Jaipur News: सरकारी अस्पतालों में केवल 70 प्रतिशत दवा उपलब्ध, 30 प्रतिशत का टोटा

समाचार माध्यमों की खबरों के अनुसार जयपुर के सरकारी अस्पतालों में 30% दवाइयां आउट ऑफ स्टॉक है। इससे सरकार की मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के प्रति आमजन का भरोसा टूटने लगा है। आपको बतादें कि मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत मरीजों को मुफ्त में दवा का वितरण किया जाता है। लेकिन अधिकांश मरीजों को पूरी दवा एक ही काउंटर से नहीं मिल पाती है और दवाओं की अनुपलब्ध बता दिया जाता है। वहीं सरकारी अस्पतालों में निशुल्क दवा योजना में प्रावधान के अनुसर दवा अनुपलब्ध होने पर अस्पताल की जिम्मेदारी है कि वह लोकल परचेज से मरीज को दवा उपलब्ध करवाए। लेकिन मरीजों को इसकी जानकारी नहीं दी जाती और न ही इसके काउंटर की कोई उचित व्यवस्था है। जानकारी में आया है कि जयपुर के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में 25 से 35 प्रतिशत आवश्यक दवाइयां अस्थायी रूप से आउट ऑफ स्टॉक रहती हैं। स्टॉक खत्म होने की स्थिति में अस्पताल प्रशासन लोकल परचेज से दवा उपलब्ध कराने की बात कहता है। लेकिन इसकी प्रक्रिया धीमी और जटिल होने के कारण मरीज को तत्काल राहत नहीं मिलती।

Jaipur News: एमएनआईटी जयपुर में ‘एनुअल व्हाइट पार्टी 2026’ का हुआ शानदार आयोजन: फैशन और रचनात्मकता के संगम में डूबा पूरा परिसर

0
मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी), जयपुर के वीएलटीसी (VLTC) लॉन्स में ‘एनुअल व्हाइट पार्टी 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। एमएनआईटी फैशन क्लब और आर्द्रा मीडिया की ओर से आयोजित और ‘इंडियन समिट’ द्वारा सहयोगी इस फैशन इवेंट ने अपनी भव्यता और रचनात्मकता से युवाओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में न केवल फैशन का जलवा दिखा, बल्कि शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों के अद्भुत समन्वय की झलक भी देखने को मिली। इस हाई-प्रोफाइल इवेंट में ग्लैमर जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लवीना टंडन, विख्यात ज्वेलरी डिज़ाइनर इंद्रजीत दास, और मिस राजस्थान 2015 निकिता शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। इसके साथ ही मीनाक्षी वशिष्ठ, आर्द्रा मीडिया के संस्थापक प्रेरक मिश्रा और इंडियन समिट के संस्थापक प्रियांश भारद्वाज ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। संस्थान का प्रतिनिधित्व होमी धाभाई ने किया, जिन्होंने कार्यक्रम के सफल निष्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता इसकी ‘व्हाइट थीम’ रही। थीम के अनुरूप आयोजन स्थल पर मौजूद लगभग 700 विद्यार्थी और दर्शक आकर्षक सफेद परिधानों में नजर आए, जिससे पूरा परिसर एक अलौकिक आभा से भर गया। रेड कार्पेट अनुभव ने प्रतिभागियों के उत्साह को दोगुना कर दिया। जयपुर और आसपास के विभिन्न प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों से आए युवाओं ने रैंप पर उतरकर अपने आत्मविश्वास और ड्रेसिंग सेंस का लोहा मनवाया। आर्द्रा मीडिया के संस्थापक प्रेरक मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फैशन शो रहा, जहाँ उभरते हुए युवा मॉडल्स ने आधुनिक और पारंपरिक फ्यूजन वाले सफेद परिधानों का प्रदर्शन किया। फैशन शो के समापन के बाद पूरा माहौल संगीत के रंग में डूब गया। डीजे नाइट के दौरान युवाओं ने संगीत की धुनों पर जमकर नृत्य किया, जिससे पूरे वातावरण में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ। इंडियन समिट के प्रियांश भारद्वाज के अनुसार, कार्यक्रम को केवल मनोरंजन तक सीमित न रखकर इसे एक प्लेटफॉर्म का रूप दिया गया। आयोजन स्थल पर कई पॉप-अप स्टॉल्स लगाई गईं, जहाँ हस्तनिर्मित उपहारों (Handmade Gifts), कलाकृतियों और आर्टिफ़िशियल ज्वेलरी का प्रदर्शन किया गया। इन स्टॉल्स ने न केवल दर्शकों का ध्यान खींचा, बल्कि छोटे उद्यमियों और कलाकारों को भी प्रोत्साहित किया। एमएनआईटी फैशन क्लब के होमी धाभाई ने आयोजन की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने जोर दिया कि एमएनआईटी केवल तकनीकी शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों की रचनात्मक और सांस्कृतिक प्रतिभा को निखारने के लिए भी प्रतिबद्ध है। देर रात तक चले इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि जब अनुशासन और रचनात्मकता का मेल होता है, तो परिणाम ‘एनुअल व्हाइट पार्टी’ जैसे यादगार उत्सव के रूप में सामने आते हैं। इस आयोजन ने छात्रों को अपनी पढ़ाई के व्यस्त शेड्यूल से इतर अपनी प्रतिभा दिखाने का एक सुनहरा अवसर प्रदान किया।

C M NEWS: युवा मताधिकार के साथ राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का भी करें बोध मुख्यमंत्री

0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सांगानेर स्थित कैम्प कार्यालय में नव मतदाताओं का सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवा राष्ट्र के निर्माता होने के साथ ही भविष्य के कर्णधार भी हैं। वे अपने मताधिकार का उपयोग करने के साथ ही राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का भी बोध करें। श्री शर्मा ने कहा कि नव मतदाता यह विचार करें कि हमारे देश और प्रदेश का स्वरूप कैसा हो, क्योंकि प्रत्येक वोट देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। श्री शर्मा ने कहा कि युवा राष्ट्र को सर्वोपरि मानते हुए स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को आत्मसात करे और हमारे पूर्वजों के बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएं। उन्होेंने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले दो वर्ष में युवाओं के हित में कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। पूर्ववर्ती सरकार के समय पेपरलीक कर युवाओं के सपनों पर कुठाराघात करने वालों को हमने गिरफ्तार कर सजा दिलवाई है। राज्य सरकार ने अब तक एक लाख से अधिक सरकारी नियुक्तियां दी हैं और 1 लाख 43 हजार पदों पर भर्तियां प्रक्रियाधीन है। उन्होंने कहा कि हाल ही में राज्य सरकार ने इस वर्ष के लिए नए एक लाख पदों पर भर्ती हेतु परीक्षा कैलेण्डर भी जारी किया है। युवा मेहनत और लगन से तैयारी कर सफलता प्राप्त करें।

Bhilwada News: भीलवाड़ा के गांव नानोदिया में मिला नवजात बच्ची का शव

0
भीलवाड़ा जिले में बनेड़ा थाना के नानोदिया गांव में एक नवजात बच्ची को सड़क किनारे झाड़ियों में छोड़ का मामला फिर संज्ञान में आया है। गांव में एक कुमांता ने भीलवाड़ा को फिर से शर्मसार कर दिया। जानकारी के अनुसार एक नवजात बच्ची सड़क किनारे झाड़ियों में मिली, वहां मासूम को जंगली जानवरों ने नोच डाला। मौके पर पहुचे स्थानीय लोगों इस घटना की सूचना 108 एंबुलेंस सेवा को दी। सूचना मिलते हीं एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची और नवजात के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनेड़ा पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद नवजात बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं मौके पहुची पुलिस नेर मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और नवजात को छोड़ने वाली महिला की पहचान करने का प्रयास किए जा रहा हैं।

Bharatpur News : भरतपुर में नाबालिग बेटी को बचाने गई मां को युवको ने घसीट कर मार डाला

0
भरतपुर जिले के सीकरी में गांव के कुछ युवाओं ने एक महिला को घसीट कर मारने का मामला संज्ञान आया है। जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतका कि 13 वर्षीय नाबालिग बेटी से गांव का ही एक युवक अभद्र भाषा में बात कर रहा था। घटना का पता लगने पर मृतका ने विरोध किया। विरोध करने से नाराज युवक ने अपने सथियों के साथ मिलकर मारपहट करने लगा और मृतका के गले में चुन्नी डाल कर घसीटते हुए ले गए। इस दौरान मृतका गम्भीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंचे पति ने मृतका को तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया और अलवर अस्पताल में इलाज के दौरान मृतका ने दम तोड़ दिया। पति ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मृतका के पति की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधन कर रही है।

C M NEWS: अभिभावक, शिक्षक और विद्यार्थी हैं शिक्षा की त्रिवेणी -मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होती है। देश-प्रदेश की तरक्की में युवाओं की निर्णायक भूमिका है। युवा देश के वर्तमान भी हैं और भविष्य भी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर कदम पर प्रदेश के विद्यार्थियों और युवाओं के साथ खड़ी है। वे पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करें, नवाचार करें और योजनाओं का लाभ उठाकर अपने सपनों को साकार करें। उन्होंने इस दौरान राजकीय महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए जयपुर में विदेशी भाषा संचार कौशल स्कूल खोलने की घोषणा भी की। श्री शर्मा शुक्रवार को बसंत पंचमी और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती के अवसर पर कॉमर्स कॉलेज में आयोजित सरस्वती वंदन, युवा संवाद व मेगा पीटीएम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बसंत पंचमी की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व नवचेतना, नवसृजन और नवसंकल्प का प्रतीक है। प्रदेश में 75 लाख विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक सरस्वती वंदना कर शिक्षा की देवी को नमन किया गया है। उन्होंने कहा कि सुभाष चन्द्र बोस ने आजाद हिन्द फौज की स्थापना कर देश की आजादी में योगदान दिया। युवाओं का सशक्तीकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं की शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और स्वरोजगार के लिए अनेक तरह के प्रोत्साहन दे रही है। 1 लाख से अधिक पदों पर नियुक्तियां प्रदान की गई हैं और विभिन्न संवर्गाें के 1 लाख 43 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन हैं और एक लाख सरकारी पदों की भर्ती परीक्षा का कैलेण्डर जारी किया गया है। निजी क्षेत्र में करीब ढाई लाख युवाओं को रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 71 नए राजकीय महाविद्यालयों की स्थापना, संभाग स्तर पर युवा साथी केंद्र की स्थापना, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन जैसे कार्य किए गए हैं। साथ ही, युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए राजस्थान युवा नीति, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, युवाओं को कौशल प्रशिक्षण तथा इंटर्नशिप, 65 आई-स्टार्टअप लॉन्चपैड नेस्ट स्थापना, 658 स्टार्टअप्स को करीब साढ़े 22 करोड़ रुपये की सहायता जैसे निर्णय लिए गए हैं। मेगा पीटीएम के माध्यम से राजस्थान के शिक्षा क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा- मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हमारी सरकार निरंतर नई नीतियों, योजनाओं और नवाचारों पर कार्य कर रही है। मेगा पीटीएम के माध्यम से भी राजस्थान को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा मिलेगी। साथ ही, इसके माध्यम से शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी तीनों के बीच विश्वास और सहयोग की मजबूत कड़ी स्थापित हुई है। उन्होंने कहा कि सभी राजकीय विद्यालयों में कृष्णभोग का आयोजन हुआ है। यह पहल सामूहिक सहभागिता, आत्मीयता और सकारात्मक वातावरण और अधिक सुदृढ़ करती है। उन्होंने कहा कि निपुण राजस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों की पठन, लेखन एवं गणना क्षमता को गतिविधियों, प्रदर्शनों और सहभागिता के माध्यम से प्रस्तुत किया जा रहा है। समाज का नेतृत्व कर रही बेटियां- मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। राज्य सरकार बालिकाओं के जन्म से लेकर उन्हें सम्मानजनक, सुरक्षित और आत्मनिर्भर जीवन देने के लिए हर कदम पर उनके साथ है। लाडो प्रोत्साहन योजना, बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल, 1 लाख 64 हजार महिलाओं एवं बालिकाओं को निःशुल्क बेसिक कम्प्यूटर शिक्षा, अकाउंट और इंग्लिश स्पोकन जैसे प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री नारी शक्ति कौशल सामर्थ्य जैसी योजनाओं से महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है। विद्यार्थी नींव को करें मजबूत ताकि भविष्य में भर सकें ऊंची उड़ान- श्री शर्मा ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में असाधारण क्षमता छिपी होती है। उसे पहचानिए और मेहनत, अनुशासन तथा मूल्यों के साथ आगे बढ़िए। उन्होंने कहा कि माता-पिता और शिक्षक दुनिया की सबसे मजबूत टीम है जो विद्यार्थी की जीत के लिए काम कर रही है। कभी-कभी इनकी बातें विद्यार्थियों को अनुशासन का बोझ लग सकती हैं लेकिन वे आपकी नींव को मजबूत कर रहे हैं ताकि विद्यार्थी भविष्य में ऊंची उड़ान भर सकें। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा को खुद पर हावी नहीं होने दें। हमारी असली प्रतिस्पर्धा खुद से होनी चाहिए। शिक्षक मार्गदर्शक, प्रेरक और मेंटर होते हैं। उनकी भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं है। वे एक आत्मनिर्भर राष्ट्र की नींव तैयार करने में अहम कड़ी होते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी सौगात- कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं और सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों को 1 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी की। इस दौरान श्री शर्मा ने प्रदेशभर में 3 लाख 34 हजार छात्राओं को 130 करोड़ रुपये की निःशुल्क साइकिलों के वितरण का शुभारम्भ किया। साथ ही, गार्गी पुरस्कार सहित विभिन्न बालिका योजनाओं के तहत लगभग 3 लाख से अधिक बालिकाओं को 126 करोड़ 81 लाख रुपये की राशि डीबीटी की। मुख्यमंत्री ने सत्र 2025-26 में 4 लाख 40 हजार पात्र विद्यार्थियों को ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना के अंतर्गत लगभग 53 करोड़ रुपये की राशि भी डीबीटी के माध्यम से प्रदान की। उन्होंने लगभग 700 करोड़ रुपये की राशि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 55 लाख से अधिक लाभार्थियों को हस्तान्तरित की।

Rajasthan News: चैक बाउंस पर राजमार्ग प्राधिकरण ने दो टोल फर्म पर की कार्यवाही

0
राजस्थान राज्य राजमार्ग प्राधिकरण अब टोल अनुरक्षण अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन कर सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने की घटनाओं पर जीरो टोलेरेंस की नीति अपना रहा है। ऐसे ही एक प्रकरण में प्राधिकरण ने नियमित फॉलोअप कर कोर्ट से जमानती वारंट जारी करवाएं हैं। मेसर्स अंकिता एनवायरा केयर एंड सिक्योरिकोर, बड़ोदरा (गुजरात) के निदेशक, बिन्दु विनोद लाम्बा के विरुद्ध विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (एनआई कोर्ट संख्या 6, जयपुर मेट्रो प्रथम) ने दो मामलों में गत 13 जनवरी को जमानती वारंट जारी किए हैं। इस फर्म ने रू. 18.30 करोड़ और रू. 7.98 करोड़ की मय शास्ति बकाया राशि का भुगतान नहीं किया, इसके बाद चैक लगाया गया था और वह बाउंस हो गया। उल्लेखनीय है कि एजेंसी को वर्ष 2024-25 हेतु रू. 12.27 करोड़ और रू. 5.11 करोड़ के अनुबंध के अंतर्गत टोल प्लाज़ा अनुरक्षण कार्य सौंपा गया था, जिसके अंतर्गत उन्हें साप्ताहिक आधार पर टोल संग्रहण की राशि राज्य सरकार को नियमित रूप से जमा करवानी थी। लेकिन फर्म ने नियमानुसार भुगतान नहीं किया व रू. 18.30 करोड़ और रू. 7.98 करोड़ की राशि बकाया रही। इसके अतिरिक्त एजेंसी द्वारा प्रस्तुत चेक बैंक शाखा ने अपर्याप्त धनराशि के कारण गत 2 जून को बाउंस कर दिया। प्राधिकरण द्वारा वसूली के लिए प्रभावी विधिक कार्यवाही की गई, जिसके परिणामस्वरूप दो मामलों (प्रकरण संख्या 41844/25 एवं 41833/25) में धारा 138, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के अंतर्गत एसएचओ सदर थाना, जयपुर को जमानती वारंट जारी किए गए हैं। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक धन की सुरक्षा सर्वोपरि है और भविष्य में ऐसे सभी मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण में अतिरिक्त मुख्य सचिव, सार्वजनिक निर्माण विभाग प्रवीण गुप्ता के निर्देशन में आवश्यक विधिक कार्यवाही संपादित की गई है। जिसमें लोक अभियोजक, दिवाकर रावल की प्रभावी पैरवी व आर.एस.एच.ए. के अधिकारी अक्षय कुमार जैन, सदस्य (रियायत एवं पीपीपी), आरिफ मोहम्मद खान, सदस्य (तकनीकी), अविनाश साहू (प्रभारी अधिकारी), विनोद कुमार जांगिड़ (कानूनी सलाहकार) और श्री सी. एस. कटारा (अति. महाप्रबन्धक, विधि) के विशेष प्रयासों से यह न्यायिक कार्यवाही सुनिश्चित हुई।

Rajasthan News: प्रदेश में आज निजी बसों की हड़ताल

0
प्रदेश में आज बसों की हड़ताल रहेगी। बस ऑपरेटरों ने परिवहन विभाग पर भेदभावपूर्ण रवैया का आरोप लगाया है। इस कारण राजस्थान बस संचालक संघ ने राज्यव्यापी हड़ताल का एलान किया है। संघ ने सभी निजी बस संचालकों से हड़ताल को सफल बनाने का आहवान किया ​है। हड़ताल के दौरान स्लीपर कोच बसों का संचालन जारी रहेगा। संघ के प्रदेश प्रवक्ता जगदीश चंद्र ओझा ने संचार माध्यमों को बताया कि परिवहन विभाग राज्य में निजी बस संचालकों पर लगातार अनुचित दबाव बना रहा है और मोटर वाहन अधिनियम के बिना उलघंन के निजी बसों के चालान काटे जा रहे हैं। ओझा ने कहा कि रूट पर चल रही बसों के स्टेज कैरिज बसों में जंगला और सीढ़ी लगे होने का स्पष्ट प्रावधान होने के बावजूद जबरन इन्हें हटवाया जा रहा है और परिवहन विभाग केंद्र सरकार की नीति के विपरीत बसों पर कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा सरकार ने हमारी बात नहीं मानी तो हड़ताल लम्बी चल सकती है। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

C M NEWS: मुख्यमंत्री ने ग्राम उत्थान शिविरों का किया शुभारम्भ -सम्मान निधि की पांचवी किश्त की जारी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि किसान भारत की आत्मा है। जब किसान सशक्त होता है तो गांव, प्रदेश और देश प्रगति करता है। उन्होंने कहा कि हम संकल्प पत्र में किए गए वादों को लगातार पूरा कर रहे हैं और हमारी सरकार किसानों के कल्याण एवं समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक गिरदावर सर्कल पर ग्राम उत्थान शिविरों को आयोजन किया जाएगा। उन्होंने किसानों और पशुपालकों से इन शिविरों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। श्री शर्मा गुरूवार को सिरोही में किसान सम्मान निधि के हस्तानान्तरण और ग्राम उत्थान शिविर के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राज्य के हर गिरदावर सर्किल पर 23 जनवरी से लगेंगे शिविर- मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गरीब, महिला, युवा और किसान सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। आमजन तक राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए ‘ग्राम उत्थान शिविर शुरू किये जा रहे हैं। इन शिविरों में तारबंदी, डिग्गी, पाइप लाइन, फार्म पौंड, फव्वारा एवं ड्रिप, प्लास्टिक मल्च, सौर पंप जैसी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृतियां दी जाएंगी। वही, मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना के तहत मिले आवेदनों का निस्तारण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन शिविरों में सोलर पंप, किसान क्रेडिट कार्ड, नए कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए आवेदन, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत पशुओं का पंजीकरण, पशु टीकाकरण करवाया जाएगा। साथ ही प्राथमिक डेयरी सहकारी समिति और डेयरी सहकारी समितियों का पंजीकरण, स्वामित्व कार्ड का वितरण, नहरों एवं खालों की मरम्मत, पीएम सूर्य घर योजना के तहत पंजीकरण, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जल संरक्षण सहित विभिन्न कार्य इन शिविरों में करवाएं जाएंगे। मुख्यमंत्री ने 1 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को दी कई सौगातें- मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में प्रदेश के एक करोड़ से अधिक किसान, महिला एवं श्रमिक लाभार्थियों को 1 हजार 590 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे उनके खातों में भेजी। उन्होंने ‘मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ की पांचवीं किस्त के रूप में प्रदेश के 65 लाख से अधिक किसानों के खातों में 653 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी की, साथ ही 5 लाख किसानों को फसल खराबे पर 327 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा दिया गया। श्री शर्मा ने समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए 10 हजार से अधिक किसानों को 240 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई तथा मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत 4 लाख पशुपालकों को 50 करोड़ की राशि भेजी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री रसोई गैस सब्सिडी योजना के 30 लाख से अधिक लाभार्थियों को 75 करोड़ रुपये से अधिक राशि अंतरित की गई तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के 20 हजार लाभार्थियों को 100 करोड़ रुपये की राशि दी गई। मुख्यमंत्री ने एक लाख निर्माण श्रमिकों को 100 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की। इस दौरान 40 करोड़ रुपये के कृषि उपकरणों का वितरण भी किया गया।

Rajasthan News: सरकार ने मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत योजना की अवधि 31 मार्च तक बढ़ाई

जयपुर जिला सहकारी भूमि विकास बैंक लि., जयपुर के अवधिपार ऋणियों के लिए लागू मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत योजना 2025-26 की अवधि को बढ़ाकर अब 31 मार्च 2026 तक कर दिया गया है। बैंक की सचिव श्रीमती रजनी गुप्ता ने बताया कि जिले के कुल 881 पात्र ऋणियों में से अब तक 268 ऋणियों द्वारा अपनी देय राशि 641.27 लाख रुपये बैंक में जमा करवाई जा चुकी है, जिसके एवज में उन्हें 719.09 लाख रुपये की अवधिपार ब्याज की छूट प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ अब तक जिन पात्र ऋणी किसानों को नहीं मिल पाया है, वे 31 मार्च 2026 तक बैंक में अपनी निर्धारित देय राशि जमा करवाकर राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त ब्याज राहत का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह योजना किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने और ऋण भार कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।