Consumer Newsउपभोक्ता आयोगों में पहली बार लिखित परीक्षा से होगा अध्यक्ष और सदस्यों का चयन

0
उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री सुमित गोदारा ने कहा है कि उपभोक्ता संरक्षण के साथ कंज्यूमर केयर की अवधारणा को मूर्त्त रूप दिये जाने के क्रम में राज्य में उपभोक्ता विषयक विभिन्न नवाचारों के साथ उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के अन्तर्गत उपभोक्ता आयोगों में होने वाली भर्तियों में पहली बार लिखित परीक्षा का प्रावधान किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद चयनित अध्यक्ष और सदस्य के विषयविज्ञ-दक्ष होने के साथ न्यायिक प्रक्रिया और कार्यात्मक क्षमता में न केवल अपेक्षाकृत वृद्धि होगी बल्कि समयबद्ध न्याय सुलभ होगा और उपभोक्ता आन्दोलन सुदृढ़ होगा। गोदारा ने लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के संबंध में कहा कि राज्य के सभी उपभोक्ता आयोगों में आगामी मार्च तक रिक्त होने वाले सभी पदों को सम्मिलित कर लिया गया है। इसके अन्तर्गत विभिन्न पदों में राज्य आयोग सदस्यों के 7 पद, जिला आयोग में अध्यक्ष के 21 और सदस्यों 59 पदों पर नियुक्ति हेतु 26 नवम्बर से उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा आवेदन आमंत्रित किये गये हैं, जिसकी अन्तिम तिथि 16 दिसम्बर निर्धारित है। चयन प्रक्रिया आगामी फरवरी तक पूर्ण कर ली जाएगी। प्रमुख सचिव, उपभोक्ता मामले विभाग सुबीर कुमार ने बताया कि लिखित परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे, एक प्रश्नात्मक और एक वर्णनात्मक। जिसमें उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, विधिक मापविज्ञान अधिनियम, भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम, प्रतिस्पर्धा अधिनियम एवं अन्य से संबंधित प्रश्न पूछे जायेंगे। विस्तृत जानकारी उपभोक्ता मामले विभाग की वेबसाइट https://consumeraffairs.rajasthan.gov.in/ पर देखी जा सकती है।

Governor News: जवाहरलाल दर्डा व्यक्ति नहीं, अपने आप में संस्था थे —राज्यपाल बागडे

0
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि लोकमत मीडिया समूह के संस्थापक स्व. श्री जवाहरलाल दर्डा व्यक्ति नहीं, अपने आप में संस्था थे। उन्होंने कहा कि प्रखर पत्रकार, स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी के साथ उनमें हरेक को सहज अपना बना लेने का गुण था। उन्होंने सोमवार प्रात: स्व.दर्डा की पुण्यतिथि पर उनके प्रेरणा स्थल पर आयोजित प्रार्थना सभा में उन्हें अपने श्रद्धा—सुमन अर्पित किए और कहा कि पत्रकारिता के स्वस्थ मूल्यों के साथ उन्होंने ‘लोकमत’ समाचार पत्र की जो नींव रखी वह आज भी कायम हैं। राज्यपाल सोमवार को ‘लोकमत मीडिया समूह’ द्वारा आयोजित स्व. दर्डा की पुण्यतिथि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्व. दर्डा राजनीति में रहे परन्तु सभी दलों और असहमति के साथ भी सहमति रखने का उनका गुण उन्हें सबका चहेता बनाता था। उन्होंने उनसे जुड़े आत्मीय संबंधों को स्मरण करते हुए यवतमाल में आजादी आंदोलन में रही उनकी सक्रिय भूमिका को भी रेखांकित किया। श्री बागडे ने कहा कि ‘लोकमत’ ने विचार—स्वतंत्रता के साथ साहित्य, संस्कृति और कलाओं को निरंतर प्रोत्साहित किया है। स्व. दर्डा द्वारा स्थापित इस मीडिया समूह के आरंभ से ही पत्रकारिता से जुड़े मूल्य ऐसे रहे हैं, जिसमें निष्पक्ष रूप में सभी के विचारों की स्वतंत्रता को महत्व दिया जाता रहा है। राज्यपाल ने कहा कि स्व. दर्डा ने अपनी पूरी ऊर्जा पत्रकारिता के स्वस्थ मूल्यों को दी। पत्रकारिता के उच्चतम मापदंडों का हमेशा पालन किया। सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उनके पुत्र विजय दर्डा भी उनकी राह पर चलते ही ‘लोकमत’ मीडिया समूह के अंतर्गत पत्रकारिता के स्वस्थ मूल्यों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के मंत्री पद पर रहते हुए स्व. दर्डा के किए कार्यो की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने ‘उद्योग एस्टेट’ स्थापित किए। उनके कार्यकाल में ही नासिक और संभाजीनगर शहरों में औद्योगिकीकरण शुरू हुआ। आज संभाजीनगर के औद्योगिक एस्टेट में सैकड़ों उद्योग लग रहे हैं, इसकी नींव स्व. दर्डा ने ही रखी। जवाहरलाल दर्डा (बाबूजी) जी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए पत्रकारिता और जीवन के स्वस्थ मूल्यों की ओर आगे बढें। वहीं लोकमत समूह के विजय दर्डा, राजेंद्र और देवेंद्र दर्डा ने सभी का आभार जताया। आपको बतादें कि लोकमत मीडिया समूह के संस्थापक स्व.श्री जवाहरलाल दर्डा मूलरूप से राजस्थान के ही रहने वाले है। श्री दर्डा राजस्थान के लिये भी समर्पण भाव रखते थे। वर्तमान में विजय दर्डा भी राजस्थान के प्रति उत्तम विचार रखते है।

Gogamedi News: 5 दिसम्बर को होगा “गोगामेड़ी स्मृति संकल्प” कार्यक्रम का आयोजन

0
5 दिसम्बर को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की प्रथम पुण्यतिथि पर “गोगामेड़ी स्मृति संकल्प” कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती शीला सुखदेव गोगामेड़ी ने बताया की सुखदेव सिंह गोगामेड़ी सदैव अन्याय के विरूद्ध संघर्षरत रहे, हमारा पूरा संगठन उन्ही के आदर्शो पर आगे बढ़ रहा है। 5 दिसम्बर को उनके समर्थको द्वारा विशाल जन सभा का आयोजन किया जायेग। जिसमे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की अष्ट-धातु आदम कद मूर्ति के अनावरण के साथ-साथ, 11 सामूहिक सामाजिक संकल्प और वार्षिक गोगामेड़ी स्मृति सप्ताह की घोषणा भी की जायेगी। दहेज़ विरोधी इकाई के अध्यक्ष दलीप सिंह महरौली ने बताया की यह कार्यक्रम अपने आप में ऐतिहासिक होने वाला, इस कार्यक्रम में सर्व समाज के लोग शामिल होंगे। वहीं 5 दिसम्बर को शीला जी द्वारा आगामी रणनीति का पटाक्षेप भी किया जाएगा। अंतराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया की सुखदेव सिंह जी सर्व समाज के लिए संघर्षरत रहते थे, उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जा सकती, सर्व समाज का सहयोग गोगामेड़ी परिवार के साथ है। वहीं श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने सर्व समाज से अपील की है कि वे 5 दिसम्बर 2024 को गोगामेड़ी पधारें।

CMR NEWS: मुख्यमंत्री से मिले नवनिर्वाचित विधायक

0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर विधानसभा उपचुनाव में नवनिर्वाचित विधायकों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सलूंबर से विधायक श्रीमती शांता देवी, झुन्झुनूं से विधायक राजेन्द्र भाम्बू, देवली-उनियारा से विधायक राजेन्द्र गुर्जर, रामगढ़ से विधायक सुखवंत सिंह और खींवसर से विधायक रेवंतराम डांगा को जीत की बधाई देते हुए दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। श्री शर्मा ने विधायकों से बातचीत में कहा कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में आपके निर्वाचन क्षेत्र और प्रदेश की जनता के प्रति आपकी जिम्मेदारी बढ़ गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनिर्वाचित विधायक जनसेवा के लिए समर्पण भाव से कार्य करते हुए राजस्थान की विकास यात्रा में सहभागी बनेंगे और विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करेंगे।

MAN KI BAT NEWS: प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में ‘यंग लीडर्स डायलॉग’ का किया एलान

0
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में युवाओं को कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और सेवा की भावना पैदा करती है। जब भी कहीं कोई आपदा होती है, वहाँ, मदद करने के लिए एनसीसी कैडेट्स पहुंच जाते हैं। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में एनसीसी से जुड़ने का आग्रह किया। श्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की बहुत अहम भूमिका है। युवा जब एकजुट होकर देश के विकास के लिए मंथन करते हैं तो इसके ठोस परिणाम सामने आते हैं। उन्होंने कहा कि अगले साल स्वामी विवेकानंद जी की 162वीं जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) पर 11-12 जनवरी को दिल्ली के भारत मंडपम में युवा विचारों का महाकुंभ ‘यंग लीडर्स डायलॉग’ होने जा रहा है, जिसमें देशभर से करोड़ों युवा भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को राजनीति से जोड़ने के लिए ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ भी एक ऐसा ही प्रयास है । इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ में उद्बोधन सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणादायी होते हैं। उनको सुनकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और देश के लिए समर्पण भावना बढ़ती है।

Rajasthan News: प्रदेश में बाबा युग का हुआ अंत

0
प्रदेश में बाबा के नाम से प्रख्यात किरोड़ी लाल मीना की सियासत हांसिये पर आगई है। भाई जगमोहन मीना की दूसरी हार के परिणम के बाद बाबा भावुक नजर आये। उन्होने ठाई को जीताने के लिये वो सब कार्य किये जो सियासत में जरूरी होते हैं और तो और उन्होने ने अपने गले में भिक्षाम देहि तक का बोर्ड लगा लिया। लेकिन भाई की पार नहीं पड़ पाई। वहीं उपचुनावों के परिणामों पर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल के बयानो के सियासी गलियारों में चचाएं तेज है कि बाबा द्वारा दिया गया इस्तीफा अब मंजूर किया जा सकता है। प्रदेश प्रभारी के खास सूत्रों के अनुसार बाबा ने भाजपा सरकार पर दवाब की सियासत की थी। जो कि प्रदेश के लिये घातक थी। मीना समाज के बुद्धिजीवी वर्ग में चर्चा जोरों पर है कि समाज में परिवारवाद का अंत हुआ है। अब सियासत में युवा और नये चेहरों को मौका मिलेगा। जिससे समाज में समरूपता आयेगी। परिवारवाद से कई युवा पथभ्रष्ट होगये है। उन्होने अपने जीवन को तबाह कर लिया। स्थानिय स्तर पर अन्य समाजों में आंतक का दूसरा नाम हमारा समाज होगया है। इस कारण क्षेत्र में विकास नहीं हो पा रहा है। क्षेत्र में कल—कारखाने नहीं लग पा रहें। युवाओं को रोजगार के लिये लगातार पलायन करना पड़ रहा। ऐसी सियासत हमारे समाज और नई नस्ल के लिये धातक है।

1 year of state government News: महिला सशक्तिकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है —मुख्यमंत्री

0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण प्रदेश में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के जरिये युवा, महिला, किसान, मजदूर सहित विभिन्न वर्गों को विकास कार्यों के लोकार्पण, शिलान्यास और योजनाओं का शुभारम्भ कर विशेष सौगातें दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण आयोजन की सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाए। श्री शर्मा शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की गतिविधियों की निरंतर समीक्षा करें, जिससे यह आयोजन सफल बन सके। मुख्यमंत्री ने उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के युवाओं को 1 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रोजगार उत्सव के जरिये नियुक्ति एवं भर्तियों की सौगात दी जाएगी, इसके लिए संबंधित विभाग पूर्व में ही सभी तैयारियां सुनिश्चित कर लें। उन्होंने ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ के आयोजन में युवाओं की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषक एवं पशुपालकों को दी जाने वाली विभिन्न सौगातों की समीक्षा की। श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला सशक्तिकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इस आयोजन में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद महिलाओं को लाभान्वित किया जाना सुनिश्चित करें।

Rising Rajasthan News: राइजिंग राजस्थान से प्रदेश की पूरे देश में उभरेगी नई पहचान —मुख्यमंत्री

0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का बडे स्तर पर आयोजन करने जा रही है और इस समिट के माध्यम से प्रदेश की पूरे देश में एक नई पहचान उभरेगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान होने वाली सभी गतिविधियों का सुनियोजित एवं भव्य स्तर पर आयोजन सुनिश्चित किया जाए, ताकि यह समिट निवेशकों को आकर्षित करने के साथ ही पूरे देश में अपनी छाप छोड़ सके। यह बात श्री शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट की तैयारियों की समीक्षा के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान अपने आतिथ्य-सत्कार के लिए पूरे देश में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि समिट में भाग लेने के लिए आने वाले ब्रांड एम्बेसेडर, निवेशकों और अन्य अतिथियों को सरल एवं सहज सुविधाएं उपलब्ध कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाए। साथ ही, उन्होंने उद्घाटन सत्र के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों, अतिथियों की बैठक व्यवस्था और अन्य तैयारियों के विषय में जानकारी लेते हुए अधिकारियों को तैयारियों को अन्तिम रूप देने के निर्देश दिए।

Tourism News: पर्यटन के क्षेत्र में 20 हजार युवाओं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे —मुख्यमंत्री

0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पर्यटन स्थलों के विकास कार्यों का वर्गीकरण करते हुए उच्च प्राथमिकताओं के उन कार्याें को त्वरित निस्तारित करने के निर्देश दिए है जहां पर्यटकों की आवक ज्यादा है और राज्य सरकार के राजस्व में भी वृद्धि अपेक्षित है। श्री शर्मा गुरूवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को प्रभावी ब्रान्डिंग करते हुए पर्यटन स्थलों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटक यहां आए। उन्होंने महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों और मेलों उत्सवों की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अधिक से अधिक मार्केटिंग करने पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पर्यटन कौशल विकास कार्यक्रम के तहत 2 वर्षों के अन्दर 20 हजार युवाओं एवं लोक-कलाकारों को पारम्परिक कला एंव आतिथ्य संबंधी प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन विभाग के अधिकारी प्रदेश के प्राचीन स्मारकों और पेनोरमा को अधिक आकर्षक बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाएं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं गुजरात स्थित स्मारकों का दौरा कर नवाचार एवं आदर्श गतिविधियों का अनुसरण करें। इससे पर्यटकों का ठहराव होगा और क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों का विस्तार होगा। श्री शर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी को राजस्थान की गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत से रूबरू कराने के लिए कार्य योजना बनाई जाए। जिला स्तर पर स्कूली विद्यार्थियों को क्षेत्रीय स्मारकों पर नियमित यात्राएं करवाई जाए। उन्होंने राजस्थान पर्यटन विकास निगम की सम्पत्तियों की प्रभावी निगरानी करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बजट में पर्यटन से संबंधित की गई सभी घोषणाओं की नियमित मॉनिटरिंग कर उन्हें समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होने ने कहा कि राजस्थान में जल्द ही नवीन पर्यटन नीति लाई जाएगी। इससे राज्य में पर्यटन की गति को बढ़ावा मिलेगा तथा पर्यटन स्थलों पर आधारभूत सुविधाएं विकसित होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य में इको, रूरल, हैरिटेज एवं एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान पर्यटन विकास बोर्ड का गठन भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट, जैसलमेर में फॉसिल पार्क एवं ओपन रॉक्स म्यूजियम, चित्तौडगढ़ और आमेर में लाइट एण्ड साउण्ड शो का उन्नयन, वैर के सफेद महल, प्रताप फुलवारी एवं किले की मरम्मत एवं सौन्दर्यीकरण, रामगढ़ क्रेटर साइट व सांभर झील क्षेत्र को विकसित करने संबंधी कार्यों की विस्तृत जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही, उन्होंने प्रस्तावित कृष्ण गमन पथ एवं जयपुर चारदीवारी के हैरिटेज विकास के लिए 100 करोड़ रुपये से संबंधित कार्ययोजना के बारे में विस्तृत चर्चा भी की।

TAD News: टीएडी मंत्री ने टीआरआई में बनफूल डिज़ाइन स्टूडियो का किया लोकार्पण

जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी गुरुवार को उदयपुर दौरे पर रहे। उन्होंने अशोक नगर स्थित माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (टीआरआई) में ’बनफूल’ जनजाति डिजाइन स्टूडियो का लोकार्पण किया। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री खराड़ी ने कहा कि ’बनफूल’ जनजाति डिजाइन स्टूडियो की स्थापना जनजाति कला को संरक्षण एवं संवर्धन किए जाने की दृष्टि से की गई है। यह स्टूडियो पारंपरिक जनजातीय कला और डिजाइन को मंच प्रदान करता है, साथ ही यह स्टूडियो पारंपरिक जनजाति कला से प्रेरित समकालीन परिधानों, घरेलू सामान, वस्तुओं को डिजाइन करने में सहयोगी बनेगा। श्री खराड़ी ने कहा कि ’बनफूल’ जनजाति डिजिटल स्टूडियो जनजाति कलाकारों को सूचीबद्ध करते हुए उनके डिजाइन एवं कलाकृतियों को तैयार कर बाजार में उपलब्ध करवाएगा। यह स्टूडियो जनजातीय कला के समृद्ध भंडार को संग्रहित करने का कार्य करते हुए राजस्थान की विभिन्न पारंपरिक जनजातीय कला को संरक्षित किए जाने के माध्यम के रूप में स्थापित किया गया है। स्टूडियो पारंपरिक जनजातीय कला व नवाचारों को ’बनफूल’ ब्रांडिंग के माध्यम से बढ़ावा देने के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। उक्त स्टूडियो राज्य के जनजातीय कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करेगा जिससे उनकी कला को व्यावसायिक मंच भी मिल पाएगा।