Mines Department: खान विभाग विजिलेंस टीम की कार्रवाई, 3 वाहन किये जब्त
Heritage Corporation: निगमकर्मियों की हाजिरी फेस स्कैनर मशीन से होगी —आयुक्त
JDA: जयपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माणों को किया ध्वस्त
Aadi Gaurav Samman: मानगढ़ धूणी क्षेत्र विकास के लिए मुख्यमंत्री ने की 5 करोड़ रुपये की घोषणा
President Smt. Draupadi Murmu: मानगढ़ धाम में हुआ ‘आदि गौरव सम्मान’
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को बांसवाड़ा स्थित मानगढ़ धाम में आयोजित ’आदि गौरव सम्मान’ समारोह के अवसर पर सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि 17 नवंबर, 1913 को मानगढ़ धाम में अंग्रेजों ने भील समुदाय के 1500 से अधिक बहादुरों की निर्मम हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा कि इस गौरवशाली बलिदान की शौर्य गाथाओं के बारे में पूरे देश के लोगों को, विशेषकर युवाओं को जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर मानगढ़ आंदोलन से जुड़े भील समुदाय के गीत… भूरेटिया, नई मानूं रे नई मानूं… का भी उल्लेख किया। आदिवासी समुदाय का भारतीय संस्कृति की जड़ों से जुड़ाव—
समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने कहा कि आदिवासी समुदाय का शुरू से ही भारतीय संस्कृति की जड़ों से जुड़ाव रहा है। इस समुदाय में प्रकृति को सहेजने की परंपरा रही है। हमें आदिवासियों की इसी परंपरा से प्रेरणा लेकर प्रकृति का संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें आदिवासियों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करना चाहिए, जिससे इन उत्पादों को उचित प्लेटफार्म मिल सके। श्री बागडे ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने भारतीय समुदाय में जनजातियों की महत्वपूर्ण भूमिका को समझते हुए पहली बार अलग से जनजातीय कल्याण मंत्रालय की स्थापना की थी। इसके बाद जनजातियों के विकास के लिए निरन्तर काम किए गए।देश की संस्कृति को समृद्ध बनाने में आदिवासियों का विशेष योगदान—
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समुदाय का तीर्थस्थल मानगढ़ धाम पूरे भारत में एक ऐतिहासिक धरोहर है। यहां गोविंद गुरू जी के नेतृत्व में आदिवासी समुदाय ने अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़कर साहस और बलिदान की अनुपम मिसाल पेश की। उन्होंने कहा कि देश की संस्कृति को समृद्ध बनाने में आदिवासियों का विशेष योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आदिवासी समुदाय के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मानगढ़ धाम को एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिससे इस क्षेत्र की संस्कृति के प्रचार के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि मां-बाड़ी में कार्यरत शिक्षाकर्मी, महिला सहयोगिनी तथा स्वास्थ्य कर्मियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि, आवासीय विद्यालयों सहित राजकीय एवं अनुदानित छात्रावासों में छात्र-छात्राओं के लिए मैस भत्ता 2500 से बढ़ाकर 3000 रुपये करना, टीएसपी फण्ड को 1000 करोड़ से बढ़ाकर 1500 करोड़ रुपये करने सहित विभिन्न निर्णयों से राज्य सरकार आदिवासियों को समृद्ध एवं सशक्त बनाने के लिए निरन्तर कार्य कर रही है।Politics News: open threat -खून के आंसू नहीं रुलाया तो मेरा नाम अशोक चांदना नहीं
पूरे 5 साल रिकॉर्डिंग चालू है—
पूर्व मंत्री ने कहा कि पूरे 5 साल रिकॉर्डिंग चालू है। आप भी ये रिकॉर्डिंग करके रखना। जो भी कांग्रेस कार्यकर्ता के ऊपर अत्याचार करता है, उसे अगर खून के आंसू नहीं रुलाया तो मेरा नाम अशोक चांदना नहीं। अधिकारियों को अपनी नौकरी करनी चाहिए। जनता को न्याय दें। लोगों की सेवा करें। सरकारी योजनाओं के माध्यम से कैसे हर वर्ग को फायदा मिल सकता है, उस दिशा में काम करें। ऐसा करके आप किसी के ऊपर एहसान नहीं करेंगें यही काम है आप लोगों का। लेकिन आप कुछ लोगों के इशारे पर जो कर्म कर रहे हैं, वो आपके ऊपर ही भारी पड़ने वाले हैं। इशारा करने वाले तो समय आते ही भाग जाएंगे। बाद में आपका फोन भी नहीं उठाएंगे। इसीलिए मैं आपको विश्वास दिला रहा हूं। किसी कांग्रेस पार्टी के साथी को डरने की जरूरत नहीं है। उन्होने कहा डरो मत, सच बोलो, बेधड़क बोलो और भरे बाजार बोलो। सत्य विचलित हो सकता है, मगर पराजित नहीं हो सकता।Politics News: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विकास कार्यों को पचा नहीं पा रहे है —मंत्री झाबर सिंह खर्रा
Gossip- गपशप –
–महेश झालानी
मंत्री का दामाद कर रहा है ऑपरेशन
अपनी घनेदार मूंछो के लिए प्रदेश के काबीना मंत्री के डॉक्टर दामाद ने डाक्टरी छोड़कर मंत्रीजी के सारे लेनदेन का काम अपने हाथ मे ले लिया है। यूं डाक्टरी अच्छी भली चल रही थी। लेकिन जो मजा मंत्री के लिए उगाही में है, वैसा मजा डाक्टरी में कतई नही था। मलाई चाटते हुए देखकर दूसरे दामाद की भी जीभ ललचाने लग गई है। वैसे भी मंत्री का कारोबार काफी बढ़ता जा रहा है। लिहाजा दूसरा दामाद भी काम मे हाथ बटाने के शीघ्र ही सक्रिय होने वाला है। पुलिस निरीक्षकों तक को नियुक्ति दिलवाने के लिए मंत्री जी खासे चर्चित है ।दिल्ली के इशारे पर लगे थे राजेन्द्र विजय
राजस्थान की सरकार को दिल्ली से चलाने वाले एक बहुत बड़े नेता का खास सिपहसालार कल एसीबी के हत्थे चढ़ गया। कलेक्टर की हैसियत रखने वाले इस अफसर को कोटा का संभागीय आयुक्त बना दिया गया। अफसर को बचाने के लिए दिल्ली का नेता सक्रिय हो गया है। लगता है अफसर पर बहुत ज्यादा आंच नही आने वाली है।किरोड़ी की रिपोर्ट कार्ड नहीं है बेहतर
बीजेपी के वरिष्ठ नेता के बारे में अक्सर केंद्र को रिपोर्ट जाती ही रहती है। पिछली रिपोर्ट में इनके बारे में लिखा गया था कि इन्हें पब्लिसिटी हांसिल करने की आदत पड़ गई है। अब लिखा गया है कि ये अपने क्षेत्र में बहुत ज्यादा लोकप्रिय नही है। अगर ये इतने ही लोकप्रिय होते तो पूर्वी राजस्थान में बीजेपी को शर्मनाक हार का सामना नही करना पड़ता। लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इनको चुनाव जीतने के लिए हर बार नया क्षेत्र तलाशना पड़ा। इन्होंने सबसे पहला विधानसभा का चुनाव महुआ, फिर बामनवास, अगला चुनाव सवाईमाधोपुर, ततपश्चात टोडाभीम, लालसोट और हाल ही का चुनाव सवाईमाधोपुर से लड़ा था, जहां ये बहुत कम मार्जिन से जीते थे। खबर है कि दिल्ली इन पर कोई निर्णय लेने के बजाय लटकाए रखना चाहती है ।Swachh Bharat Mission: सरकार ने 21 हजार विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु परिवारों को वितरित किये आवासीय पट्टे

Cleanliness is service: स्वच्छता ही सेवा अभियान का हुआ समापन
नगर निगम जयपुर हेरिटेज का भी स्वच्छता पखवाड़े का समापन बुधवार को जल महल की पाल, आमेर रोड, जयपुर में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयुक्त अरुण कुमार हसीजा रहे। उन्होंने ‘स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता’ थीम पर आधारित स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर निगम द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। हेरिटेज निगम आयुक्त हसीजा ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े के दौरान स्वच्छ स्ट्रीट फूड जोन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और वेस्ट टू वेल्थ प्रदर्शनी जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा, स्वच्छ भारत मिशन के 10 साल पूरे हो चुके हैं, और इस दौरान शहर, राज्य और देश में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सुधार निरंतर बढ़ रहा है। हमें उम्मीद है कि आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में भी जयपुर अपने नागरिकों के सहयोग से उच्च स्थान पर रहेगा। कार्यक्रम में स्वच्छता चैंपियन, स्वच्छ वार्ड, स्वच्छ गार्डन, स्वच्छ अस्पताल और स्वयं सहायता समूह को सम्मानित किया गया। समापन समारोह में अधिकारी और स्थानीय जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। 


