Cooperative News: सरकार के साथ ताल से ताल नहीं मिला पा रहे हैं राज्यमंत्री गौतम दक

रजस्थान में 9 से 11 दिसंबर को होने वाली राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सभी विभाग सरकार के साथ ताल से ताल मिलाते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का समिट में साथ दे रहें है। केवल सहकारिता विभाग को छोड़कर। सरकार में सहकारिता और नागरिक उड्डयन विभाग के राज्यमंत्री गौतम कुमार दक के पास स्वतंत्रप्रभर तो है। लेकिन विजन नहीं है। इनकी उदासीनता के चलते प्रदेश के मुखिया भनलाल शर्मा को नीचा देखना पड़ सकता है। इसका अंदाजा गुरुवार 24 अक्टूबर 2024 को कृषि और इससे सम्बद्ध विभागों की हुई प्री समिट से लगाया जा सकता है। इसमें 860 निवेशकों के 20 हजार करोड़ के एमओयू किए गए। लेकिन सहकारिता विभाग कृषि सम्बद्ध विभागों में सबसे बड़ा विभाग होने बाद भी मात्र दो एमओयू ही कर पाया है। वहीं कृषि से सम्बद्ध रखने वाले छोटे से कृषि विपणन विभाग ने अकेले हीं 693 निवेशकों के साथ 6877.94 करोड़ के एमओयू किये है। यहि हाल कमोबेस नागरिक उड्डयन विभाग का है। राज्यमंत्री दक की विभाग के प्रति उदासीनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भाजनलाल शर्मा के विजन और मंशा पर भारी पड़ती नजर आ रही है। सहकारिता में उद्योग और रोजगार की अपार संभावना होने के बाद भी समिट में केवल दो एमओयू का सहयोग करना राज्यमंत्री दक पर कई सवाल खड़े करते हैं।

By-election news: रामगढ़ में राज्यमंत्री गौतम दक हो सकते हैं घातक, दीवाली की रामा—श्यामा में दौरान सामने आई ये बात

प्रदेश में दीवाली का उत्सव खत्म होने के बाद 13 नवम्बर को होने वाले उपचुनावों को लेकर रंगत आने लगी है। प्रत्याशी के समर्थक अलग—अलग अंदाज में प्रचार करते हुए नजर आने लगे हैं। इसी क्रम में पढ़े छोटा अखबार की खास रिपोर्ट
by-election news
by-election news

LPG Cylinder: एनएफएसए योजना के तहत एलपीजी आईडी की सीडिंग कराकर पाएं सिलेण्डर

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि ‘‘जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को संबल प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना और बीपीएल श्रेणी के परिवारों को 450 रूपये मात्र में एलपीजी सिलेण्डर उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस योजना का दायरा बढ़ाते हुए सभी राशन का गेहूं प्राप्त करने वाले परिवारों अर्थात एनएफएसए के लाभान्वितों को 450 रूपये में एलपीजी सिलेण्डर उपलब्ध करवाने की घोषणा‘‘ के मद्देनजर एनएफएसए परिवारों की एलपीजी आईडी को उचित मूल्य दुकान पर स्थित पोस मशीन के माध्यम से सीडिंग का कार्य करवाते हुए योजनान्तर्गत रूपये 450 में गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराने हेतु विभागीय स्तर से पोस मशीन में प्रावधान विकसित किये जा चुके हैं। इस हेतु समस्त राशन का गेहूं प्राप्त करने वाले परिवार अर्थात राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थी परिवार अपनी एलपीजी आईडी को राशनकार्ड/आधार कार्ड से उचित मूल्य दुकान के माध्यम से सीडिंग करवाना सुनिश्चित करवाएं। प्रमुख शासन सचिव सुबीर कुमार ने बताया कि रसोई गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के पात्र परिवारों की एलपीजी आईडी को आधार/राशनकार्ड से सीडिंग का प्रावधान उचित मूल्य दुकान पर स्थिति पोस मशीन के माध्यम से दिनांक 5 नवंबर से 30 नवंबर, 2024 तक वृहत स्तर पर अभियान के रूप में संचालित किया जायेगा, जिससे योजनान्तर्गत रूपये 450 में गैस सिलेण्डर प्राप्त होने की सुनिश्चितता स्थानीय स्तर से ही संभव हो जायेगी। ऐसे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा परिवार या उनके सदस्य जिनके आधार कार्डों की सीडिंग नहीं हुई है उनको भी राहत प्रदान करते हुए उचित मूल्य दुकान स्तर से ही पोस मशीन के माध्यम से उक्त अवधि में आधार नम्बर सीडिंग का प्रावधान किया गया है। अतः जिनके आधार कार्डों की सीडिंग नहीं हो रखी है वह समस्त लाभार्थी आधार कार्ड नम्बर की सीडिंग करवाना सुनिश्चित करावें। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय एवं भारत सरकार के दिशा निर्देशों के क्रम में छूटे हुए लाभार्थियों की ई-केवाईसी भी उचित मूल्य दुकानदार द्वारा पोस मशीन से की जायेगी। समस्त उचित मूल्य दुकानदार यह सुनिश्चित करेंगे कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना पात्र परिवार के समस्त सदस्यों की आधारकार्ड, एलपीजी आईडी एवं ई-केवाईसी की सीडिंग की सुनिश्चितता के बाद ही गेहूं का वितरण लाभार्थियों को किया जाये, जिससे समस्त एनएफएसए लाभार्थी योजना का लाभ उठा सके।

Diwali News: उदयपुर में मनाया सुरेश रैना ने दिवाली त्यौहार

0
झीलों की नगरी नाम से विख्यात उदयपुर में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने दीवाली का त्यौहार मनाया। वे अपने परिवार के साथ यहां छुट्टियां मनाने पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुये उन्होने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं भी प्रेषित की है। वही उन्होने उदयपुर की सुंदरता को निहारा और उसकी खूबसूरत यादों को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। वहीं राजस्थान की परम्परा और अतिथि सत्कार से अभिभूत होकर उन्होने होटल के स्टाफ को धन्यवाद दिया और कहा मैंने यहां जो यादें संजोई वो मैं हमेशा याद रखूंगा।

Rajasthan C M News: मुख्यमंत्री ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात

0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री को प्रकाशोत्सव के पावन पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी। साथ ही, इस अवसर पर देशवासियों की खुशहाली की कामना भी की।

C M News: राइजिंग राजस्थान समिट के ब्रांड एम्बेसडर हैं स्थानीय उद्यमी —मुख्यमंत्री

0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वोकल फॉर लोकल पर जोर देते हुए कहा कि स्थानीय उद्यमी और व्यापारी राइजिंग राजस्थान के ब्रांड एम्बेसडर हैं। वे देश के कई राज्यों में कार्यरत प्रवासी राजस्थानी उद्योगपतियों से संपर्क कर उन्हें प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करें, ताकि वे अपना औद्योगिक कौशल अपनी मातृभूमि पर दिखा सके। श्री शर्मा सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर जयपुर में 9 से 11 दिसंबर तक आयोजित होने वाली ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ के संबंध में स्थानीय औद्योगिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्थानीय उद्यमी एवं उनके संगठनों का व्यापक नेटवर्क आगामी राइजिंग राजस्थान समिट की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इस नेटवर्क का उपयोग करते हुए ये संगठन अपनी शाखाओं के माध्यम से आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, आसाम, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड एवं बिहार में प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन का आयोजन करें और उन्हें निवेश करने के लिए आकर्षित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वोकल फोर लोकल पर विशेष रूप से ध्यान देने के साथ ही ‘एक जिला, एक उत्पाद नीति’ भी लागू करने जा रही है। इससे स्थानीय उद्यमियों की आर्थिक प्रगति होगी और रोजगार के नये अवसर भी सृजित होंगे। संवाद के दौरान उद्योगपतियों और व्यापारियों ने कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट को सफल बनाने के लिए स्थानीय व्यापारिक संगठन राज्य सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। प्रदेश में निवेश लाने के लिए व्यापारिक संगठनों की देशभर में फैली शाखाएं सक्रिय रूप से कार्य करेगी। उन्होंने पर्यटन, कृषि, शिक्षा, खनन, आवासन, हस्तशिल्प, मार्बल, अक्षय ऊर्जा, टैक्सटाइल्स, इलेक्ट्रोनिक, जेम्स एंड ज्वैलरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश से संबंधित पर अपने सुझाव भी मुख्यमंत्री को प्रस्तुत किए। क्रेडाई के चेयरमैन गोपाल गुप्ता और संरक्षक अनुराग शर्मा, जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष घनश्याम ओझा, फोर्टी के कार्यकारी निदेशक अरूण अग्रवाल, जीनस पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर के चेयरमैन आई सी अग्रवाल, प्रबंध निदेशक आरएमसी जेम्स निर्मल बरड़िया, जयपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एवं इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष श्याम अग्रवाल सहित प्रमुख उद्योगपति बैठक में उपस्थित थे।

Rajasthan News: भजनलाल सरकार का गौवंश के लिये सम्मान, अब आवारा नहीं निराश्रित होगी गाय

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गौवंश के प्रति संवेदनशीलता, सम्मान और करूणा को प्रकट करते हुए सरकार ने समाज में इनके कल्याण के प्रति उचित दृष्टिकोण रखने को लेकर स्वतंत्ररूप से विचरण करने वाले गौवंश को सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा ​मानते हुए राजपत्र अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना में गौवंश को सम्मान देते हुए कहा है कि अब प्रदेश में इन्हे आवारा नहीं कह कर निराश्रित कहा जाये। Rajasthan News गोपालन विभाग के सचिव डॉ. समित शर्मा ने 27 नवम्बर को एक आदेश जारी किया है। इस आदेश में प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों और जिला स्तरीय गोपालन समिति के अध्यक्षों को कहा है कि गौवंश को सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा है और इनके लिये आवारा शब्द के उपयोग को अपमानजनक और सांस्कृतिक मूल्यों के विपरित माना गया है। प्रदेश में अब गायों के लिए निराश्रित अथवा बेसहारा शब्द का उपयोग किया जाएगा। वहीं सभी सरकारी आदेशों, दिशा-निर्देशों, सूचना पत्र, परिपत्र और रिपोर्ट में ‘आवारा’ शब्द की जगह निराश्रित गौवंश का उपयोग किया जाएगा।

Agriculture News: कृषि विभाग की बड़ी कार्यवाही: अवैध गोदाम से नकली खाद के 305 कट्टों का जखीरा जब्त

विशेष गुण नियंत्रण अभियान के तहत बीकानेर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा रविवार को बड़ी कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान कृषि विभागीय टीम ने मयूर विहार कॉलोनी, बीकानेर में अवैध गोदाम से नकली डीएपी और अन्य उवर्रक के 305 कट्टों का जखीरा पकड़ा। अवैध रूप से संचालित हो रहे गोदाम में इनके साथ मोलासेज पोटाश के 50 बैग, सागारिका के 3 बैग और 1900 खाली बैग के साथ दो सिलाई मशीन से पैकेज करते 10 श्रमिकों को पकड़ा गया। यह अवैध गोदाम प्लॉट बी-53 दयालदान मकान मालिक के नाम से है। इसे किराये पर निकित लाम्बा पुत्र सत्यवीरसिंह लाम्बा, हम्मीर बास झुन्झुनू को दिया गया है। लाम्बा द्वारा नकली डीएपी सामग्री का यहां अवैध भंडारण और पैकेजिंग कार्य किया जा रहा था। मौके पर बरामद नकली डीएपी व अन्य के कट्टे टीम द्वारा सीज किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 1900 थैले मौके से खाली भी बरामद हुए हैं। कृभको के 13 नकली छपे हूए कट्टों व केआर फर्टीलाईजर के 53 कट्टों सहित खुद के रॉ मेटेरियल के 1900 कट्टों में उक्त भण्डारण किया जा रहा था। कार्यवाही के दौरान संयुक्त निदेशक (कृषि) कैलाश चौधरी के नेतृत्व में सहायक निदेशक भैराराम गोदारा, सीआई सुरेन्द्र पचार सहित टीम के अन्य साथी मौजूद रहें।

Prime Minister News: ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने फिर दौहराई ‘वोकल फोर लोकल’ की बात

0
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 115वें संस्करण में देशवासियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर प्रधानमंत्री के सम्बोधन का श्रवण किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ भी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा देश ने बीते वर्षों में महान नायक-नायिकाओं की जन्म जयन्ती को नई ऊर्जा से मनाकर, नई पीढ़ी को नई प्रेरणा दी है। उन्होने कहा देश की एकता का विजन साझा करने वाले सरदार पटेल और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती मनाने का निश्चय किया है। 31 अक्टूबर से सरदार पटेल का 150वीं जन्म जयंती का वर्ष और 15 नवंबर से भगवान बिरसा मुंडा का 150वीं जयंती का वर्ष शुरू होगा। उन्होंने इस उत्सव को भारत की अनेकता में एकता का उत्सव बनाने का आह्वान किया। श्री मोदी ने डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड और डिजीटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता को लेकर चर्चा की। उन्होंने डिजिटल सुरक्षा के तीन चरण ‘रुको-सोचो-एक्शन’ का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई व्यवस्था कानून में नहीं है और डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड के खिलाफ जांच एजेंसियां राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम कर रही हैं। इन एजेंसियों में तालमेल बनाने के लिए राष्ट्रीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र की स्थापना की गई है। साथ ही, साइबर स्कैम की रोकथाम के लिए लोगों का जागरूक होना भी आवश्यक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति लगातार विश्व को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। आज दुनिया भर के लोग भारत को जानना चाहते हैं, भारत के लोगों को जानना चाहते हैं। उन्होंने देशवासियों से आस-पास ऐसी सांस्कृतिक पहल को साझा करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान की बदौलत आत्मनिर्भरता हमारी पॉलिसी के साथ ही हमारे पैशन का भी हिस्सा बन गया है। आत्मनिर्भर हो रहा भारत, हर क्षेत्र में कमाल कर रहा है। ये नया भारत है, जहां ‘मेक इन इंडिया’ अब ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ बन गया है। हमें न सिर्फ भारत को आत्मनिर्भर बनाना है, बल्कि अपने देश को इनोवेशन के ग्लोबल पॉवर हाउस के रूप में मजबूत भी करना है। उन्होंने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान देशवासियों को धनतेरस, दीवाली, छठ पूजा, गुरु नानक जयंती और सभी पर्वों की शुभकामनाएं दी और कहा कि त्योहारों के दौरान ‘वोकल फोर लोकल’ के साथ स्थानीय दुकानदारों से खरीददारी करें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम हमेशा ही प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणादायक व सकारात्मकता को बढ़ावा देने वाला होता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि त्योहारों के दौरान ‘वोकल फॉर लोकल अभियान’ से जुड़ें और ज्यादा से ज्यादा स्थानीय उत्पादों को अपनाएं।

Heritej Nigam News: हेरिटेज निगम की तृतीय साधारण सभा हुई सम्पन्न

0
नगर निगम हेरिटेज की तृतीय साधारण सभा शुक्रवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में महापौर कुसुम यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सभा में जयपुर सांसद मंजू शर्मा और विधायक गोपाल शर्मा सहित अधिकारी मौजूद थे। राजनेताओं के निधन पर दो मिनिट का शोक जताने के बाद सभा की कार्यवाही शुरू हुई। साधारण सभा में कई विषयों से संबंधित प्रस्ताव प्रस्तुत हुए। इन प्रस्तावों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पार्कों के जीर्णोद्धार, निगम के लंबित मामले, परंपरागत जलाशयों के संरक्षण, वॉल्ड सिटी क्षेत्र के मौलिक स्वरूप, निगम की आय में बढ़ोतरी, दिवाली उत्सव पर विशेष व्यवस्था, कलेक्ट्रेट सर्किल पर अंडर ग्राउंड पार्किंग व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था और सड़कों, भवन व चौराहे के नामकरण जैसे प्रमुख मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किए गये। सभा की विशेष बात ये रही की पहली बार निगम की साधारण सभा में कार्यवाही के दौरन किसी भी प्रकार का हंगामा नहीं हुआ और सभी सदस्यों ने अपने—अपने क्षेत्र के विकास की बात की। सभा की कार्यवाही के दौरान कई पार्षदों ने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की कारगुजारियों पर प्रकाश डाला और अपनी पीड़ा से महापौर को अवगत कराया। महापौर ने सदस्यों को सभी प्रकार की समस्याओं के समाधान हेतु विश्वास दिलाया।