Cyber slavery News: प्रदेश में साइबर स्लेवरी एडवाइजरी हुई जारी

साइबर स्लेवरी (गुलाम) बनाकर साइबर धोखाधड़ी के संबंध में पुलिस मुख्यालय साइबर क्राइम शाखा द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम हेमंत प्रियदर्शी ने युवाओं से आह्वान किया है कि विदेश में रोजगार के संबंध में सावधानी बरते, विदेश मंत्रालय में पंजीकृत भर्ती एजेंट द्वारा प्रसारित भर्ती का ही हिस्सा बने। श्री प्रियदर्शी ने बताया कि साइबर अपराधों पर अंकुश लगानें और आमजन में साइबर अपराधो के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से राज्य मे लगातार प्रयास किये जा रहे है। रोजगार के नाम पर साइबर अपराधियों द्वारा पढ़े लिखे और तकनीकी प्रशिक्षित युवाओ का झांसा देकर दक्षिण पूर्वी एशियाई देशो में आईटी क्षेत्र में रोजगार के लुभावने अवसर देकर फंसाया जा रहा हैं, जहां उन्हे ले जाकर उनके पासपोर्ट व अन्य परिचय पत्र छिने जाकर उन्हे बंधक के तोर पर साइबर गुलाम (स्लेव) बनाकर भाषा के आधार पर भारतीय नागरिको के साथ साइबर धोखाधड़ी करने के लिए मजबूर किया जाता है। महानिदेशक ने बताया कि ऐसे अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही के लिए भारतीय विदेश मंत्रालय व पुलिस एजेंसिया ठोस कदम उठा रही हैं। आमजन से अपेक्षित हैं कि विदेश में रोजगार के संबंध में सावधानी बरते तथा विदेश मंत्रालय में पंजीकृत भर्ती एजेंट द्वारा प्रसारित भर्ती का ही हिस्सा बने और अन्य व्यक्ति या एजेंट द्वारा दिया जा रहा रोजगार का आश्वासन व प्रलोभन अवैध है। उन्होंने बताया कि आमजन की जानकारी के लिए भारतीय विदेश मंत्रालय में पंजीकृत एजेंटो की सूची अधिकृत वेबसाइट पर https://www.mea.gov.in/images/attach/03-list-4-2024.pdf पर उपलब्ध है, जहां से कोई भी व्यक्ति चैक कर सकता है कि उसे रोजगार का आश्वासन देने वाला व्यक्ति पंजीकृत एजेंट है या नहीं। इस संबंध में यह सूचित किया जाता है कि विदेशो में रोजगार के लुभावने ऑफर पर भारतीय विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर https://www.mea.gov.in/images/attach/03- list-4-2024.pdf देखकर ही आवेदन करें। आम जनता को सलाह दी जाती हैं कि ई-मेल, व्हाट्सएप, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम व फेसबुक जैसे फर्जी लिंक की सूचना साइबर हेल्प लाईन नम्बर 1930, साइबर वेबसाईट https://cybercrime.gov.in और निकटतम पुलिस स्टेशन व साइबर पुलिस स्टेशन को देनी चाहिए।

Electricity News: रूफ टॉप सोलर कनेक्शन के लिये अब नहीं लगाने होंगे कार्यालय के चक्कर

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में रूफ टॉप सोलर कनेक्शन देने के काम को त्वरित एवं सुगम बनाने के लिए जयपुर विद्युत वितरण निगम ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। इसमें आवेदकों तथा वेंडर्स के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं को कम करने के साथ ही डिस्कॉम के स्तर पर किए जाने वाले कामों को ऑनलाइन किया जा रहा है। जिससे लोड बढ़ाने, मीटर टेस्टिंग, साइट वेरीफिकेशन जैसे कामों के लिए आवेदक को कार्यालय जाने और अलग-अलग फाइल लगाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। डिस्कॉम्स चेयरमैन एवं जयपुर विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक सुश्री आरती डोगरा ने बताया कि पूर्व में आवेदकों तथा वेंडर्स को संबंधित प्रक्रियाओं तथा दस्तावेज की पूर्ति के लिए सब डिवीजन कार्यालय के कई चक्कर लगाने पड़ते थे। अब इनसे संबंधित कार्यों को ऑनलाइन किया जा रहा है। चेयरमैन ने बताया कि डिस्कॉम्स के एनसीएमएस मॉडयूल में पीएम सूर्यघर से संबंधित मैन्यू का ऑप्शन विकसित किया गया है। जिसके जरिए पीएम सूर्यघर योजना में आवेदकों के 10 किलोवाट भार से संबंधित कनेक्शन तत्परता से ऑनलाइन जारी किए जा सकेंगे। आवेदित एसपीवी की क्षमता स्वीकृत लोड से अधिक होने पर आवेदक को अब भार वृद्धि के लिए अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। लोड एक्सटेंशन, सिंगल फेज से थ्री फेज में कन्वर्ट कराने का काम अब रूफ टॉप सोलर तथा नेट और सोलर मीटर स्थापित करते समय किया जा सकेगा। आवेदक को इसके लिए अलग से फाइल लगाने तथा डिमांड नोट के साथ बढी हुई सिक्योरिटी राशि जमा करने की आवश्यकता अब नहीं होगी। आवेदकों को टेस्टिंग के लिए मीटर जमा कराते समय मीटर टेस्टिंग शुल्क और आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। डिमांड नोट राशि, मीटर टेस्टिंग फीस और अन्य देय चार्जेज अब उन्हें इंस्टालेशन रिपोर्ट से पूर्व ही जमा कराने होंगे। इंस्टालेशन रिपोर्ट प्राप्त होने के साथ ही पोर्टल पर सभी दस्तावेज अपलोड करने, डिमांड नोट फीस, मीटर परीक्षण शुल्क तथा अन्य देय चार्जेज जमा कराते ही कंज्यूमर शाखा के क्लर्क द्वारा मीटर कनेक्शन ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा और संबंधित कनिष्ठ अभियंता को रूफ टॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए ऑनलाइन अग्रेषित कर दिया जाएगा। सुश्री डोगरा ने बताया कि पीएम सूर्यघर योजना में आवेदकों के लिए अब अलग से प्राथमिकता निर्धारित की जाएगी। इसी तरह वेंडर सर्किल कार्यालयों में न्यूनतम 10 नेट मीटर तथा सोलर मीटर जमा करा सकेंगे। अधीक्षण अभियंता इन मीटरों को यथाशीघ्र परीक्षण के लिए लैब में भेज सकेंगे तथा परीक्षण के बाद मांग के अनुरूप मीटरों को सहायक अभियंता कार्यालयों को उपलब्ध कराएंगे। ताकि संबंधित वेंडर द्वारा जल्द रूफ टॉप सोलर स्थापित किए जा सकें। सुश्री डोगरा ने बताया कि कंज्यूमर क्लर्क तथा सहायक अभियंता (ओ एंड एम) को प्रतिदिन पीएम सूर्यघर पोर्टल पर लॉगइन कर प्राप्त होने वाले आवेदनों की सूची को डाउनलोड करने तथा आवेदकों से तत्परता से सम्पर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। सहायक अभियंताओं को वे सभी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आवेदकों को रूफ टॉप सोलर स्थापित करने के लिए कार्यालय कम से कम आना पड़े। उल्लेखनीय है कि रूफ टॉप सोलर के माध्यम से बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती एवं सुलभ सौर ऊर्जा से जोड़ने की दिशा में प्रधानमंत्री सूर्यघर निशुल्क बिजली योजना एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना में अधिकतम तीन किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र पर 78 हजार रूपए तक का अनुदान देय है। योजना के तहत प्रदेश में अब तक 16,572 घरों में सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। इनमें जयपुर विद्युत वितरण निगम में 6,217 , अजमेर डिस्कॉम में 5,479 तथा जोधपुर डिस्कॉम में 4,876 घरों में रूफ टॉप संयंत्र लगाए गए हैं।

By Election 2024: चुनाव हार गये तो मूंछ और बाल मुंडवायेंगे —मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर

0
उप चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने एलान करते हुए कहा कि खींवसर विधानसभा सीट पर चुनाव हार गए तो मैं मूंछें और बाल मुंडवाकर यहां चौक पर खड़ा हो जाऊंगा। चिकित्सा मंत्री ने यह बात खींवसर उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार के दौरान कही थी। इस आशय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बतादें कि खींवसर का यह उप चुनाव रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के लिए अपनी राजनीतिक के लिये बड़ा महत्वपूर्ण है। श्री बेनीवाल ने पत्नी कनिका बेनीवाल को चुनाव जीताने के लिये एडी—चौटी का दम लगा रखा है। माना जा रहा है कि ये चुनाव श्री बेनीवाल के अस्तित्व का चुनाव है। वहीं भाजपा और कांग्रेस ने रालोपा घेराबंदी करते हुए अपने मजबूत प्रत्याशी मैदान में उतारे है।

CM News: वागड़ राजस्थान के मस्तक पर मुकुट के समान —मुख्यमंत्री

0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को कभी भी आदिवासी भाई-बहिनों की चिंता नहीं रही। वे झूठ बोलकर भावनाओं को भड़काकर अपना काम निकलवाते हैं। इन्हें आदिवासियों के हितों से कोई सरोकार नहीं है। लेकिन हमारी पार्टी आदिवासियों के सपनों पर कुठाराघात नहीं होने देगी। वागड़ राजस्थान के मस्तक पर मुकुट के समान है। हमारी सरकार के लिए इस क्षेत्र का विकास सबसे पहली प्राथमिकता है। श्री शर्मा सोमवार को विधानसभा उप चुनाव के तहत डूंगरपुर में चौरासी के भाजपा प्रत्याशी कारीलाल ननोमा के समर्थन में विजय संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यहां के युवा विधायक को जब कांग्रेस ने परेशान किया था, तब भारतीय जनता पार्टी उनके साथ खड़ी थी। कांग्रेस से यह पूछा जाना चाहिए कि राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने आदिवासी समाज का साथ दिया था या नहीं। कांग्रेस का यह दोगला चरित्र किसी से छिपा हुआ नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हमारे भोले-भाले आदिवासी भाई-बहिनों को बहका रहे हैं, उन पर हमारी पूरी नजर है। मेरे मन में इस समाज के लिए बहुत आदर है और भाजपा ही आदिवासियों की सच्ची हितैषी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ने कभी भी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुझसे संपर्क नहीं किया है क्योंकि उन्हें आदिवासी लोगों के हितों से कोई सरोकार नहीं है। इसके बावजूद गत करीब 11 महीनों में हमनें वागड़ के विकास के लिए कई निर्णय लिए हैं। टीएसपी फंड को 1 हजार करोड़ से बढ़ाकर 1500 करोड़ रूपए करना, वनाधिकार अधिनियम के तहत लगभग 2 हजार 600 प्रकरणों का निस्तारण, उदयपुर में वीर बालिका कालीबाई संग्रहालय का निर्माण, राजकीय एवं अनुदानित छात्रावासों और आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों को मैस भत्ता 2500 से बढ़ाकर 3000 करने जैसे निर्णय लिए गए हैं। जिससे आदिवासी समाज सशक्त हो सके। साथ ही, हम प्रत्येक आदिवासी युवा के लिए कौशल विकास, शिक्षा और रोजगार के अवसर भी सुनिश्चित कर रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार राजस्थान के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है और प्रत्येक क्षेत्र में प्रभावी तरीके से काम करना शुरू कर दिया है। जहां सरकारी नौकरी के लिए दो साल का भर्ती कैलेण्डर जारी हुआ है, वहीं 5 साल में 4 लाख सरकारी नौकरियां, निजी क्षेत्र में 6 लाख रोजगार के अवसर और इस वर्ष 1 लाख सरकारी नौकरी की भर्ती जैसे निर्णय हमनें लिए हैं, जिससे युवाओं के सपनों को पंख लग सके। उन्होने कहा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान को याद करने के लिए 15 नवम्बर को आदिवासी गौरव दिवस मनाने की घोषणा की है।

By-election News: कांग्रेस ने 70 सालों तक शिलान्यास के झूठे पत्थर लगाए —मुख्यमंत्री

0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को झुंझुनूं विधानसभा उप चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने प्रत्याशी भाम्बू को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। श्री शर्मा ने कहा कि झुंझुनूं की धरती जवानों और किसानों की है। शेखावाटी का पानी और यहां का व्यक्ति बहुत ही गहरे हैं। झुंझुनूं की हवा अब बदली-बदली सी नजर आने लगी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा राज कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस ने मुल्क के मालिक को भिखारी बना दिया है और जो भिखारी थे वो आबाद हो गए हैं। 70 साल तक शिलान्यास के झूठे पत्थर लगाते रहे। कांग्रेस परिवारवाद और जातिवाद पर टिकी हुई है। उन्होंने कहा कि 15 दिसम्बर 2023 को हमारी सरकार का गठन होने के साथ ही हमनें जनता के सामने पेश किए संकल्प पत्र पर काम प्रारम्भ कर दिया था। हमारी सरकार के एक साल पूरे होने पर सभी वर्गों के लिए किए गए कामों का लेखा-जोखा जनता के सामने पेश करेंगे। by-election मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के राज में किसान के बच्चों के साथ धोखा हुआ। 19 में से 17 पेपर लीक किए। युवाओं के लिए हमनें दो साल का भर्ती कैलेण्डर जारी किया है। कैबिनेट में 90 हजार वैकेंसियों को मंजूरी देने का काम किया है। हमनें 60 हजार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती का रास्ता साफ किया है। संकल्प पत्र में वादों के अनुसार और भर्तियां निकाली जाएंगी। एक साल में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा पूरा करेंगे। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने 5 साल के राज में बिजली की एक यूनिट का भी उत्पादन बढ़ाने का काम नहीं किया बल्कि 90 हजार करोड़ रूपए का घाटा देकर कर गए हैं। हमनें राजस्थान को 2027 तक बिजली क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 2 लाख 24 हजार करोड़ रूपए के एमओयू किए। कांग्रेस और उसके मित्रों ने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 वापस लाने के लिए अराजकता की मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने देखा होगा कि दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में कांग्रेस और उसके मित्रों ने कश्मीर में धारा 370 वापस लाने के लिए अराजकता की है। यह झुंझुनूं की धरती है। शहीदों की धरती है। यहां के सैनिकों ने मातृभूमि के लिए प्राण न्यौछावर किए हैं। आज शहादत की इस धरती पर खड़े होकर मैं राहुल गांधी और उनके मित्रों को कहना चाहता हूं कि भारत माता पर लगे कलंक को 5 साल पहले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह जी ने उखाड़ कर फेंक दिया था। अब राहुल गांधी के पुरखे भी वापस आ जाएं तो धारा 370 वापस नहीं ला सकते। उन्होने कहा हम नवीन युवा नीति, खेल नीति और नवीन कौशल नीति लेकर आ रहे हैं। हमारी सरकार संकल्प पत्र के एक-एक वादे को पूरा करेगी।
by-election News
by-election News
मुख्यमंत्री ने नागौर के कुचेरा में भी चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होने कहा कि राज्य सरकार 3 प्रमुख मिशन के साथ समर्पित होकर कार्य कर रही है। जनता को स्वच्छ पानी, पर्याप्त बिजली और युवाओं को रोजगार उपलबध करवाना सरकार का मुख्य ध्येय है। श्री शर्मा भाजपा प्रत्याशी रेवंतराम डांगा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि 11 महीनों के कार्यकाल में हमनें संकल्प पत्र के एक-एक वादे को पूरा करने के लिए कार्य किया है। सरकार का गठन होते ही हमने पेपर लीक की जाचं के लिए एसआईटी और माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए एंटी गेंगस्टर फॉर्स का गठन किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक प्रकरण में लगभग 200 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह सरकार की सख्त कार्रवाई का ही नतीजा है कि पिछले 11 महीनों में एक भी परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए बिजली और पानी प्रमुख आवश्यकता होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमनें सरकार का गठन होते ही ईआरसीपी, यमुना जल समझौता करने के साथ ही उदयपुर की देवास परियोजना और माही बांध परियोजना को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों के हितों की पूरी चिंता है। उन्हें पर्याप्त पानी और बिजली मिलेगी तो उत्पादन बढ़ेगा और हमारा किसान समृद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि कर्मचारी चयन बोर्ड का 2 वर्ष का भर्ती कैलेण्डर जारी कर दिया गया है। युवा पूरी लगन के साथ परीक्षा की तैयारियों में जुट जाए।

By-election News: चाहे उनके पापाजी को भी ले आए, धारा 370 कभी बहाल नहीं हो सकती —मुख्यमंत्री

0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को देवली में उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र गुर्जर के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते कहा कि चुनाव आते ही कांग्रेस धर्म और जाति के नाम पर भड़काने की राजनीति करती है। इनको केवल वोट चाहिए। इनको देश और प्रदेश के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। ये इस वक्त अपनी हार के डर से बौखलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है हम अपने कार्यकाल के मात्र 10 माह के अन्दर ही संकल्प पत्र में किए गए लगभग 50 प्रतिशत वादे पूरे कर चुके हैं। विकास का यह तो ट्रेलर था, पूरी पिक्चर बाकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धारा 370 देश के लिए कलंक थी। यह बहुत दुर्भाग्य का विषय है कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस पार्टी उन लोगों के साथ खड़ी है, जो धारा 370 को वापस बहाल करना चाहते है। राहुल गांधी कितना भी जोर लगा ले, चाहे उनके पापाजी को भी ले आए, जम्मू-कश्मीर में अब धारा 370 कभी बहाल नहीं हो सकती। राजस्थान में कांग्रेस के नेता चाहे जितना भी गुमराह करने की कोशिश करले, लेकिन यहां की जनता सब जानती है। वे कांग्रेस के भ्रष्टाचारियों का साथ नहीं देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों के दर्द को समझती है। रात के समय बिजली आने से कंपकपाती हुई सर्दी में किसानों को काम करना पड़ता है। इसी को समझते हुए हमारी सरकार किसानों को दिन में बिजली देने के लक्ष्य के साथ निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पेपरलीक प्रकरणों से किसानों के बच्चों के सपनों को बड़ा आघात पहुंचा है। कांग्रेस कार्यकाल में हुई भर्ती परीक्षाओं के 19 में से 17 पेपर लीक हुए। हमने इस पर कार्रवाई करते हुए 200 लोगों को सलाखों के पीछे भेजा है और आगे भी किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। श्री शर्मा ने कहा कि हमने आते ही सरकारी नौकरी में युवाओं के लिए लगातार भर्तियां निकाली है। हमारा लक्ष्य है कि इस वर्ष 1 लाख तथा अगले 5 सालों में सरकारी क्षेत्रों में 4 लाख और निजी क्षेत्र में 6 लाख रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। लेकिन क्या ये रिक्त पद कांग्रेस के समय नहीं थे। कांग्रेस की शुरू से ही युवाओं को नौकरी देने की मंशा नहीं थी इसलिए उन्होंने अपने कार्यकाल में रिक्त पद होने के बावजूद भर्तियां नहीं निकाली। जबकि हमनें भर्तियों के साथ परीक्षा का कलैण्डर भी निकाल दिया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अब सरकार ईआरसीपी का शिलान्यास भी करने वाली है। इस परियोजना से पूरे टोंक जिले को भी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 2 लाख 24 हजार करोड़ के एमओयू हुए हैं। साथ ही आगामी राइजिंग राजस्थान समिट से युवाओं के लिए विभिन्न उद्योगों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

Nre summit News: प्रदेश में माइंस एवं पेट्रोलियम सेक्टर में होगा 63 हजार करोड़ का निवेश

0
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की अध्यक्षता में माइंस एवं पेट्रोलियम विभाग के राइजिंग राजस्थान प्री समिट में शुक्रवार को 63 हजार 463 करोड रुपये के एमओयू हस्ताक्षरित किए गए। आयोजित एमओयू समारोह में राज्य सरकार की ओर से प्रमुख शासन सचिव माइंस टी. रविकान्त और निदेशक माइंस भगवती प्रसाद कलाल और एमओयू करने वाली संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों के बीच करार पत्रों का आदान प्रदान भी हुआ। मुख्यमंत्री ने निवेशकों से आगामी 9,10,11 दिसंबर को आयोजित राइजिंग राजस्थान समिट में अधिक से अधिक निवेश प्रस्ताव के साथ आगे आने का आह्वान करते हुए प्रदेश के विकास यात्रा में भागीदार बनने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य में औद्योगिक निवेश के अनुकूल वातावरण बनाया गया है इससे प्रदेश की प्रगति, आर्थिक विकास और रोजगार के अवसर विकसित होंगे।
pre summit
pre summit
श्री शर्मा ने जापान और कोरिया यात्रा की चर्चा करते हुए कहा कि जापान के प्रतिनिधियों ने बताया कि वे राजस्थान में अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं इसी तरह से कोरिया की कोरियन स्टोन कंपनी सहित कंपनियों ने भी राजस्थान में निवेश में रुचि दिखाई है। मेरा आग्रह है कि राजस्थान में काम कर रही देशी विदेशी कंपनियां अपने मुनाफे को प्रदेश में ही औद्योगिक विकास के लिए निवेश करें ताकि प्रदेश में निवेश और रोजगार के नए अवसर विकसित हो सके। श्री शर्मा ने कहा कि राज्य में सोना, चांदी, लेड, जिंक, मार्बल, ग्रेनाइट सहित विभिन्न खनिजों के विपुल भण्डार है। सीकर के रोहिल में यूरेनियम के खनन हेतु यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इण्डिया को एलओआई जारी किया गया है। वहीं बाड़मेर, जालौर, नागौर में दुर्लभतम खनिज रेयर अर्थ एलिमेंट के भण्डार मिले हैं। हमारी सरकार आरईई को बढ़ावा देने के लिए सेंटर फॉर एक्सिलेंस स्थापित करने जा रही है। पिछले सात माह में ही 32 मेजर खनिज ब्लॉकों की नीलामी कर हम देश में प्रथम आ गए हैं। उन्होंने कहा कि नई खनिज नीति में खनिजों के खोज कार्य में तेजी लाने, खनिज रियायतों का समय पर आवंटन, खनन क्षेत्रों के विकास, खनिज बजरी व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने, प्रक्रिया को आसान व पारदर्शी बनाने, खनन क्षेत्र में नवीनतम तकनीक का उपयोग सहित प्रदेश में खनिज क्षेत्र में औद्योगिक निवेशए रोजगार और राजस्व बढ़ाने पर जोर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की नई एम.सेण्ड नीति में प्रदेश में एम.सेण्ड इकाइयों के संचालन में आसानी एवं उत्पादन की दृष्टि से निवेशकों के अनुकूल बनाने के साथ ही निवेशकों को रिप्स के माध्यम से सहायता और आमनागरिकों को बजरी के विकल्प के रुप में एम.सेण्ड की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल है। श्री शर्मा ने कहा कि राज्य में देश के कुल उत्पादन का लगभग 15 प्रतिशत क्रूड ऑयल और प्रतिदिन 3.3 मिलियन घनमीटर प्राकृतिक गैस का उत्पादन हो रहा है। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने मिनरल मार्वल्स ऑफ राजस्थानःबिल्डिंग इंडियाज आइकोनिक मोन्यूमेंटस एवं टाइमलैस ट्रेसरेस द जियो हेरिटेज ऑफ राजस्थान कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया।

Roadways News: रोडवेज ने लापरवाह मुख्य प्रबंधक को दिया नोटिस

0
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने मुख्य प्रबंधक की लापरवाही पर नोटिस दिया है। प्रबंधक निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि वैशाली नगर डिपो की मुख्य प्रबंधक श्रीमती विन्तेश मीणा ने गत 6 नवंबर 2024 को सरवाड़ से जयपुर मार्ग पर जा रही बस के निरीक्षण के दौरान परिचालक पर 80 किलोग्राम लगेज का रिमार्क अंकित किया था। परिचालक हनुमान चौधरी ने मुख्य प्रबंधक के विरुद्ध गलत रिमार्क लगाए जाने की शिकायत दर्ज की थी। शिकायत दर्ज होने पर मुख्य प्रबंधक से जब वाहन निरीक्षण के दौरान की गई वीडियोग्राफी दिखाने के लिए कहा गया तो डिपो प्रबंधक ने वीडियोग्राफी नहीं करना बताया जबकि पिछले दिनों रोडवेज प्रबंधन द्वारा जारी एक महत्वपूर्ण आदेश के अनुसार वाहन निरीक्षण के दौरान निरीक्षण दल के वाहन में प्रवेश से लेकर वाहन निरीक्षण पूर्ण होने तक संपूर्ण कार्यवाही की वीडियोग्राफी कराया जाना आवश्यक है। श्री शर्मा ने बताया कि मुख्य प्रबंधक द्वारा वीडियोग्राफी नहीं कराया जाना उनके कर्तव्यों के प्रति शिथिलता और लापरवाही मान कर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए राजकीय नियम 16 के तहत नोटिस दिया गया है। श्रीमती मीणा को अपना जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।

Chief Minister News: डबल इंजन की सरकार में महाराष्ट्र दोगुनी गति से करेगा विकास —मुख्यमंत्री

0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तहत सोलापुर उत्तर से भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार देशमुख के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सोलापुर में राजस्थानी समाज सम्मेलन में बड़ी संख्या में आये प्रवासी राजस्थानियों से भाजपा प्रत्याशी को समर्थन और वोट देकर विधानसभा चुनाव में विजयी बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद आये परिवर्तन को सभी ने देखा है। गरीब कल्याण की योजनाएं, सीमाओं की सुरक्षा, आतंकवाद और नक्सलवाद का खात्मा और दुनिया में बढ़ता हुआ भारत का गौरव इसका प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी राजस्थानी कर्मभूमि से जन्मभूमि तक जुडे़ रहते हैं। देश व विदेश में अपनी कड़ी मेहनत से मारवाड़ियों ने विशेष स्थान बनाया हैं। मारवाड़ी देश की संस्कृति, विचार और निर्माण से जुड़ा हुआ हैं। राष्ट्र निर्माण में मारवाड़ियों का अहम योगदान है। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जाति और पंथ के नाम पर वोट मांगा है। हमेशा विभाजन करने का काम किया है। कांग्रेस ही भ्रष्टाचार की जननी है। इससे जुड़े हुए लोग परिवारवाद और भ्रष्टाचार से जुड़े हैं। जब-जब चुनाव आते है यह लोग बरगलाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग बालासाहब कि विरासत का उपहास उड़ाने वाले है। महाविनाश ठगबंधन शिवाजी महाराज की इस पवित्र धरा के निवासियों का प्रतिनिधि बनने लायक नहीं है। अब इसे करारा जवाब देने का मौका आ गया है। श्री शर्मा ने कहा कि राजस्थान में हमारी सरकार बने 10 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राजस्थान में डबल इंजन की सरकार ने पानी की समस्या को दूर करने के लिए ईआरसीपी और यमुना जल समझौता किया है। बिजली के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व काम हुआ है। प्रदेश में कनेक्टविटी बेहतर बनाने के लिए 9 ग्रीनफील्ड हाइवे बनाने का काम हमारी सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि कृष्ण गमनपथ बनाया जा रहा है, खाटूश्याम जी मंदिर के लिए 100 करोड़ रुपये दिये हैं।

Cooperative News: ‘आपणो अग्रणी राजस्थान’ पर भारी पड़ सकती है, सहकारिता विभाग की उदासीनता

0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 6 नवम्बर को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होने कहा कि राज्य सरकार ‘आपणो अग्रणी राजस्थान’ की दिशा में निरंतर बढ़ते हुए विभिन्न विभागों द्वारा नवाचार एवं कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, किसानों और मजदूरों सहित विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए दूरगामी कार्य किए जाएंगे। उन्होने महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में स्वयं सहायता समूह सदस्यों को आर्थिक सम्बल देने के लिये राजसखी पोर्टल की शुरूआत करने की भी बात की थी। मुख्यमंत्री की उपरोक्त मंशा को पूरा करने के लिये सहकारिता विभाग की अहम भूमिका को भी नकारा नहीं जा सकता। लेकिन सहकारिता विभाग के राज्यमंत्री गौतम कुमार दक सहित अफसरों की उदासीनता का आलम यह है कि विभाग में 30 वर्षीय मासिक सहकार समाचार बुलेटिन की हत्या होगई। बावजूद इसके न तो राज्यमंत्री ने कोई सुध ली और न ही विभाग के अफसरों ने। बुलेटिन का अंतिम अंक जनवरी माह 2024 को प्रकाशित हुआ था। इस बात की पुष्टि विभागीय पोर्टल को देख कर किया जा सकता है। आपको बतादें कि 1994 में पूर्व सकहारिता मंत्री सुजान सिंह यादव ने जनकल्याण का ध्यान रखते हुए विभाग में एक मासिक सहकार समचार बुलेटिन का प्रकाशन करवाया था। इस प्रकाशन का खाका उस समय पीआरओ रहे डा.राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने खींचा और विधीवत रूप से इसका प्रकाशन भी किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुलेटिन के माध्यम से गांव—गरीब और किसान को ​सहकारिता की जनकल्याण योजनाओं की जानकारी दी जाती थी और विभागीय प्रैस में छप रहे इस बुलेटिन को प्रदेश के कोने—कोने तक पहुंचाया जाता था। ऐसे में यदि आगे भी श्री दक सहित विभाग के अफसरों का यहिं हाल रहा तो निश्चित मानिए कि मुख्यमंत्री की उपरोक्त मंशा ‘आपणो अग्रणी राजस्थान’ पर ये उदासीनता भारी पड़ सकती है।