Crime News: बच्ची को मुंह में दबाकर दौड़ा गधा, तीन घंटे तक मचाया उत्पात

पाली के सोजत में एक गधे ने बच्ची को मुंह में दबा लिया और बचाने पर लोग आये तो गधा दौड़ाने लगा। ये घटना लगातार तीन घंटे तक चलती रही। ये घटना सोजत के गुड़ा कलां गांव की है। संचार माध्यमों के अनुसार गुड़ा कलां गांव में सुबह लगभग 11 बजे राह चलती महिला भंवरी देवी पत्नी प्रतापराम को काट लिया। महिला के चिल्लाने से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ समय बाद लोगों ने महिला को गधे के चंगुल से छुड़ा दिया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार हादसा शनिवार की है। स्कूल पढने गई गायत्री (4) जब इंटरवल में खाना खाने घर आ रही थी तो असके साथ उपरोक्त हादसा हो गया। घटना के दौरान गधे ने बच्ची को जांघ से पकड़ लिया और दौड़ने लगा। घटना होने पर गांव में हड़कंप मच गया। गधे मालिक सहित लोगों ने 3 घंटे की मशक्कत करने के बाद गधे को रस्सी से जकड़ कर उसका मुंह रस्सियों से बांध दिया और घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

Politics News: गहलोत के जमूरे जांच एजेंसियों के सामने उनके कारनामों की परतें खोल रहे है — मंत्री जोगाराम पटेल

0
प्रदेश में मौसम के अनुसार तापमान में गिरावट जारी है। लेकिन सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने के कारण राजनीति क्षेत्र में गरमाहट बढने लगी है। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर एयरपोर्ट पर संचार माध्यमों के जरिए राजनीति क्षेत्र में गरमाहट पैदा कर दी है। उन्होने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह फेल है। लोग डेंगू से मर रहे हैं। मुख्यमंत्री अब दिल्ली अप-डाउन करना बंद करें। प्रदेश की जनता का ख्याल रखें। उपरोक्त बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश के मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को उन्होंने कैसे अप-डाउन कराया था। वह जग जाहिर है। पूरा कार्यकाल सरकार बचाने की जोड़-तोड़ में निकाल दिया। जयपुर और जैसलमेर के होटलों में सरकार और कांग्रेस के विधायक बंद रखे गए। उनके जमूरे जांच एजेंसियों के सामने उनके कारनामों की परतें खोल रहे है। उन्होने कहा कि कांग्रेस के पिछले 5 साल के कारनामों से प्रदेश का विकास डाउन ही नहीं रसातल में चला गया। अब मात्र 10 माह में राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है।

Jaipur News: सीए की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका —मुख्यमंत्री

0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की राज्य की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उनका कार्य केवल संख्याओं को संभालना ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक महत्वपूर्ण अंग भी है। उन्होंने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स वित्तीय प्रबंधन के विशेषज्ञ होते हैं और आज की तेजी से बदलती दुनिया में उनका योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय है। श्री शर्मा शनिवार को जयपुर में अर्हम ध्यान योग, जीएसटी और आयकर पर आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सेमीनार को संबोधित कर रहे थे। गरीब कल्याण की योजनाएं, आर्थिक विकास, जीएसटी सुधार जैसे कदमों से देश ने सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने कर प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सरल आयकर रिटर्न फाइलिंग प्रक्रिया, फेसलेस असेसमेंट जैसी पहलों ने करदाताओं के लिए कर भरना आसान बनाया है। श्री शर्मा ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद कर आधार में सुधार हुआ है, और आज लगभग 1.3 करोड़ करदाता पंजीकृत हैं। उन्होंने कहा कि हमें जीएसटी के माध्यम से छोटे व्यवसायियों और उद्योगों को सशक्त बनाना है, ताकि वे न केवल अपने व्यवसाय को बढ़ा सकें, बल्कि देश के विकास में भी योगदान दे सकें।

Chief Minister Kisan Samman Nidhi Yojana: किसान की समृद्धि से ही होगा विकसित एवं खुशहाल राजस्थान —मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार किसानों के हित में निरन्तर कल्याणकारी फैसले कर रही है। केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से राज्य के किसान लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार द्वारा भी किसान कल्याण की दिशा में कई कदम उठाए गए क्योंकि किसान की समृद्धि से ही विकसित एवं खुशहाल राजस्थान का सपना साकार होगा। श्री शर्मा ने कहा कि राज्य के किसानों को पीएम किसान योजना के 6 हजार रुपये के अतिरिक्त मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत 2 हजार रुपये प्रतिवर्ष दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में गेहूं के 2275 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य के ऊपर 125 रुपये का बोनस प्रदान कर 2400 रुपये प्रति क्विंटल पर गेहूं खरीद की गई है। प्रदेश में 10 हजार सौर ऊर्जा संयंत्रों, 41 हजार हैक्टेयर क्षेत्रफल में ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर तथा 44 हजार हैक्टेयर क्षेत्रफल में स्प्रिंकलर संयंत्रों की स्थापना की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में नए कृषि कनेक्शन, किसानों को बिजली के बिलों में अनुदान, अल्पकालीन फसली ऋण का वितरण तथा कस्टम हायरिंग केन्द्रों की स्थापना जैसे निर्णय भी किसानों के उत्थान में महत्वपूर्ण निर्णय हैं। श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने तथा प्रदेश को बिजली सरप्लस राज्य बनाने के लिए 2.24 लाख करोड़ के एमओयू किए गए हैं। आपको बतादें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत शनिवार को जारी की गई 18वीं किस्त के माध्यम से राजस्थान के 70 लाख 36 हजार 501 किसानों को कुल 1546.6 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए हैं।

Mines Department: खान विभाग विजिलेंस टीम की कार्रवाई, 3 वाहन किये जब्त

0
खान विभाग की जयपुर विजिलेंस टीम ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ शनिवार को सुबह जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी परिवहन में लिप्त 3 वाहनों को जब्त कर संबंधित पुलिस थानों को सुपुर्द किया है। टीम ने कार्रवाई करते हुए दो डंपर व एक ट्रेलर को अवैध बजरी परिवहन करते हुए जब्त किया है। एसएमई विजिलेंस जयपुर प्रताप मीणा ने बताया कि बजरी के अवैघ परिवहन करते हुए पकड़े गए दो डंपर को जब्त कर कानोता थाने के बरगाना चौकी पर सुपुर्द किया गया है। इसी तरह से जब्त ट्रेलर को मुहाना थाने के सुपुर्द किया गया है। खान व पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकान्त ने पिछले दिनों विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन गतिविधियों यथा अवैध खनन, अवैध खनिज परिवहन और अवैध खनिज भण्डारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएं। पिछले दिनों टी रविकांत के निर्देश पर सवाई माधोपुर के शिवाड क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई के लिए भेजकर औचक कार्रवाई करवाई गई थी। सवाई माधापुर की इस कार्रवाई में दोषियों से 7 लाख 40 हजार रु.की वसूली कर राजकोष में जमा करवा ली गई है।

Heritage Corporation: निगमकर्मियों की हाजिरी फेस स्कैनर मशीन से होगी —आयुक्त

नगर निगम हेरिटेज के आयुक्त अरुण कुमार हसीजा ने शनिवार को वार्डो में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आयुक्त अरुण कुमार ने सिविल लाइन जोन के वार्ड 38, 39, 41 और 48 में सफाई व्यवस्था देखी। आयुक्त ने स्थानीय लोगों से भी सफाई अभियान को लेकर चर्चा की। आयुक्त ने वार्डो में डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य को भी देखा और निगम अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। वहीं वार्ड में हाजिरी गाह का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की हाजिरी भी चेक की। आयुक्त ने निर्देश भी दिए कि सभी कर्मचारियों को हाजिरी फेस स्कैनर मशीन से होना अनिवार्य हों। इसके लिए लेट आने वाले कर्मचारियों से तीन बार समझाइश की जाएं, इसके बाद भी ड्यूटी टाइम में लेट होने पर आधे दिन का अवकाश लगाया जाएं। उन्होंने बताया कि निगम कर्मचारियों को इस बार नवम्बर महीने की सैलरी फेस स्कैनर मशीन से हुई हाजिरी के हिसाब से ही मिलेगी। वहीं, किसी कारणवश गैर हाजिर होने या लेट होने पर वार्ड के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक या स्वास्थ्य निरीक्षक द्वारा लिखित में देने पर ही अवकाश मान्य होगा। निरीक्षण के दौरान चाय की थड़ी के बहार सड़क पर कचरा फैलाने पर निगम अधिकारियों को निर्देश दे मौके पर ही चालान भी कटवाया। साथ ही दुकानदार से सड़क पार कचरा नहीं फैलाने को लेकर समझाइश भी की।

JDA: जयपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माणों को किया ध्वस्त

0
जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-06 में झोटवाड़ा आर.ओ.बी. परियोजना में आ रहे अवरोधकों मकानों, दुकानों अन्य अवैध निर्माण कब्जें-अतिक्रमणों को ध्वस्त किया गया। उप महानिरीक्षक पुलिस कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया कि जोन-06 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित झोटवाड़ा आर. ओ. बी. परियोजना में आ रहे 09 मकानों स्ट्रेक्चर 08 दुकानें, बाउण्ड्रीवाल अन्य अवैध निर्माण कब्जें-अतिक्रमणों, अवरोधको को आज जोन-06 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से पूर्णतः ध्वस्तीकरण कर आर. ओ. बी. परियोजना की रोड़ सीमा को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उक्त कार्यवाही मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-द्वितीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-06, 09, 13 तथा पुलिस आयुक्तालय जयपुर शहर से प्राप्त अतिरिक्त पुलिस बल, स्थानीय पुलिस थाना झोटवाड़ा का जाप्ता तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई। उप महानिरीक्षक पुलिस जविप्रा जयपुर श्री कैलाश चन्द बिश्नोई ने समस्त नागरिकों से अपील है कि प्रवर्तन संबंधित शिकायतों को हेल्पलाईन नं. 0141 2565800, 0141 2575252, 0141 2575151 पर 24×7 सम्पर्क कर अवैध अतिक्रमणों के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे।

Aadi Gaurav Samman: मानगढ़ धूणी क्षेत्र विकास के लिए मुख्यमंत्री ने की 5 करोड़ रुपये की घोषणा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आदि गौरव सम्मान समारोह में कहा कि राज्य सरकार ने पहली बार आदि गौरव सम्मान दिये जाने का निर्णय लिया था। जिसके तहत आज जनजाति क्षेत्र के विकास में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों तथा संस्थाओं को सम्मानित किया जा रहा है। इससे आदिवासी समाज के अन्य लोग भी प्रेरणा लेकर क्षेत्र के विकास में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान मानगढ़ धूणी क्षेत्र के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये की घोषणा की। साथ ही, मानगढ़ धाम में पुलिस चौकी खोलने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में जनजातीय क्षेत्र के विकास में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए विभिन्न व्यक्तियों एवं संस्थाओं को आदि रत्न गौरव सम्मान, आदि सेवा गौरव सम्मान तथा आदि ग्रामोत्थान गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं इस दौरान राष्ट्रपति ने महिला स्वयं सहायता समूह की राजीविका सखियों को 158 करोड़ रुपये का चैक वितरित किया। इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा संचालित फार्म पौण्ड, पाइपलाइन, कृषि यंत्र, तारबंदी की अनुदान राशि एवं कृषि संकाय में अध्ययनरत छात्राओं को प्रोत्साहन राशि का डीबीटी हस्तान्तरण किया। इसके अन्तर्गत लगभग 20 हजार 221 लाभार्थियों को 63 करोड़ रुपये की राशि हस्तान्तरित की गई।

President Smt. Draupadi Murmu: मानगढ़ धाम में हुआ ‘आदि गौरव सम्मान’

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को बांसवाड़ा स्थित मानगढ़ धाम में आयोजित ’आदि गौरव सम्मान’ समारोह के अवसर पर सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि 17 नवंबर, 1913 को मानगढ़ धाम में अंग्रेजों ने भील समुदाय के 1500 से अधिक बहादुरों की निर्मम हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा कि इस गौरवशाली बलिदान की शौर्य गाथाओं के बारे में पूरे देश के लोगों को, विशेषकर युवाओं को जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर मानगढ़ आंदोलन से जुड़े भील समुदाय के गीत… भूरेटिया, नई मानूं रे नई मानूं… का भी उल्लेख किया। आदिवासी समुदाय का भारतीय संस्कृति की जड़ों से जुड़ाव—

समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने कहा कि आदिवासी समुदाय का शुरू से ही भारतीय संस्कृति की जड़ों से जुड़ाव रहा है। इस समुदाय में प्रकृति को सहेजने की परंपरा रही है। हमें आदिवासियों की इसी परंपरा से प्रेरणा लेकर प्रकृति का संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें आदिवासियों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करना चाहिए, जिससे इन उत्पादों को उचित प्लेटफार्म मिल सके। श्री बागडे ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने भारतीय समुदाय में जनजातियों की महत्वपूर्ण भूमिका को समझते हुए पहली बार अलग से जनजातीय कल्याण मंत्रालय की स्थापना की थी। इसके बाद जनजातियों के विकास के लिए निरन्तर काम किए गए।

देश की संस्कृति को समृद्ध बनाने में आदिवासियों का विशेष योगदान—

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समुदाय का तीर्थस्थल मानगढ़ धाम पूरे भारत में एक ऐतिहासिक धरोहर है। यहां गोविंद गुरू जी के नेतृत्व में आदिवासी समुदाय ने अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़कर साहस और बलिदान की अनुपम मिसाल पेश की। उन्होंने कहा कि देश की संस्कृति को समृद्ध बनाने में आदिवासियों का विशेष योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आदिवासी समुदाय के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मानगढ़ धाम को एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिससे इस क्षेत्र की संस्कृति के प्रचार के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि मां-बाड़ी में कार्यरत शिक्षाकर्मी, महिला सहयोगिनी तथा स्वास्थ्य कर्मियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि, आवासीय विद्यालयों सहित राजकीय एवं अनुदानित छात्रावासों में छात्र-छात्राओं के लिए मैस भत्ता 2500 से बढ़ाकर 3000 रुपये करना, टीएसपी फण्ड को 1000 करोड़ से बढ़ाकर 1500 करोड़ रुपये करने सहित विभिन्न निर्णयों से राज्य सरकार आदिवासियों को समृद्ध एवं सशक्त बनाने के लिए निरन्तर कार्य कर रही है।

Politics News: open threat -खून के आंसू नहीं रुलाया तो मेरा नाम अशोक चांदना नहीं

0
कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री अशोक चांदना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे कोटा-बूंदी के पुलिस अधिकारियों को धमकी देते नजर आ रहे है। उनका कहना है कि सत्ता में आए तो तेल निकाल दूंगा, खून के आंसू रुलाऊंगा। ये बयान गुरुवार को पूर्व मंत्री ने कोटा देहात में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में दिया। श्री चांदना ने अपने संबोधन में कहा कि कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र में सांसद ओम बिरला के पाले हुए अधिकारी घूम रहे हैं। ये लोग पुलिस-प्रशासन के तंत्र को अपने हाथ में रखते हैं, और लोगों की खिंचाई करवाते हैं। मैं पुलिस प्रशासन ने उन अधिकारियों को कहना चाहता हूं कि किसी गलतफहमी में मत रहना. तीन साल बाद ये पर्ची सरकार चली जाएगी। तब आपके आका, आपको ढूंढने से भी नहीं मिलेंगे। मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सामने इस मंच से विश्वास दिला रहा हूं कि जो भी व्यक्ति उने पाले हुए हैं और अधिकारियों के इशारे पर किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता को परेशान करेगा, उनका तेल निकाल दिया जाएगा।

पूरे 5 साल रिकॉर्डिंग चालू है—

पूर्व मंत्री ने कहा कि पूरे 5 साल रिकॉर्डिंग चालू है। आप भी ये रिकॉर्डिंग करके रखना। जो भी कांग्रेस कार्यकर्ता के ऊपर अत्याचार करता है, उसे अगर खून के आंसू नहीं रुलाया तो मेरा नाम अशोक चांदना नहीं। अधिकारियों को अपनी नौकरी करनी चाहिए। जनता को न्याय दें। लोगों की सेवा करें। सरकारी योजनाओं के माध्यम से कैसे हर वर्ग को फायदा मिल सकता है, उस दिशा में काम करें। ऐसा करके आप किसी के ऊपर एहसान नहीं करेंगें यही काम है आप लोगों का। लेकिन आप कुछ लोगों के इशारे पर जो कर्म कर रहे हैं, वो आपके ऊपर ही भारी पड़ने वाले हैं। इशारा करने वाले तो समय आते ही भाग जाएंगे। बाद में आपका फोन भी नहीं उठाएंगे। इसीलिए मैं आपको विश्वास दिला रहा हूं। किसी कांग्रेस पार्टी के साथी को डरने की जरूरत नहीं है। उन्होने कहा डरो मत, सच बोलो, बेधड़क बोलो और भरे बाजार बोलो। सत्य विचलित हो सकता है, मगर पराजित नहीं हो सकता।