Energy News: ऊर्जा के क्षेत्र में 70,000 नए रोजगार होंगे सृजित —मुख्यमंत्री

0
राजस्थान को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए निवेशकों से आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “राजस्थान अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के लिए एक सुनहरा अवसर प्रस्तुत करता है। राज्य में 2245 मेगावाट की क्षमता वाला दुनिया का सबसे बड़ा सौर पार्क है, यहाँ 325 दिन से अधिक धूप रहती है, हमारे पास सौर और पवन ऊर्जा क्षेत्र में असीमित अवसर मौजूद हैं। हमारा लक्ष्य राजस्थान को एक एनर्जी-सरप्लस राज्य बनाना है जो न केवल प्रदेश बल्कि अन्य राज्यों और देशों की मांगों को भी पूरा करने में भी सक्षम हो।” मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार जल्द ही इंटीग्रेटेड क्लीन एनर्जी पॉलिसी 2024 लाएगी, जिससे ऊर्जा क्षेत्र में कई नए संभावनाओं, जैसे कि पंप भंडारण, हरित हाइड्रोजन, बैटरी भंडारण, जैव ऊर्जा जैसे नवीकरणीय ऊर्जा आदि क्षेत्रों को प्रोत्साहित किया जाएगा। श्री शर्मा ने कहा कि हस्ताक्षरित निवेश प्रस्तावों के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन से राज्य में लगभग 70000 नए रोजगार सृजित होंगे। वहीं समिट से पहले अक्षय ऊर्जा के विविध क्षेत्रों में एमओयू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा, “ऊर्जा क्षेत्र ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के तहत भारी मात्रा में निवेश जुटाने में सबसे आगे रहा है। हालांकि राज्य सौर और पवन ऊर्जा क्षेत्रों में एक प्रमुख खिलाड़ी बना हुआ है, लेकिन यह जानकर बहुत खुशी होती है कि आज बहुत सारे निवेशकों ने अक्षय ऊर्जा के नए क्षेत्रों में परियोजनाएं स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है।”

Rising Rajasthan News: राइजिंग राजस्थान में कंट्री पार्टनर होगा यूके

0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर यूनाइटेड किंगडम से आए प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमण्डल को आगामी 9 से 11 दिसंबर तक जयपुर में आयोजित होने वाली राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में पार्टनर कंट्री बनने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान के किले भी यूके के एडिनबर्ग और विंडसर किले के समान ही भव्यता के लिए प्रसिद्ध हैं। राजस्थान में प्रमुखता से पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के पत्थर, गहने इत्यादि के निर्यात में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रतिनिधिमण्डल की इस यात्रा से यूके और भारत और विशेषकर राजस्थान के बीच आर्थिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को अधिक मजबूती मिलेगी।

Minister of State Dak News: राष्ट्रीय सहकार सप्ताह कार्यक्रम में सामने आया राज्य मंत्री दक का आईक्यू लेवल

0
नेहरू सहकार भवन के सभागार में मंगलवार को राजस्थान सहकारी संघ के 71वें राष्ट्रीय सहकार सप्ताह के तहत आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक का आईक्यू लेवल सामने आया। श्री दक ने अपने भाषण में कहा कि यदि निर्वाचित प्रतिनिधियों को सहकारी कानून, नियम और संस्था के उपनियमों की पूरी जानकारी है तो वह अपने अनुभव और स्थानीय आवश्यकताओं के आधार पर संस्था के संचालन में महती भूमिका निभा सकते हैं। तो क्या राज्यमंत्री के भाषण से ये समझा जाये कि सहकारिता विभाग में अब तक हुए निर्वाचित प्रतिनिधियों को सहकारी कानून, नियम और संस्था के उपनियमों की पूरी जानकारी नहीं है। दूसारी ओर राज्यमंत्री ने निर्वाचित प्रतिनिधियों के कार्य और दायित्वों पर भी सवाल खड़े किये हैं। उन्होने अपने संबोधन में कहा कि सहकारी संस्था के प्रभावी संचालन में निर्वाचित प्रतिनिधियों और कार्मिकों के मध्य समन्वयय के साथ-साथ अपने-अपने कार्य दायित्वों के निर्धारण और उनके निर्वहन की आवश्यकता है। जबकि इसी कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ एवं इफको के अध्यक्ष दिलीप संघानी ने अपने आईक्यू लेवल का एहसास कराते हुए कहा कि हमें महिला और युवाओं के मामले में नजरिया बदलने की आवश्यकता है कि वे कमजोर हैं। हम महिलाओं और देश के युवाओं को अवसर उपलब्ध नहीं कराते हैं, जिससे उनकी योग्यता का उपयोग नहीं हो पाता है। उन्हें मौका देंगे तो उनकी ऊर्जा का सदुपयोग होगा और वे अपने विकास के साथ-साथ समाज और देश के विकास में नये रंग भर देंगे। इसलिये उन्होंने सहकारजन का आह्वान किया कि वे सहकारी सोसायटियों के माध्यम से महिलाओं और युवाओं की योग्यता के आधार पर अवसर तलाशे और प्लेटफार्म उपलब्ध करावें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर प्राथमिक सोसायटियों के लिये मॉडल उपनियमों के संहिताकरण का कार्य किया जा रहा है और उनके लिये अब 50 से अधिक क्षेत्रों की पहचान की गई है जिसमें ऐसी सोसायटियां कार्य कर सकती हैं। श्री संघानी ने कहा कि केन्द्र सरकार की पहल पर अब किसान या आर्टिजन अपने उत्पादों का पोर्टल के माध्यम से एक्सपोर्ट कर सकता है, उसे इसके लिये किसी बिचौलिये की आवश्यकता नहीं है। मामले में जब कई निर्वाचित प्रतिनिधियों से बात की तो ज्यादातर प्रतिनिधियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ये मंत्री जी की अज्ञानता को दर्शाता है और शायद सहकारी कानून, नियम और संस्था के उपनियमों की पूरी जानकारी उन्हे नहीं है।

C M News: अन्तिम व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जाए सुलभ और सस्ता इलाज —मुख्यमंत्री

0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता को सस्ती, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। हम अन्तिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग आमजन से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ विभाग है, इसलिए स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी राज्य सरकार की सभी बजटीय घोषणाओं को प्रभावी कार्ययोजना के साथ त्वरित गति से पूरा किया जाए, जिससे ‘आपणो स्वस्थ राजस्थान’ की संकल्पना साकार हो। श्री शर्मा मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा कर रहे थे। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग में खाली पड़े पदों पर आवश्यकतानुसार चरणबद्ध रूप से भर्ती की जाए और न्यायालय में लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करवाकर नियुक्तियां दी जाए। उन्होने कहा कि छोटे शहरों और कस्बों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने प्रदेशभर में आयुष्मान मॉडल सीएचसी बनाने का निर्णय लिया है। इससे न केवल निचले स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी बल्कि बड़े अस्पतालों पर भार भी कम होगा। उन्होंने अधिकारियों को इन मॉडल सीएचसी का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने चिकित्सा विभाग द्वारा संचालित ‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि मिलावटखोरों द्वारा राज्य की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से अभियान में तेजी लाते हुए मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। श्री शर्मा ने कहा कि चिकित्सा विभाग के अधीन संचालित राजस्थान मेडिकल कॉन्सिल, पैरा मैडिकल कॉन्सिल सहित अन्य सभी संस्थाओं के कामकाज की नियमित समीक्षा की जाए तथा किसी भी तरह की अनियमितता पाई जाने पर उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार के लिए तकनीकी नवाचार अपनाने पर भी जोर दिया।

Youth News: प्रदेश में 25 नवम्बर से आयोजित होगा युवा महोत्सव—2024

राजस्थान सरकार के युवा मामले एवं खेल विभाग राजस्थान युवा बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक-जिला-संभाग-राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर राज्य युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर इसी माह 25 नवम्बर से युवा महोत्सव का आयोजन प्रारम्भ होगा जो 5 दिसम्बर तक चलेगा। जिला स्तर पर 6 दिसंबर से 17 दिसंबर 2024 एवं संभाग स्तर पर 18 से 25 दिसम्बर तक युवा महोत्सव आयोजित किया जावेगा। राजस्थान युवा बोर्ड की और से विकसित भारत ,विकसित भारत, विकसित राजस्थान के तहत ’विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार’ थीम पर राज्य युवा महोत्सव का आयोजन किया जावेगा । आयोजन का उद्देश्य राज्य की दुर्लभ परम्परागत लुप्त कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देना है। लुप्त कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं प्रोत्साहन के लिए स्थानीय युवाओें की प्रतिभा को प्रदर्शित किया जाना इसका मुख्य उद्देश्य हैै। युवा महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी जैसे विज्ञान, डिजिटल मेला का आयोजन, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं (सामुहिक लोक गायन, सामुहिक लोकनृत्य, एकल लोक गायन, एकल लोक नृत्य), कविता पाठ, कहानी लेखन, चित्रकला भाषण, हस्त कला, वस्त्र कला, कृषि उत्पाद का आयोजन किया जाएगा। वहीं, राजस्थान की लुप्त कला जैसे- फड़, रावण हत्था, रम्मत, अलगोजा, माण्डणा लंगा, मांगणीयार कठपुतली, खडताल, मोरचंग, भपंग आदि 6. डिजिटल स्किल आयोजित की जायेगी। महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए युवा कलाकारों को अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य हैं। राजस्थान युवा बोर्ड की वेबसाईट WWW.YOUTHBOARD.RAJASTHAN.GOV.IN पर राजस्थान युवा फेस्टिवल— 2024 आइकन पर क्लिक कर अपना जिला एवं ब्लॉक सेलेक्ट करने के बाद पूरा विवरण भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन प्रत्येक युवा कलाकार के लिए अनिवार्य हैं। बिना ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन के युवा कलाकार युवा महोत्सव में भाग नहीं ले सकता। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में प्रथम विजेता को अन्तर्राष्ट्रीय युवा भ्रमण कार्यक्रम में सहभागिता की जायेगी एवं द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को एवं संभाग के प्रथम विजेतओं को राष्ट्रीय युवा भ्रमण कार्यक्रम में सहभागिता करेंगें। ब्लॉक जिला संभाग, स्तरीय युवा महोत्सव में प्रत्येक प्रतियोगिताओं में प्रथम विजेता दलों के सदस्यों को नकद पुरस्कार एवं राजस्थान कला-रत्न लोगो सहित स्मृति चिन्ह पुरस्कार, प्रशस्ति प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जायेगा। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं हेतु प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एकल प्रतिभागी एवं विजेता समूह के प्रत्येक प्रतिभागी को 250 रुपये, वहीं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं हेतु प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एकल प्रतिभागी एवं विजेता समूह के प्रत्येक प्रतिभागी को 1000 रुपये, संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं हेतु प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एकल प्रतिभागी एवं विजेता समूह के प्रत्येक प्रतिभागी को 1500 रुपये का नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं हेतु प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एकल प्रतिभागी एवं विजेता समूह के प्रत्येक प्रतिभागी को 50 हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले एकल प्रतिभागी एवं विजेता समूह के प्रत्येक प्रतिभागी को 25 हजार एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले एकल प्रतिभागी एवं विजेता समूह के प्रत्येक प्रतिभागी को 10 हजार रखा निर्धारित किया गया है।

Rising Rajasthan News: राज्य में संभावनाओं के नए द्वार खोलेगा राइजिंग राजस्थान —मुख्यमंत्री

0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान की अर्थव्यवस्था को अगले 5 सालों में 350 बिलियन डॉलर बनाने के सफर में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा। उन्होंने कहा कि 9 से 11 दिसम्बर को आयोजित होने वाला यह समिट राज्य में सम्भावनाओं के नए द्वार खोलेगा और राज्य को देश-दुनिया में निवेश के प्रमुख केन्द्र के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होने कहा कि इसमें होने वाले निवेश समझौतों से प्रदेश की हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति होगी और युवाओं के लिए भी रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। श्री शर्मा सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। समीक्षा में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ 9, 10 व 11 दिसम्बर को होने वाले विभिन्न आयोजनों, देश और विदेश से आने वाले अतिथियों के आगमन, उनके ठहरने और आयोजन स्थल से जुड़ी विभिन्न तैयारियों के बारे में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान प्रमुख शासन सचिव उद्योग अजिताभ शर्मा और शासन सचिव पर्यटन, कला और संस्कृति रवि जैन ने अपने-अपने विभागों से जुड़ी तैयारियों के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। राजधानी जयपुर सहित राज्य के सभी जिलों में प्रमुख स्थानों पर इससे संबंधित होर्डिंग्स और बैनर लगाए जाएं। उन्होंने अधिकारियों से सोशल मीडिया पर भी आयोजन का प्रमुखता से प्रचार करने को कहा। मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल की सजावट, अतिथियों की बैठक व्यवस्था और अन्य तैयारियों के विषय में जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन से जुड़ी छोटी से छोटी तैयारियों का एक विस्तृत रोड़ मैप तैयार कर उन्हें अन्तिम रूप दिया जाए। समीक्षा के दौरान बताया गया कि समिट के दौरान विकसित भारत-विकसित राजस्थान थीम पर एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राजस्थान और समिट में भाग लेने वाले विभिन्न देशों के अलग-अलग जोन होंगे। राजस्थान जोन में प्रदेश के प्रमुख उद्योगों, खनिजों, पर्यटन स्थलों तथा कला-संस्कृति के बारे में एलईडी स्क्रीन, 3-डी प्रजेंटेशन तथा विभिन्न मॉडल्स के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। साथ ही, राजस्थान में नए क्षेत्रों में औद्योगिक सम्भावनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी। प्रदर्शनी में वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट के तहत जयपुर के सांगानेरी प्रिंट सहित अन्य जिलों के प्रमुख उत्पादों को दर्शाते हुए 3-डी तकनीक के माध्यम से राजस्थान के रमणीय एवं पर्यटन स्थलों के बारे में बताया जाएगा। शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति रवि जैन ने मुख्यमंत्री को 9 और 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने निर्देश दिए कि कार्यक्रमों में राजस्थान की कला और संस्कृति की छाप नजर आए और स्थानीय लोक कलाकारों को इसमें विशेष प्राथमिकता दी जाए।

Sports News: प्रदेश को खेलों में अग्रणी बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता —मुख्यमंत्री

0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान का युवा बेहद प्रतिभाशाली है और यहां की खेल प्रतिभाओं में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की क्षमता है। राज्य सरकार द्वारा खेल क्षेत्र में विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित की जा रही हैं जिससे खिलाड़ी प्रदेश का नाम गौरवान्वित करें। प्रदेश को खेलों में अग्रणी बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। श्री शर्मा सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में खेल एवं युवा मामले विभाग की समीक्षा कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि युवाओं के सर्वांगीण विकास एवं खेलों को बढ़ावा देने के लिए की गई सभी बजटीय घोषणाओं का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए जिससे इन घोषणाओं और योजनाओं का फायदा हमारे प्रदेश के युवाओं एवं खिलाड़ियों तक जल्द से जल्द पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास, उन्हें प्रोत्साहित करने और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए राज्य सरकार शीघ्र ही युवा नीति लाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण में भी खेलों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। प्रदेश में प्रत्येक स्तर पर खेलों के प्रोत्साहन के लिए समुचित वातावरण तैयार किया जा रहा है। खेल के बुनियादी ढांचे के साथ विज्ञान, विश्लेषण, काउंसलिंग तथा पोषण को समावेश करते हुए खेल नीति-2024 भी तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इन दोनों नीतियों को अंतिम रूप देते हुए आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘खेलो इंडिया’ यूथ गेम्स की तर्ज पर ‘खेलो राजस्थान’ यूथ गेम्स आयोजित करवाए जाएंगे। इससे स्थानीय स्तर की प्रतिभाओं को तराशा जाएगा। ग्रामीण युवाओं को खेल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने की दृष्टि से प्रथम चरण में 10 हजार की आबादी वाले 163 ग्राम पंचायतों का चयन किया जा चुका है। यहां ओपन जिम एवं खेल मैदान बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इनके निर्माण के साथ उचित रखरखाव भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अन्य राज्यों से समन्वय स्थापित कर खेलों के क्षेत्र में वहां चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, नीतियों, नवाचारों का अध्ययन करें जिससे राजस्थान को इनका अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होने कहा कि प्रदेश का नाम खेल के क्षेत्र में उन्नति के शिखर पर ले जाने के लिए मिशन ओलंपिक— 2028 की शुरूआत की गई है। इसके माध्यम से प्रदेश के 50 सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को ओलम्पिक खेलों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए जयपुर में 100 करोड़ रुपये की लागत से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फोर स्पोर्ट्स का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसे शीघ्र पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री ने राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद और राजस्थान युवा बोर्ड की कार्यप्रणाली, प्रत्येक संभाग पर युवा साथी केन्द्र स्थापित करने, महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने, टारगेट ओलंपिक पोडियम (टीओपी), राज्य युवा महोत्सव, पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न नियुक्ति सहित विभिन्न विषयों की समीक्षा भी की।

International trade fair News: अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में राजस्थानी लोक कलाकारों की धूम

0
नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 43 वें भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में सोमवार की सांय एमफी थियेटर पर राजस्थान के लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने ऐसा समा बांधा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। कार्यक्रम के प्रारंभ में राजस्थान पर्यटक स्वागत केन्द्र की उप निदेशक श्रीमती दीपाली शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। श्रीमती शर्मा ने बताया कि दो घंटे से भी अधिक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति सबसे आकर्षक रही। उन्होंने बताया कि जोधपुर के सुआ सपेरा और उनके दल की नृत्यांगनाओं ने लोक हर्षक प्रस्तुति दी। उन्होेने अपने शरीर को रबर की गुड़ियां की तरह तोड़ मोड़कर गजब की लचक के साथ ऐसा अनूठा नृत्य प्रस्तुत किया कि दर्शक तालियां बजाने को मजबूर हो गये। नृत्यांगनाओं ने मुंह और आंखों की पलकों से अंगूठी उठाकर भारी करतल ध्वनि अर्जित की। ————————

Nourism news: प्रदेश में पर्यटन स्थलों और पर्यटन गतिविधियों को निगम करेगा संचालित

0
राजस्थान राज्य वन विकास निगम लिमिटेड की नवीं निदेशक मण्डल, दूसरी वार्षिक साधारण सभा और वानिकी एवं जैव विविधता संरक्षण समिति की 5वीं सभा, वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन एवं अध्यक्ष राजस्थान राज्य वन विकास निगम लिमिटेड संजय शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को शासन सचिवालय स्थित समिति कक्ष में आयोजित की गई। सभा में श्री संजय शर्मा ने आरएफबीपी द्वितीय परियोजना के कॉरपस फण्ड के बेहतर उपयोग के निर्देश दिए। जायका परियोजना निदेशक ने जायका के सहयोग से क्रियान्वित की जाने वाली नवीन परियोजना सीआरईएसईपी के बारे में विस्तार से जानकारी दी और योजना के मुख्य क्रियाकलापों के संबंध में अवगत कराया गया। उन्होने परियोजना से संबंधित गांवों राजीविका के स्वयं सहायता समूह से जोड़ने के लिए निर्देशित किया। साथ ही मृदा एवं जल संरक्षण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया। साधारण सभा की गत बैठक के कार्यवाही विवरण का भी अनुमोदन करने के साथ ही बैठक में आगामी महत्वाकांक्षी परियोजना सीआरईएसईपी के संबंध में मंत्री एवं अन्य सदस्यों के सुझाव लिए गये साथ ही बैठक के ऐजेण्डे का भी अनुमोदन किया गया। वन मंत्री द्वारा निगम के राजस्व को बढ़ाने के लिये पर्यटन स्थलों और जैविक उद्यानों, चिड़ियाघरों एवं वन्यजीव अभ्यारण्यों में पर्यटन गतिविधियों को निगम के अधीन संचालित करने के निर्देश दिए। वहीं राजस्थान मे ईको टूरिज्म को बढावा देने के लिये सुझावों पर विचार किया गया। वन विभाग से उक्त कार्य राजस्थान राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, राजस्थान को हस्तारिन्त करने पर भी विचार किया गया।

Nagar Nigam News: जयपुर स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

0
जयपुर स्थापना के 297वें वर्ष के उपलक्ष्य पर हेरिटेज निगम की ओर से ताल कटोरा की पाल पर लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थानी कलाकारों ने राजस्थानी गीत और भजन गाकर मौजूद लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणपति वंदना से हुई। इसके बाद मांड गीत केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देश गाकर सभी दर्शकों की तालियां बटोरी। वहीं, कलाकार फखरुद्दीन ने कॉमेडियन नृत्य कर दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया। रंगीला भाई ने इंजन की आवाज निकाल कर प्रस्तुति दी। इसके अलावा राजस्थानी लोक संगीत वाद्य यंत्र अलगोजा की प्रस्तुति भी दी गई। महापौर कुसुम यादव ने बताया कि हेरिटेज निगम की ओर से जयपुर स्थापना के 297 वर्ष पूरे होने पर एक महीने से जयपुर वासियों के लिए विभिन्न आयोजन किए जा रहे है। कार्यक्रम का उद्देश्य राजस्थानी लोक कलाकारो को आगे बढ़ाना और लोक सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत करना था। वर्तमान में संगीत की दुनिया में नई प्रतिभा और पैटर्न आ रहे है, लेकिन राजस्थानी गीत और संगीत आज भी देश दुनिया में अपना परचम लहरा रहा है। नई पीढ़ी राजस्थानी लोक गीतों नहीं भूलें, इसके लिए समय – समय पर ऐसे आयोजन होना चाहिए। Nagar Nigam News वहीं कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा के अवसर पर देव दीवाली के पावन पर्व पर महापौर ने गलता तीर्थ में दीप दान किया। इस अवसर पर महापौर कुसुम यादव सहित सैकड़ों महिलाओं ने गलता तीर्थ की आरती उतारी और दीपक जलाकर कर मनोकामना मांगी।