London News: मुख्यमंत्री ने ब्रिटिश फिल्म निर्माताओं से राजस्थान में शूटिंग के लिये की अपील

0
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्राकृतिक संसाधन समूह वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल से आज लंदन में मुलाकात की और उन्हें ‘राजस्थान की प्रगति में भागीदार’ बनने के लिए आमंत्रित किया। राजस्थान में एक लाख करोड़ रुपये अधिक के निवेश की अपनी प्रतिबद्धता दुहराते हुए वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अग्रवाल ने कहा कि यह निवेश वेदांता की कंपनियों – हिंदुस्तान जिंक, केयर्न ऑयल एंड गैस और सेरेंटिका रिन्यूएबल्स – के विस्तार में होगा और इसके अलावा, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए गैर-लाभकारी (नॉन प्रॉफिट) आधार पर वेदांता उदयपुर के पास एक औद्योगिक पार्क भी स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री और श्री अग्रवाल के बीच ‘पूंछरी का लौठा’ (गोवर्धन परिक्रमा से संबंधित एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल) और उसके आस-पास के क्षेत्रों के एकीकृत विकास पर भी चर्चा हुई और सरकारी प्रतिनिधिमंडल द्वारा राजस्थान के कृष्ण भूमि विकास के तहत आने वाले क्षेत्रों पर एक विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया गया। ‘पूंछरी का लौठा’ की विकास योजना से प्रभावित होकर श्री अग्रवाल ने राज्य सरकार की इस परियोजना को आगे बढ़ाने में मदद करने की अपनी इच्छा व्यक्त की। london news
मुख्यमंत्री ने कहा- “इस बैठक में हमारे बीच बहुत ही सार्थक चर्चा हुई और श्री अनिल अग्रवाल व्यापार जगत के अनुकूल हमारी नीतियों से काफी प्रभावित हुए। राजस्थान में अपने निवेश को दोगुना करने एवं राज्य के व्यापारिक माहौल को और मजबूत बनाने के लिए उन्होंने हमारी सरकार से हाथ मिलाया है। मैंने उन्हें ‘राजस्थान की प्रगति में भागीदार’ बनने और ‘विकसित राजस्थान’ के हमारे प्रयासों का समर्थन करने के लिए भी आमंत्रित किया।”
  इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने राजस्थान के पर्यटन क्षेत्र में अपार संभावनाओं की चर्चा की और राज्य की विरासत और वन्यजीव पर्यटन में निवेश का आह्वान किया। श्री शर्मा ने पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए ब्रिटिश फिल्म निर्माताओं से राजस्थान में शूटिंग करने की भी अपील की।

JDA News: 12 मुख्य सडकों से 31 अक्टूबर तक हटायें जाएंगे अतिक्रमण और अवरोध

0
जयपुर विकास प्राधिकरण सचिव निषांत जैन की अध्यक्षता में शनिवार को जेडीए के मंथन सभागार में जेडीए की समीक्षा कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला में जेडीए सचिव ने प्रवर्तन शाखा के अधिकारियों को शहर में संचालित कोचिंग इंस्टीट्यूट के संबंध में संबंधित बिंदुओं की जांच करने के निर्देश दिये। उन्होंने अभियांत्रिकी शाखा के अधिकारियों को 12 मुख्य सडकों पर अवरोधों और अतिक्रमणों के कारण सडक निर्माण नहीं हो पा रहा है, ऐसे अवरोधों व अतिक्रमणों को 31 अक्टूबर, 2024 तक हटवाने के भी निर्देश दिये। श्री जैन ने आमजन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जेडीए के नागरिक सेवा केंद्र की समस्त ऑनलाईन सेवाओं की पेडेंसी शून्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने डीटीएस और सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणो को गुणात्मक रूप से 30 दिवस में लंबित प्रकरणों का तत्काल निस्ताकरण करने के निर्देश दिये। उन्होने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट -2024 के लिये आवश्यक सुधारीकरण और सौंदर्यीकरण कार्यो को शीघ्र पूर्ण करवाने, जोनवार समीक्षा करते हुए कर्व स्टोन की मरम्मत करवाने, मीडियन में पेड लगवाने, रोड पेच वर्क और साफ-सफाई करवाने, विभिन्न आवश्यक स्थानों पर लाईटिंग, फुटपाथ-मीडियन मरम्तीकरण व सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई करवाना, पेड लगवाने और गू्रमिंग, विद्युतीकरण कार्य, जैसे कार्य करवाने के निर्देश दिये। लाईट्स प्रकरणों (कोर्ट कैसेज) का निस्तारण त्वरित गति से करने और इससे संबंधित प्रकरणों की निरंतर मॉनिटरिंग कर पेन्डेन्सी शून्य करने के भ्सी निर्देश दिये। उन्होंने कोर्ट में लंबित प्रकरणों की प्रभावी और पुख्ता पैरवी नहीं करने वाले अधिवक्ताओं को बदलने के निर्देश दिये, जिससे जेडीए के पक्ष में निर्णय पारित हो सके।

Thermal Power Plant News: थर्मल पॉवर के निजीकरण का विरोध जारी

0
प्रदेश का सबसे बड़ा बिजली उत्पादन बारां-छबड़ा थर्मल पॉवर प्लांट पर अधिकारियों और कर्मचारियों का विरोध जारी है। यह विरोध थर्मल पॉवर के निजीकरण करने को लेकर किया जा रहा है। शनिवार को अधिकारी और कर्मचारियों ने करीब एक घंटे तक प्लांट के गेट प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने संचार माध्यमों को बताया कि प्लांट निर्माण से लेकर आज दिन तक अपनी पूर्ण क्षमता पर बिजली उत्पादन कर रहा है। उन्होने निजीकरण का विरोध करते हुये बताया कि सरकार की यह सोच प्रदेश के लिये ही नहीं राष्ट्र के लिए भी घातक है। उन्होने प्रदर्शन के दौरान एमओयू को रद्द करने की मांग की और सरकार को चेतावनी देते हुये कहा कि मांगे नहीं मानने पर आंदोलन ओर उग्र किया जायेगा। आपको बतादें कि यह विरोध—प्रदर्शन राज्य सरकार द्वारा थर्मल की 6 यूनिटों का ntpc के साथ जेबी कम्पनी बना निजीकरण किये जाने के समाचार सामने आने के पर किया जा रहा है।

Heritej Nigam News: मोती डूंगरी गणेश मंदिर से जयपुर स्थापना दिवस समारोह का हुआ आगाज

0
नगर निगम हेरिटेज की ओर से जयपुर स्थापना दिवस समारोह का आगाज मोती डूंगरी गणेश मंदिर से शुक्रवार को हो गया है। यह समारोह महिना भर चलेगा। गणेश मंदिर में पूजा अर्चना कर महापौर और आयुक्त ने कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। महापौर कुसुम यादव ने बताया कि इस बार समारोह के अंतर्गत राजस्थानी रीति रिवाज और संस्कृति को बढ़ावा देते हुए कई आयोजन किए जाएंगे। शहरवासी समारोह के अंतर्गत जयपुर की विरासत को नजदीक से झलक देख पाएंगे। कार्यक्रम में राजस्थानी कार्यक्रम, सूफी कार्यक्रम, हेरिटेज वॉक, कत्थक नृत्य और बॉक्स क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। मोतीडूंगरी मंदिर में पूजन के दौरान जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने परकोटे में अपने पुराने दिनों का जिक्र करते हुए महापौर कुसुम यादव को बधाई दी। समारोह के अंतर्गत शहर के आराध्य श्री गोविंददेव जी मंदिर में कत्थक नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महापौर ने बताया कि इस बार पर्यटक और स्थानीय लोगों को जयपुर शहर के हेरिटेज से परिचय कराने के लिए हेरिटेज वॉक का भी आयोजन किया गया। हेरिटेज वॉक सायं छह बजे चांदपोल हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर हवामहल तक गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश भी दिया। उन्होने बताया कि 21 अक्टूबर को शहरवासियों को समारोह के अंतर्गत जल महल की पाल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमो की झलक देखने को मिलेगी। 22 अक्टूबर को बड़ी चौपड़ पर कव्वाली कार्यक्रम किया जाएगा। 26 अक्तूबर को जय क्लब में बॉक्स क्रिकेट भी खेला जाएगा। इसके अलावा तीन नवंबर को स्टेच्यू सर्कल पर सवाई जय सिंह जयंती मनाई जाएगी।

London News: राजस्थान रॉयल्स साथ मिलकर जयपुर को बनाएंगे स्पोर्टस हब —मुख्यमंत्री

0
‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के तहत ब्रिटेन के निवेशकों तक पहुंचने के प्रयास को जारी रखते हुए, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और राजस्थान सरकार के प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों ने कई ब्रिटिश कंपनियों के साथ बैठकें कीं और कल शाम लंदन में आयोजित ‘राइजिंग राजस्थान’ इन्वेस्टर रोड शो में भाग लिया। इसके अलावा, राज्य में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान में राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के मालिक रॉयल मल्टीस्पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों के साथ मुलाकात की। इस दौरान रॉयल मल्टीस्पोर्ट और राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल के बीच जयपुर शहर को एक स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करने (जिसमें स्वास्थ्य और मनोरंजन की सुविधाएं भी होंगी) के लिए एक एमओयू पर भी हस्ताक्षर किया गया, जिसके तहत इसमें स्टेडियम, खेल प्रशिक्षण केंद्र, खेल चिकित्सा और अन्य खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के अलावा, राजस्थान रॉयल्स के मालिक मनोज बडाले और पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेट खिलाड़ी और राजस्थान रॉयल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट कुमार संगकारा भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने कहा, “जयपुर को स्पोर्ट्स का हब बनाने के हमारे प्रयासों को आज बड़ी सफलता मिली है। इसके लिए हमने राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम की मालिक कंपनी रॉयल मल्टीस्पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों के संग आज लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में एक एमओयू किया है। इसके तहत, जयपुर के अंदर खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्टेडियम और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर को भी विकसित किया जाएगा।”

Heritej Nigam News: जयपुर स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ आज से, शहर में एक माह होंगे भव्य आयोजन

0
नगर निगम हेरिटेज की ओर से अपनी सांस्कृतिक, हेरिटेज, वास्तु कला, परंपरा और ऐतिहासिक विरासत में दुनिया भर में अपनी अलग पहचान रखने वाले जयपुर शहर के स्थापना दिवस समारोह का 18 अक्टूबर से शुभारंभ किया जाएगा। समारोह का समापन 18 नवंबर होगा। गुरुवार को महापौर कुसुम यादव ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों को बताया कि जयपुर स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत शुक्रवार सुबह मोती डूंगरी गणेश मंदिर में गणेश पूजन के साथ शुरू होगी। इसके बाद गंगापोल स्थित गणेश जी की प्रतिमा का पूजन किया जाएगा। महापौर ने बताया कि इस बार समारोह के अंतर्गत राजस्थानी रीति रिवाज और संस्कृति को बढ़ावा देते हुए कई आयोजन किए जाएंगे। जिसमें राजस्थानी कार्यक्रम, सूफी कार्यक्रम, हेरिटेज वॉक, कत्थक नृत्य और बॉक्स क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। महापौर यादव ने बताया कि इस बार पर्यटक और स्थानीय लोगों को जयपुर शहर के हेरिटेज से परिचय कराने के लिए हेरिटेज वॉक का भी आयोजन भी किया जायेगा। यह आयोजन सायं छह बजे चांदपोल हनुमान मंदिर से प्रारंभ होगा। इस दौरान शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश भी दिया जाएगा। वहीं गोविंद देव जी मंदिर में कथक नृत्य का भी आयोजन भी किया गया है। उन्होने बताया कि 21 अक्टूबर को शहरवासियों के लिये समारोह में जल महल की पाल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमो की झलक देखने को मिलेगी। 22 अक्टूबर को बड़ी चौपड़ पर कव्वाली कार्यक्रम किया जाएगा और 26 अक्तूबर को जय क्लब में बॉक्स क्रिकेट भी खेला जाएगा। इसके अलावा तीन नवंबर को स्टेच्यू सर्कल पर सवाई जय सिंह जयंती मनाई जाएगी। उपरोक्त आयोजन में अतिरिक्त आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव को समन्वयक और उपायुक्त सतर्कता पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ को प्रभारी बनाया गया है।

Britain News: भारत और ब्रिटेन के बीच कई शताब्दियों पुराने संबंध —मुख्यमंत्री

0
यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जर्मनी में निवेशकों से सफल संपर्क के बाद, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और राजस्थान सरकार के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने गुरूवार को ब्रिटेन सरकार की मंत्री (इंडो-पैसिफिक क्षेत्र) सुश्री कैथरीन वेस्ट के साथ मुलाकात की। इसके अलावा, प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री ने लंदन के पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर में स्थित ब्रिटेन की संसद का दौरा किया और भारतीय मूल के चुनिंदा सांसदों के साथ बैठक की। इन बैठकों के दौरान, मुख्यमंत्री ने राजस्थान में इंग्लैंड की कंपनियों द्वारा निवेश के लिए ब्रिटेन सरकार से सहयोग की अपील की और 9-10-11 दिसंबर को जयपुर में आयोजित ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 में भाग लेने के लिए उन्हें आमंत्रित किया।
CM in Britain
CM BL Sharma in Britain

श्री शर्मा ने कहा, “भारत और ब्रिटेन के बीच कई शताब्दियों पुराने संबंध हैं। हमने ब्रिटेन सरकार के अधिकारियों और सांसदों के साथ आज बहुत ही उपयोगी और व्यापक बातचीत की और इस दौरान, प्रदेश में निवेश लाने के प्रयासों में उनसे सहयोग करने की अपील की। इसके अलावा, प्रदेश में कारोबार स्थापित करने और नए निवेश के लिए वहां की कई कंपनियों के साथ हमलोगों ने चर्चा की और उनसे राजस्थान के अंदर मौजूद व्यावसायिक अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया।”

Germany News: मुख्यमंत्री ने व्यापार के लिये जर्मनी का आह्वान किया

0
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने अपनी जर्मनी यात्रा के दूसरे दिन आज म्यूनिख में ‘राइजिंग राजस्थान’ इन्वेस्टर रोड शो में भाग लिया और जर्मनी के निवेशकों और इनोवेटर्स को राजस्थान में इकाइयां लगाने के लिए आमंत्रित किया। इन्वेस्टर रोड शो को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने जर्मनी के व्यावसायिक जगत और कारोबारी समूह से राजस्थान के ऑटोमोबाइल, ईएसडीएम, सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स, पर्यटन, पेट्रोलियम, खान एवं खनिज, अक्षय ऊर्जा, रक्षा, पैकेजिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निवेश का आह्वान किया और कहा कि राजस्थान में निवेश के लिए बनाए गए सकारात्मक वातावरण के सुपरिणाम मिलने लगे हैं और ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 की घोषणा के दो महीने के भीतर ही, अब तक 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू पर हस्ताक्षर किये जा चुके हैं। germany news इन्वेस्टर रोड शो के दौरान जर्मनी के निवेशकों को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा, “मैं आप सभी से राजस्थान में निवेश करने और समृद्ध भविष्य के निर्माण के हमारे प्रयासों में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं। राज्य में निवेश करने वाले प्रत्येक उद्यमी को मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारी सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। जर्मनी, जो वैज्ञानिक नवाचारों, तकनीकी कौशल, समृद्धि और विकास का एक शक्तिशाली प्रतीक है, के साथ हम अपनी मजबूत साझेदारी स्थापित करना चाहते हैं। राजस्थान रणनीतिक रूप से एक आदर्श गंतव्य है और हमारे पास मजबूत बुनियादी ढांचा और प्रचुर मात्रा में संसाधन हैं। इसके अलावा, व्यापारिक जगत के अनुकूल हमारी नीतियां हमें जर्मन कंपनियों के लिए एक आदर्श व्यापार स्थल बनाती हैं।”

Heritej Nigam News: आयुक्त ने राइजिंग राजस्थान से पूर्व सफाई व्यवस्था की तैयारियां पूरी करने के दिए निर्देश

0
नगर निगम हेरिटेज आयुक्त अरुण कुमार हसीजा ने मंगलवार को निगम अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में आयुक्त अरुण कुमार हसीजा ने राइजिंग राजस्थान आयोजन को लेकर सभी निगम अधिकारियों को शहर की साफ सफाई से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि राइजिंग राजस्थान आयोजन में देश-विदेश से आमंत्रित अतिथियों का जयपुर आना प्रस्तावित है। ऐसे में अतिथियों को शहर की भव्य सुंदर दिखें। इसके लिए सभी पर्यटक स्थलों पर सफाई व्यवस्था सुदृढ़ की जाएं। विशेष तौर पर दिल्ली रोड, आमेर, जलमहल, जय निवास उद्यान, पौंड्रिक पार्क, ताल कटोरा जैसे पर्यटन स्थलों पर वाल पेंटिंग, सफाई व्यवस्था, रोड डिवाइडर पर पौधों की छंटाई इत्यादि कार्य पूरे कर लिए जाएं। उन्होने निगम की इंजीनियरिंग विंग को भी सड़क, डिवाइडर, जाली से संबंधित मरम्मत के कार्य भी समय पूर्व करने के निर्देश दिए। इसके अलावा आयुक्त अरुण हसीजा ने दिल्ली रोड पर सड़क पर अस्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस प्रशासन से साथ संयुक्त अभियान चलाने के लिए भी उपायुक्त सतर्कता शाखा को निर्देश दिया। श्री हसीजा ने सभी अधिकारियों को आमजन की पेंडिग समस्याओं को जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए और कहा कि ऑनलाइन या ऑफ लाइन तरीके से आई शिकायतों का जल्द निस्तारण किया जाएं। जिससे कि आमजन को राहत मिलें। उन्होने सभी जोन उपायुक्त को वार्डो के हाजिरीगाह में निरीक्षण कर कर्मचारियों को फेस स्कैनर मशीन से हो रही हाजिरी चेक करने के भी निर्देश दिए, साथ ही जिन कर्मचारियों का फेस स्कैनर मशीन पर रजिस्टर्ड नहीं हुआ, उनका रजिस्ट्रेशन भी कराने के यिे भी कहा।

Rising Rajasthan: प्रदेश में छोटे उद्योगों को सब्सिडी, जमीन में दी जा रही विशेष रियायतें —मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार राजस्थान को एक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है और 9 से 11 दिसंबर तक आयोजित होने वाली ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ इस दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार प्रदान करने के लिए छोटे एवं स्थानीय निवेश भी महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री शुक्रवार को भरतपुर में राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर मीट के तहत आयोजित उद्यमियों के संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए छोटे उद्योगों को सब्सिडी, जमीन आदि में विशेष रियायतें प्रदान की जा रही हैं। साथ ही, उद्योगों को सभी जरूरी मंजूरी के लिए सिंगल विंडो सिस्टम विकसित किया गया है।

राज्य सरकार ने लिए ऐतिहासिक फैसले

श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने 9 महीने के अल्प समय में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। प्रदेश में पानी की आवश्यकताओं को देखते हुए ईआरसीपी एवं यमुना जल समझौते एवं देवास परियोजना पर कार्य किया है। साथ ही, प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 2 लाख 24 हजार करोड़ रुपए के एमओयू किए हैं। हमारी सरकार ने पेपरलीक के मामलों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया और युवाओं के सपनों को रौंदने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भरतपुर में ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक पर्यटन की संभावनाओं को ध्यान में रखकर सौन्दर्यकरण एवं सुव्यवस्थित विकास कार्य करवाये जा रहे हैं। राज्य सरकार का विजन है कि भरतपुर को मनमोहक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए। कार्यक्रम में उद्योगपतियों और निवेशकों ने भरतपुर में विभिन्न क्षेत्रों के विकास और निवेश संबंधी सुझाव दिए। उन्होंने होटल, खनन, अटोमोबाइल, सरसों तेल सहित विभिन्न बिंदुओं पर अपने सुझाव साझा किए।