PM Shree Yojana: उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिये पीएम श्री योजना में आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ

पीएम श्री योजना के तहत चयन प्रक्रिया के सातवें चरण की आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च से प्रारंभ हो गई है। पात्र बेंचमार्क स्कूल https://pmshrischools.education.gov.in पोर्टल पर 24 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, श्रीमती अनुपमा जोरवाल ने बताया कि आवेदन के बाद जिला स्तर पर सत्यापन प्रक्रिया 25 मार्च तक पूर्ण की जाएगी। इसके पश्चात राज्य स्तर पर सत्यापन और अनुमोदन की अंतिम तिथि 28 मार्च निर्धारित की गई है। अंतिम चयन भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा 1 अप्रैल तक किया जाएगा। श्रीमती जोरवाल ने बताया कि राज्य के 5221 बेंचमार्क स्कूल इस चरण में आवेदन करने के पात्र हैं। बैंचमार्क विद्यालयों की अंतिम सूची भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी की जाएगी। आपको बतादें कि पीएम श्री योजना के तहत देशभर में 14,500 से अधिक पीएम श्री विद्यालयों की स्थापना का लक्ष्य है, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। वर्तमान में राज्य में 639 पीएम श्री विद्यालय संचालित हैं।

C M NEWS: विश्व वानिकी दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया आह्वान, हरा भरा और स्वस्थ हो राजस्थान

0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार ने मिशन हरियालो राजस्थान के तहत 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसके अंतर्गत वर्ष 2024-25 में प्रदेश में 7 करोड़ पौधे लगाए गए तथा बजट वर्ष 2025-26 की घोषणा की अनुपालना में इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। श्री शर्मा शुक्रवार को विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर जयपुर के राजस्थान इन्टरनेशनल सेन्टर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रकृति हमारे जीवन का आधार है। हमारी संस्कृति में पेड़, प्रकृति एवं पहाड़ों की पूजा की जाती है और राजस्थान का पर्यावरण संरक्षण से पुराना नाता रहा है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि हम वनों को बचाने और अपनी जैव-विविधता को संरक्षित करने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा भरा और स्वस्थ राजस्थान बनाने का संकल्प लें। श्री शर्मा ने इस दौरान वन विभाग द्वारा विभागीय कार्यो में पारदर्शिता लाने हेतु नवीनतम आईटी तकनीक के उपयोग से विकसित ’डिजी-वन-फोरेस्ट स्टैक’ एप का शुभारम्भ किया, जो कि देशभर का पहला डिजिटल फोरेस्ट स्टेक है। साथ ही, उन्होंने सीतामाता वन्यजीव अभ्यारण्य में इको टूरिज्म फैसिलिटीज तथा केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, भरतपुर व नाहरगढ़ बायोलोजिकल पार्क में गोल्फ कार्ट सुविधा को प्रदेश की जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर वन मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं राजस्थान में जलवायु परिवर्तन प्रतिक्रिया और पारिस्थितिकी तंत्र सेवा संवर्धन (सीआरईएसईपी) के लोगो का अनावरण और वन प्रशिक्षण एवं प्रबंध संस्थान का रिमोट का बटन दबाकर डिजिटल माध्यम से शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वनमित्रों को किट वितरित किए तथा वन विभाग में कार्यरत महिला कार्मिकों को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने पौधरोपण किया व गोल्फ कार्ट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Farmer: 75 हजार कृषकों को 30 हजार किलोमीटर तारबंदी के लिए मिलेगा अनुदान —उद्योग राज्य मंत्री

उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि इस वर्ष बजट में 75 हजार कृषकों को 30 हजार किलोमीटर तारबंदी के लिए 324 करोड़ रुपये का अनुदान उपलब्ध करवाए जाने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसान हित के लिए समर्पित है। मंत्री ने सदन को आश्वस्त किया कि तारबंदी हेतु सामूहिक आवेदन के लिए न्यूनतम 5 हैक्टेयर भूमि की अनिवार्यता को कम कर 2.5 हैक्टेयर करने के संबंध में परीक्षण करवाकर किसानों के हित में निर्णय लिया जाएगा।

R.A.S. Exam-2024: की तैयारी के लिए छात्राओं को निःशुल्क आवास उपलब्ध करायेगी सरकार

0
आर.ए.एस. परीक्षा-2024 में प्री पास कर चुकी जनजाति वर्ग की जयपुर में कोचिंग या स्वयं के स्तर पर परीक्षा के अगले चरण की तैयारी कर रही प्रतिभागियों के निःशुल्क आवास और भोजन की व्यवस्था के लिए जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग व्यवस्था कर रहा है। आयुक्त शक्ति सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण केंद्र जयपुर में उनके लिए निःशुल्क भोजन और आवास व्यवस्था की जा रही है। उन्होने बताया कि अभ्यर्थी राजस्थान की मूल निवासी और अनुसूचित जनजाति वर्ग से हो व अभ्यर्थी के परिवार की कुल मिलाकर वार्षिक आय 8 लाख रूपये से कम हो। यदि माता/पिता में से कोई राजस्थान सरकार में सेवारत है तो पे मेट्रिक्स पर अधिकतम लेवल-11 तक वेतन प्राप्त कर रहे हो। श्री सिंह ने कहा कि अभ्यर्थी के माता-पिता / अभिभावक के वेतनभोगी होने पर उन्हें अपने कार्यालय अध्यक्ष / नियोक्ता द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र/वेतन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके लिये अभ्यर्थी को ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया हेतु विभागीय वेबसाईटwww-tad-rajasthan-gov-in के Home Page पर जाकर Apply for Residential Facilities at Center of Excellence (Multipurpose Girls Hostel) Jaipur for RAS Mains Exam 2024 Student के लिंक पर आवेदन करना होगा। यह कार्य Citizen SSO ID से राजकाज से Hostel and Scheme Monitoring System पोर्टल पर जाकर भी आवेदन किया जा सकता है। वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है और आवास की सुविधा अप्रैल के प्रथम सप्ताह से प्रारम्भ किया जाना प्रस्तावित है।

Higher Education: प्रदेश में कुलपति अब होंगे कुलगुरू

0
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने सदन में कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि वंचित वर्गों को शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध करवाना हमारी सरकार का ध्येय है। प्रदेश सरकार द्वारा लगातार कॉलेज शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत देश प्राचीन काल में ज्ञान और शिक्षा का वैश्विक केंद्र रहा है। राज्य सरकार शिक्षा के माध्यम से भारत का पुराना गौरव लौटाने के लिए कृतसंकल्पित है। मंत्री गुरूवार को विधानसभा में राजस्थान के विश्वविद्यालयों की विधियां (संशोधन) विधेयक, 2025 पर चर्चा के बाद जवाब दे रहे थे। संशोधन के अनुसार राज्य के 33 वित्त पोषित्त विश्वविद्यालयों में कुलपति और प्रतिकुलपति के पदनामों में बदलाव कर इन्हें क्रमशः कुलगुरू और प्रतिकुलगुरू किया गया है। डॉ. बैरवा ने कहा कि राज्य सरकार का यह निर्णय औपचारिक प्रक्रिया ना होकर एक महान शिक्षा व्यवस्था की पुनर्स्थापना का प्रयास है। यह हमारे विश्वविद्यालयों को पुनः श्रद्धा का केंद्र बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है। इससे भारत की महान गुरु शिष्य परंपरा का पुनर्जागरण होगा। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में भारत में विक्रमशिला, तक्षशिला, नालंदा आदि विश्वप्रसिद्ध विश्वविद्यालय विद्यमान थे। इनमें विश्वभर से विद्यार्थी अध्ययन करने आते थे। यह संशोधन भारतीय विश्वविद्यालयों को उनका पुराना गौरव लौटाने की कड़ी में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Police: पुलिसकर्मियों की समस्याओं के प्रति मुख्यमंत्री गंभीर, स्थाई समाधान करने के दिए निर्देश

0
अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग आनन्द कुमार ने बताया कि राजस्थान पुलिस के जवानों व अधिकारियों द्वारा 15 मार्च को पुलिस होली नहीं मनाने की जानकारी माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संज्ञान में आने पर उनके द्वारा इस विषय में सोमवार को मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त विभाग, महानिदेशक पुलिस और शासन सचिव कार्मिक विभाग से विचार विमर्श कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री महोदय को यह भी अवगत कराया गया कि पुलिसकर्मियों की सेवा संबंधी कुछ मांगें पिछले 5-6 वर्षों से विचाराधीन हैं। इनमें उनकी पदोन्नति, वेतन और अवकाश संबंधी मांगे शामिल हैं। श्री कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने इस विषय को काफ़ी गंभीरता से लिया है व अधीनस्थ पुलिसकर्मियों से संबंधित और उनके कल्याणार्थ बिंदुओं पर अतिशीघ्र आवश्यक उचित कार्यवाही करने व लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का स्थाई समाधान करने के निर्देश दिये हैं। निकट भविष्य में पुलिसकर्मियों से संबंधित इन सभी बातों का विभाग स्तर पर परीक्षण करवाकर, एक नवीन परिप्रेक्ष्य में, भविष्योन्मुखी परिवर्तन लागू किए जाएंगे।

Rajasthan Day:जनकल्याण को समर्पित होगा राजस्थान दिवस -मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश के गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति का कल्याण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बजट 2025-26 में आगामी राजस्थान दिवस (30 मार्च, 2025 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) के उपलक्ष्य पर सप्ताहभर वृहद् स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने की घोषणा की है, जिसके माध्यम से प्रदेश के इन चारों वर्गों को सौगातें दी जाएंगी। इस पर्व पर जनकल्याण को समर्पित कार्यक्रमों के साथ ही निवेश उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम और लगभग 5 हजार करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लाकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को इस दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाते हुए तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। श्री शर्मा ने कहा कि इस अवसर पर रोजगार उत्सव के माध्यम से सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र प्रदान करने के साथ ही जिला मुख्यालय पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इसी तरह बजट घोषणओं की अनुपालना में राज्य सरकार कौशल नीति और युवा नीति भी लेकर आएगी। विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान भी शुरू किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी तरह किसान कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) का मेलों का आयोजन तथा किसानों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत अनुदान हस्तान्तरण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा राजस्थान दिवस पर होने वाले कार्यक्रम के अंतर्गत लाड़ो प्रोत्साहन योजना की लाभार्थियों एवं विभिन्न महिला समूहों को सी.आई.एफ. राशि का हस्तान्तरण किया जाएगा। इसी तरह प्रदेश की महिलाओं को इंडक्शन कुकटाप, कालीबाई भील योजना के अन्तर्गत स्कूटी वितरण और विवेकानन्द स्कॉलरशिप योजना के लाभान्वितों को स्वीकृति पत्र का वितरण किया जाएगा। श्री शर्मा ने कहा कि वंचितों को वरीयता देना राज्य सरकार का ध्येय है। इसी दिशा में राज्य सरकार ने बजट में पं. दीनदयाल उपाध्याय गरीब मुक्त ग्राम योजना और दादूदयाल घुमन्तु सशक्तीकरण योजना की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निर्माण श्रमिकों को डीबीटी, डेयरी बूथ अलॉटमेंट, स्वामित्व योजना के तहत पट्टा वितरण और विद्युत चालित चाक का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही इस अवसर पर गरीब, युवा, अन्नदाता व नारी शक्ति के सशक्तीकरण से संबंधित विभिन्न योजनाओं के दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने राइजिंग राजस्थान के तहत हुए एमओयू को धरातल पर लागू करने के लिए मिशन मोड पर कार्य कर रही है। इसी के फलस्वरूप राज्य सरकार ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के आयोजन की पहली तिमाही के पूरा होने पर लगभग 3 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट की ग्राउण्ड ब्रेकिंग करने जा रही है। इसके साथ ही राइजिंग राजस्थान निवेश प्रस्तावों की मॉनिटरिंग के लिए मोबाइल एप लॉन्च की जाएगी, ताकि निवेशकों को हर संभव मदद मिल सके। श्री शर्मा ने कहा कि इसी क्रम में प्रदेश की जनता को लगभग 5 हजार करोड़ के विभिन्न कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण की भी सौगात दी जाएगी व प्रत्येक जिले में सांस्कृतिक कार्योक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

Electricity: प्रदेश में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान

प्रदेश में नए बिजली कनेक्शन के लिए ई-मित्र के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को और अधिक सुगम बनाया गया है। डिस्कॉम्स चेयरमैन सुश्री आरती डोगरा ने बताया कि ई-मित्र एप्लीकेशन को अब डिस्कॉम्स के न्यू कनेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम मॉडयूल से इंटीग्रेटेड कर दिया गया है। जिससे अब ई-मित्र पर आवेदन के साथ ही डिस्कॉम्स कार्मिकों के स्तर पर की जाने वाली इंस्पेक्शन, डिमांड नोट जारी करने जैसी समस्त प्रक्रियाएं भी एनसीएमएस मॉड्यूल पर संधारित की जाएंगी। इससे आवेदकों को ई-मित्र के माध्यम से आवेदन के बावजूद कनेक्शन के लिए डिस्कॉम कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता अब नहीं होगी और सुगमता और पारदर्शिता के साथ उन तक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा सकेगी। इससे लंबित कनेक्शनों की मॉनीटरिंग का काम भी ऑनलाइन हो पाएगा। जयपुर, जोधपुर और अजमेर विद्युत वितरण कम्पनियों ने एक साथ यह सुविधा प्रारंभ कर दी है। उल्लेखनीय बिजली बिल जमा कराने, कनेक्शन के लिए आवेदन और अन्य सेवाओं के भुगतान संबंधी सेवाएं ई-मित्र पर पहले से ही प्रदान की जा रही थीं। लेकिन ई-मित्र एप्लीकेशन के एनसीएमएस मॉड्यूल से इंटीग्रेटेड नहीं होने के कारण आवेदकों को इसके बाद भी डिस्कॉम कार्यालय जाना पड़ता था। अब इससे सब डिविजन कार्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। सुश्री डोगरा ने बताया कि जल्द ही स्वीकृत विद्युत भार में बढोतरी अथवा कमी, नाम और श्रेणी परिवर्तत जैसी सेवाएं भी ई-मित्र के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि नए कनेक्शन के लिए आवेदन की यह सुविधा बिजली मित्र मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध है। आवेदक द्वारा नए कनेक्शन के लिए आवेदन के पश्चात् साइट के निरीक्षण के लिए जेईएन साइट सत्यापन मोबाइल एप्लीकेशन को भी एनसीएमएस के साथ एकीकृत कर दिया गया है। इससे नए कनेक्शन की फिजिबलिटी और एस्टीमेट मौके पर ही तैयार किया जाएगा। जेईएन साइट वेरीफिकेशन एप और एनसीएमएस के इंटीग्रेटेड किए जाने से ऑन साइट जांच में पारदर्शिता आएगी और समय की बचत भी होगी।

Holi: जयपुर के खासाकोठी में विदेशी पर्यटकों ने खेली होली, देशी गीतों पर किया डांस

0
धुलंडी के अवसर पर शुक्रवार को जयपुर में स्टेशन रोड स्थित होटल खासा कोठी परिसर में सुबह 09.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक हजारों की संख्या में विदेशी पर्यटकों ने पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित रंग उत्सव में होली खेली और डांस किया। जयपुर पर्यटक स्वागत केंद्र के उपनिदेशक उपेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि पर्यटन विभाग की ओर से विशेष रूप से विदेशी पर्यटकों के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री शेखावत ने बताया कि इस रंग उत्सव में लगभग तीन हजार विदेशी पर्यटकों ने राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर नाचते हुए सूखे रंगों से होली खेली। भारतीय परिधान कुरता पजामा पहनकर विदेशी पर्यटक होली खेलते हुए दिखाई दिए। उन्होने बताया कि इस अवसर पर कई विशेष गतिविधियाँ और प्रतियोगिताएँ भी आयोजित हुई। इसमें प्रमुख रूप से मटका दौड़ और साफा बाँधने की प्रतियोगिता में विदेशी पर्यटकों ने सहभागिता कर खूब लुत्फ़ उठाया। श्री शेखावत ने बताया कि उक्त आयोजन में रंगों से खेलने की व्यवस्था के साथ ही लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई जिससे राजस्थान की लोक संस्कृति साकार हुई। इस अवसर पर राजस्थान के लोक रंगों में सराबोर गीतों की बौछार हुई। रंगों की बौछार और देशी लोक गीतों की धमाल पर विदेशी पर्यटक खूब थिरके। रंगों के इस त्यौहार के प्रति विदेशी पर्यटकों में खासा उत्साह देखते ही बन रहा था। विदेशी पर्यटकों ने हैप्पी होली कहकर एक दूसरे को गुलाल लगाया और बधाईयां दी।

C M NEWS: मुख्यमंत्री निवास पर हुआ होली स्नेह मिलन समारोह

0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर होली का पर्व बड़े हर्षाेल्लास से मनाया। श्री शर्मा ने इस दौरान बड़ी संख्या में आए आमजन से आत्मीय मुलाकात कर फूलों व प्राकृतिक रंगों से होली खेली। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह में लोक कलाकारों ने ब्रज की विभिन्न संस्कृतियों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली के पर्व की बधाई देते हुए कहा कि रंगों का यह पर्व बेहद ही निराला है, हमें आपसी कटुता को भुलाते हुए एक-दूसरे को गले लगाने की सीख देता है। समारोह में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती गीता शर्मा भी मौजूद रहीं।

समारोह की कुछ खास झलकियां :—