Politics News: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विकास कार्यों को पचा नहीं पा रहे है —मंत्री झाबर सिंह खर्रा

0
नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मं त्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश की जनता के लिए शानदार एवं ऐतिहासिक निर्णय ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी एवं अटल इरादों से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कांग्रेस के गड्ढों को भरने का काम कर रहे हैं। श्री खर्रा ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही पेपर लीक पर कड़ा प्रहार करते हुए एसआईटी का गठन कर सख्त कार्रवाई की, प्रदेश में एकीकृत ईआरसीपी, यमुना जल समझौता, देवास परियोजना, इंदिरा गांधी नहर जैसे बडे़ फैसलों के माध्यम से जल उपलब्धता का नवीन युग प्रारम्भ किया। प्रदेश को बिजली में आत्मनिर्भर बनाने के लिए बड़े फैसले लिए गए हैं। सरकार द्वारा लगातार युवाओं को रोज़गार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मुख्यमंत्री के इन सभी सकारात्मक कार्यों एवं फैसलों से परेशान होकर ऊलजलूल बयान दे रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष जनता के लिए किए जा रहे कार्यों को पचा नहीं पा रहे है और विकास के कामों को रोकना चाहते हैं। मंत्री खर्रा ने कहा कि विपक्षी पार्टी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष को सरकार के आंतरिक मामलों में किसी भी प्रकार का दख़ल देने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री निरंतर मजबूत फैसले ले रहे हैं और भविष्य में भी निश्चित रूप से जनहित में कड़े फ़ैसले लिए जाएंगे। श्री खर्रा ने कहा कि होटल वाली पिछली सरकार के प्रदेशाध्यक्ष अपने बयानों से सोशल मीडिया पर केवल झूठी वाहवाही लूटना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में काम कर रही है। ऐसा सुनने में आता है कि पिछली कांग्रेस सरकार के पनपाए हुए भ्रष्टाचारी जो कांग्रेसी नेताओं की “खर्ची” का बंदोबस्त करते थे, वे ज़रूर सलाखों के पीछे होंगे।

Gossip- गपशप –

0
महेश झालानी
 

मंत्री का दामाद कर रहा है ऑपरेशन

अपनी घनेदार मूंछो के लिए प्रदेश के काबीना मंत्री के डॉक्टर दामाद ने डाक्टरी छोड़कर मंत्रीजी के सारे लेनदेन का काम अपने हाथ मे ले लिया है। यूं डाक्टरी अच्छी भली चल रही थी। लेकिन जो मजा मंत्री के लिए उगाही में है, वैसा मजा डाक्टरी में कतई नही था। मलाई चाटते हुए देखकर दूसरे दामाद की भी जीभ ललचाने लग गई है। वैसे भी मंत्री का कारोबार काफी बढ़ता जा रहा है। लिहाजा दूसरा दामाद भी काम मे हाथ बटाने के शीघ्र ही सक्रिय होने वाला है। पुलिस निरीक्षकों तक को नियुक्ति दिलवाने के लिए मंत्री जी खासे चर्चित है ।

दिल्ली के इशारे पर लगे थे राजेन्द्र विजय

राजस्थान की सरकार को दिल्ली से चलाने वाले एक बहुत बड़े नेता का खास सिपहसालार कल एसीबी के हत्थे चढ़ गया। कलेक्टर की हैसियत रखने वाले इस अफसर को कोटा का संभागीय आयुक्त बना दिया गया। अफसर को बचाने के लिए दिल्ली का नेता सक्रिय हो गया है। लगता है अफसर पर बहुत ज्यादा आंच नही आने वाली है।

किरोड़ी की रिपोर्ट कार्ड नहीं है बेहतर

बीजेपी के वरिष्ठ नेता के बारे में अक्सर केंद्र को रिपोर्ट जाती ही रहती है। पिछली रिपोर्ट में इनके बारे में लिखा गया था कि इन्हें पब्लिसिटी हांसिल करने की आदत पड़ गई है। अब लिखा गया है कि ये अपने क्षेत्र में बहुत ज्यादा लोकप्रिय नही है। अगर ये इतने ही लोकप्रिय होते तो पूर्वी राजस्थान में बीजेपी को शर्मनाक हार का सामना नही करना पड़ता। लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इनको चुनाव जीतने के लिए हर बार नया क्षेत्र तलाशना पड़ा। इन्होंने सबसे पहला विधानसभा का चुनाव महुआ, फिर बामनवास, अगला चुनाव सवाईमाधोपुर, ततपश्चात टोडाभीम, लालसोट और हाल ही का चुनाव सवाईमाधोपुर से लड़ा था, जहां ये बहुत कम मार्जिन से जीते थे। खबर है कि दिल्ली इन पर कोई निर्णय लेने के बजाय लटकाए रखना चाहती है ।

Swachh Bharat Mission: सरकार ने 21 हजार विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु परिवारों को वितरित किये आवासीय पट्टे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र और राज्य सरकार महात्मा गांधी जी की स्वच्छता और गरीब कल्याण के विचार को साकार करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में मजदूर, किसान, युवा और महिला को ही चार जातियां माना है और इन वर्गों के उत्थान को ही केन्द्र में रखकर योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। श्री शर्मा बुधवार को दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान में आयोजित ‘स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं आवासीय पट्टा वितरण कार्यक्रम’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर का दिन देश के दो महापुरूषों गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस है। दोनों महापुरूषों ने राष्ट्र की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य किया।
Swachh Bharat Mission
Swachh Bharat Mission
श्री शर्मा ने कहा कि गांधीजी का मानना था कि ‘स्वच्छता ही सेवा’ है और यही विचार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वर्ष 2014 में गांधी जयंती पर शुरू किए गए ‘स्वच्छ भारत मिशन’ का मूल आधार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस मिशन को जन आंदोलन बनाया और स्वयं पहल कर देशवासियों को इस अभियान से जोड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाखों शौचालयों का निर्माण, खुले में शौच से मुक्ति और स्वच्छता के प्रति बढ़ती जागरूकता ने हमारे गांवों, शहरों और कस्बों को स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्री शर्मा ने कहा कि 17 सितंबर से आज 2 अक्टूबर 2024 तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें लक्षित इकाइयों को स्वच्छ स्थानों में परिवर्तित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु समुदायों के आवासहीन व्यक्तियों को भूमि आवंटित करने का ऐतिहासिक कदम उठाया है। करीब 21 हजार लाभार्थी परिवारों को भूमि का पट्टा दिया गया है। श्री शर्मा ने कहा कि राजस्थान की घुमंतू, अर्द्धघुमंतू, विमुक्त जातियां हमारी संस्कृति का जीवंत हिस्सा हैं, इन्होंने अंग्रेजों की यातनाएं सहकर देश को आजादी दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि इन लोगों को स्वयं का आवास मिले, हम इस पर काम कर रहे हैं।

Cleanliness is service: स्वच्छता ही सेवा अभियान का हुआ समापन

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 इस वर्ष 17 सितंबर 2024 से 1 अक्टूबर 2024 तक पूरे राज्य में चलाया गया। जिसका राज्य स्तरीय समापन कार्यक्रम बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा थे। उल्लेखनीय है की इस कार्यक्रम के तहत पूरे राज्य की नगरीय निकायों द्वारा शहरी क्षेत्र में 7000 से ज्यादा अपेक्षित कचरा पॉइंट्स (CTU)की सफाई की गई l पखवाड़े में 2 हजार 618 जन भागीदारी के कार्यक्रम जैसे स्वच्छता शपथ, स्वच्छता संवाद, हेरिटेज वॉक ,कल्चरल प्रोग्राम ,स्कूलों में संवाद के कार्यक्रम और मैराथन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा स्वच्छता योद्धाओं के स्वास्थ्य की जांच और लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभ देने के लिए 333 सफाई मित्र शिविरों का आयोजन भी किया गया। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री स्वनिधि यानी प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत बेहतरीन कार्य करने वाले नगरीय निकायों और बैंकों को गांधी जयंती पर केंद्र सरकार की अनुशंसा पर यूडीएच मंत्री श्री खर्रा द्वारा सम्मानित किया गया। Jaipur Heritage नगर निगम जयपुर हेरिटेज का भी स्वच्छता पखवाड़े का समापन बुधवार को जल महल की पाल, आमेर रोड, जयपुर में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयुक्त अरुण कुमार हसीजा रहे। उन्होंने ‘स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता’ थीम पर आधारित स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर निगम द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। हेरिटेज निगम आयुक्त हसीजा ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े के दौरान स्वच्छ स्ट्रीट फूड जोन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और वेस्ट टू वेल्थ प्रदर्शनी जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, स्वच्छ भारत मिशन के 10 साल पूरे हो चुके हैं, और इस दौरान शहर, राज्य और देश में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सुधार निरंतर बढ़ रहा है। हमें उम्मीद है कि आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में भी जयपुर अपने नागरिकों के सहयोग से उच्च स्थान पर रहेगा। कार्यक्रम में स्वच्छता चैंपियन, स्वच्छ वार्ड, स्वच्छ गार्डन, स्वच्छ अस्पताल और स्वयं सहायता समूह को सम्मानित किया गया। समापन समारोह में अधिकारी और स्थानीय जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

LPG GAS CYLINDER कैसे रुकेगा दुरूपयोग !!

जयपुर : अगर OMC ने घरेलू सिलेंडर में 100% DAC (OTP) लागू नहीं हुआ तो दोहरी मूल्य नीति से आम उपभोक्ता के हक पर लुटे जाने की संभावना हुई प्रबल तेल कम्पनियों को इस बारे में गैस उपभोक्ताओं को OTP देने के करने होंगे निर्देश जारी , वही गैस एजेंसीयो को जारी करने  होंगे सख्त निर्देश । ताकि आम उपभोक्ता के गैस सिलिंडर का नहीं हो दुरूपयोग. गौरतलब है राज्य में मुख्य रूप से तीन गैस कम्पनिया का है सप्लाई नेटवर्क , जिसमे गत कई महीनो से इन्डेन ने OTP की कर रखी है अनिवार्यता वही HP GAS व भारत गैस है इसमें ढिलाई बरत रही है जिससे बाजार में दुरूपयोग के रूप में ऑटो एलपीजी ,होटल ढाबे  व् रिफलिंग का कारोबार में आ रहे घरेलू गैस का प्रयोग . इसी सन्दर्भ में राज्य स्तर पर गत 17 से 27 सितम्बर तक चला अवेध बिक्री व् रिफलिंग कारोबारियों पर रोक लगाने का अभियान हुआ नाकाफी सिद्ध I

NFSA LPG Cylinder: 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलने का सपना देख रही आम जनता को लगा झटका !

JAIPUR : NFSA खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को घोषणा के बाद भी अभी तक 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पाया है राजस्थान सरकार की ओर से बजट घोषणा की पालना में गत एक सितंबर से खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को 450 रुपए में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने का ऐलान किया था, लेकिन एक माह का लंबा समय गुजर जाने के बाद भी लाभार्थियों को निर्धारित सब्सिडी अभी तक नसीब नहीं हो पाया है।

Rising Rajasthan: नई दिल्ली में निवेशकों का कॉन्क्लेव आयोजन हुआ

0
नई दिल्ली में निवेशकों की बैठक के बाद राजस्थान सरकार ने केंद्र सरकार के स्वामित्व वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (CPSEs) के साथ मंगलवार को एक कॉन्क्लेव का आयोजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के वरिष्ठ अधिकारियों को राज्य में मौजूद व्यवसाय व निवेश के बारे में बताया और उन्हें प्रदेश में कारोबार बढ़ाने और नए निवेश करने का न्यौता भी दिया। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने इस अवसर पर 50 से अधिक केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के वरिष्ठ अधिकारियों को राज्य के व्यापारिक परिदृश्य, निवेश के नए अवसरों और राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित किए जा रहे प्रमुख व्यापार-अनुकूल बदलावों की जानकारी दी। Rising Rajasthan इस सीपीएसई कॉन्क्लेव में भाग लेने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के केंद्रीय उपक्रमों में हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (कॉनकोर), एनटीपीसी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया, आईआरईडीए, पीजीसीआईएल, इंडियन ऑयल, एनटीपीसी, सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, इंडिया टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (आईटीडीसी), फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई), न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल), राष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम संस्थान (एनआई-एमएसएमई), आईआरसीटीसी, एग्रीकल्चर स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया (एएससीआई), ऑटोमोटिव स्किल्स डेवलपमेंट काउंसिल, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ), एफआईसीएसआई (खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के लिए सेक्टर स्किल काउंसिल), मैनेजमेंट एंड आंत्रप्रिन्योरशिप एंड प्रोफेशनल स्किल्स काउंसिल (एमईपीएससी) शामिल हैं।

PHED: प्रदेश में अवैध जल कनेक्शनों के विरूद्ध होगी कार्यवाही, 5 अक्टूबर से चलेगा अभियान

पीएचईडी प्रमुख शासन सचिव भास्कर ए सावंत ने कहा कि प्रदेश भर में अवैध कनेक्शन को चिन्हित कर अवैध जल कनेक्शन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु 5 अक्टूबर से अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान प्रभावी एक्शन लिया जाना सुनिश्चित करें और अवैध जल कनेक्शन करने वाले उपभोक्ताओं का जल कनेक्शन का नियमितिकरण भी किया जाए। प्रमुख शासन सचिव मंगलवार को जल भवन में अमृत 2.0, जल जीवन मिशन योजना और अवैध जल कनेक्शन की प्रगति के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने अमृत 2.0 मिशन के तहत् 183 नगर पालिकाओं में जल आपूर्ति कार्यों हेतु कम तकनीकी स्वीकृति जारी किये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि योजना के तहत शेष रही तकनीकी स्वीकृति को शीघ्र जारी किया जाए। श्री सावंत ने कहा कि पानी की चोरी एवं अवैध कनेक्शन की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। कई शहरों में हजारों की संख्या में अवैध जल कनेक्शन चिन्हित हो चुके हैं, उनके अनुपात में अवैध कनेक्शन हटाने की कार्रवाई काफी कम हुई है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि राइजिंग मैन लाइन और वितरण लाइन से सभी अवैध कनेक्शन को अभियान से पूर्व चिन्हित कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि अवैध कनेक्शन धारक के विरूद्ध पी.डी.पी. एक्ट के तहत एफआईआर भी दर्ज कराई जाए। प्रमुख शासन सचिव ने जयपुर शहर में लंबित पेयजल कनेक्शन का निस्तारण शीघ्र करते हुए अधिशाषी अभियंता स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर अधिकारी एवं कार्मिक द्वारा लापरवाही की जाती है तो उसके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने नए जल कनेक्शन के ऑनलाइन आवेदन के पश्चात कनेक्शन होने तक के कार्यों का प्रत्येक स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने एफएचटीसी की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा प्रतिदिन क्षेत्र स्तर पर की जाए।

Jaipur Heritage: गोदाम पर छापा मारकर पकड़ी प्लास्टिक, 260 किलो जब्त

0
नगर निगम हेरिटेज की स्वास्थ्य शाखा ने मंगलवार को सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 260 किलो प्लास्टिक जब्त की है, साथ ही 21 हजार रुपए का चालान किया है। इस संबंध में उपायुक्त स्वास्थ्य दलीप पूनिया ने बताया कि हेरिटेज निगम आयुक्त अरुण कुमार हसीजा के निर्देश पर सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य शाखा की टीम ने बगरू वालों के रास्ते पर एक गोदाम पर कारवाई की। इस दौरान 250 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त की गई। वहीं अन्य कार्रवाई में शास्त्री नगर, सिविल लाइन इलाके में कारवाई कर 10 किलो प्लास्टिक जब्त की। इसके अलावा प्लास्टिक बेचने और गंदगी फैलाने पर कुल 21हजार रुपए का चालान किए गए।

Jaipur Heritage: जीरो वेस्ट इवेंट में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया स्वच्छता का संदेश

नगर निगम जयपुर हेरिटेज की ओर से मंगलवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जल महल की पाल पर जीरो वेस्ट इवेंट में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस दौरान वेस्ट ऑफ राजस्थान के कलाकारों ने कालबेलिया, घूमर, ग्रामीण भवई, केसरिया बालम आदि प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। वहीं हेरिटेज निगम की आईईसी एक्टिविटी टीम ने नुक्कड़ नाटक के जरिए आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। Municipal Corporation Jaipur Heritage हेरिटेज निगम आयुक्त अरुण कुमार हसीजा ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान हेरिटेज निगम की ओर से शहर भर में स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए विभिन्न आयोजन किए गए। जिसमें एनजीओ, स्वयं सहायता समूह के सहयोग से नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता रैली, सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान, मानव श्रृंखला, स्कूलों में स्वच्छता की पाठशाला, स्वच्छता मेला, श्रमदान, ब्लैक स्पॉट क्लीनिंग आरआरआर एक्टिविटी, स्वच्छ स्ट्रीट फूड जैसे आयोजन किए जा चुके है। अभियान का समापन दो अक्तूबर को जलमहल की पाल पर किया जाएगा।