और इस दौरान, प्रदेश में निवेश लाने के प्रयासों में उनसे सहयोग करने की अपील की। इसके अलावा, प्रदेश में कारोबार स्थापित करने और नए निवेश के लिए वहां की कई कंपनियों के साथ हमलोगों ने चर्चा की और उनसे राजस्थान के अंदर मौजूद व्यावसायिक अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया।”
Germany News: मुख्यमंत्री ने व्यापार के लिये जर्मनी का आह्वान किया
इन्वेस्टर रोड शो के दौरान जर्मनी के निवेशकों को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा, “मैं आप सभी से राजस्थान में निवेश करने और समृद्ध भविष्य के निर्माण के हमारे प्रयासों में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं। राज्य में निवेश करने वाले प्रत्येक उद्यमी को मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारी सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। जर्मनी, जो वैज्ञानिक नवाचारों, तकनीकी कौशल, समृद्धि और विकास का एक शक्तिशाली प्रतीक है, के साथ हम अपनी मजबूत साझेदारी स्थापित करना चाहते हैं। राजस्थान रणनीतिक रूप से एक आदर्श गंतव्य है और हमारे पास मजबूत बुनियादी ढांचा और प्रचुर मात्रा में संसाधन हैं। इसके अलावा, व्यापारिक जगत के अनुकूल हमारी नीतियां हमें जर्मन कंपनियों के लिए एक आदर्श व्यापार स्थल बनाती हैं।” Heritej Nigam News: आयुक्त ने राइजिंग राजस्थान से पूर्व सफाई व्यवस्था की तैयारियां पूरी करने के दिए निर्देश
Rising Rajasthan: प्रदेश में छोटे उद्योगों को सब्सिडी, जमीन में दी जा रही विशेष रियायतें —मुख्यमंत्री
राज्य सरकार ने लिए ऐतिहासिक फैसले
श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने 9 महीने के अल्प समय में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। प्रदेश में पानी की आवश्यकताओं को देखते हुए ईआरसीपी एवं यमुना जल समझौते एवं देवास परियोजना पर कार्य किया है। साथ ही, प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 2 लाख 24 हजार करोड़ रुपए के एमओयू किए हैं। हमारी सरकार ने पेपरलीक के मामलों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया और युवाओं के सपनों को रौंदने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भरतपुर में ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक पर्यटन की संभावनाओं को ध्यान में रखकर सौन्दर्यकरण एवं सुव्यवस्थित विकास कार्य करवाये जा रहे हैं। राज्य सरकार का विजन है कि भरतपुर को मनमोहक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए। कार्यक्रम में उद्योगपतियों और निवेशकों ने भरतपुर में विभिन्न क्षेत्रों के विकास और निवेश संबंधी सुझाव दिए। उन्होंने होटल, खनन, अटोमोबाइल, सरसों तेल सहित विभिन्न बिंदुओं पर अपने सुझाव साझा किए।Heritej Nigam News: वार्ड प्रभारी वार्डो में प्रतिदिन करें निरीक्षण – आयुक्त

परकोटे के बाजारों में अवैध पोस्टर – बैनर को जल्द हटाएं
श्री हसीजा ने कहा कि त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। इसके अलावा राइजिंग राजस्थान की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। ऐसे में बाजारों में अवैध पोस्टर और बैनर लगे हुए है, इन्हें सख्ती से हटाया जाएं। जिससे शहर बदरंग नहीं दिखें। साथ ही दुकानों के बाहर नाम भी हेरिटेज बॉयलॉज के अनुसार ही लिखे जाएं। उन्होने सभी निगम अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अब शहर को बदरंग करने वालों के खिलाफ सख्ती की जाएं। सड़क पार कचरा फैलाने, अस्थाई अतिक्रमण करने के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएं। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव, उपायुक्त सतर्कता पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ सहित अन्य निगम अधिकारी भी मौजूद रहे
35 स्थानों से हटाया अतिक्रमण, 50 हजार जुर्माना वसूला
नगर निगम हेरिटेज की सतर्कता शाखा ने अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 स्थानों से अतिक्रमण को हटा दिया है। इस संबंध में उपायुक्त सतर्कता पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि दस्ते ने गुरुवार को जनता बाजार सब्जी मंडी, कंवर नगर, छोटी चौपड़ से किशनपोल बाजार, बापू बाजार, लिंक रोड, अहिंसा सर्किल, अग्रसेन सर्किल, सुभाष मार्ग, काँवटिया सर्किल, भट्टा बस्ती तक कुल 35 जगह से अस्थाई अतिक्रमण हटाए। इस दौरान 8 ट्रक सामान जब्त किया गया, साथ ही 50 हजार रुपए राजस्व भी वसूल किया। उन्होने कहा कि निगम क्षेत्र में अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
महापौर कुसुम यादव हिंगोनिया गौशाला का किया निरीक्षण
नगर निगम जयपुर हेरिटेज महापौर कुसुम यादव ने गुरुवार को हिंगोनिया गौशाला पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर कुसुम यादव ने बाड़ों में सफाई व्यवस्था देखी और गायों के लिए चारा प्रबंधन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गायों को चारा कम दिए जाने पर प्रबंधक को उचित मात्रा में हरा चारा देने के निर्देश दिए। गोशाला प्रबंधक कमेटी ने महापौर कुसुम यादव को अनुदान बढ़ाने का ज्ञापन दिया, जिस पर महापौर कुसुम यादव ने मांग पर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
परकोटा क्षेत्र से दो दिन में 150 से अधिक गोवंश को भिजवाया गौशाला
हेरिटेज निगम आयुक्त अरुण हसीजा के निर्देश पर पशु प्रबंधन उपायुक्त रजनी माधीवाल ने की कार्रवाई रामगंज, राजापार्क, आदर्श नगर, चांदपोल, शास्त्री नगर, सोडाला इलाके में कार्रवाई की। इस दौरान 150 से अधिक गोवंश को भिजवाया गौशाला। Rising Rajasthan News: मुख्यमंत्री ने राइजिंग राजस्थान के लिये प्रबुद्धजनों से मांगा सहयोग
Crime News: अपराधी या तो अपराध छोड़ दें या प्रदेश —मुख्यमंत्री
Teachers Recruitment News: प्रदेश में डेढ़ लाख शिक्षकों की होगी भर्ती —शिक्षा मंत्री
Chief Minister News: मुख्यमंत्री ने ली जिला कलक्टर्स की बैठक
किसानों को मिले पर्याप्त उर्वरक, जमाखोरी पर हो कार्रवाई—
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कृषक कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वृहद् स्तर पर कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का संचालन कर रही है। उन्होंने कृषि विभाग को किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए कलक्टर्स को खाद के स्टॉक का नियमित निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने किसानों के लिए डीएपी खाद के विकल्प के रूप में एसएसपी को प्रोत्साहित करते हुए कलक्टर्स को इसके व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए। उन्होने कहा 22 से 24 अक्टूबर को आयोजित होने वाली समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलक्टर्स को प्रश्न-पत्रों की सुरक्षा के लिए प्रभावी प्रबंधन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाखों परीक्षार्थियों का भविष्य इस परीक्षा में जुड़ा हुआ है, ऐसे में उनके लिए परिवहन, परीक्षा केन्द्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल सहित आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित कर ली जाएं।



