After all, what is the justification for Bharat Bandh on 21st August —आखिर 21 अगस्त को भारत बंद का क्या औचित्य है?

— एसटी के वंचित वर्ग को आरक्षण का लाभ दिलाने की हिम्मत किसी भी               सरकार और दल में नहीं है।

— सुप्रीम कोर्ट ने भी सिर्फ सुझाव दिया है। इस सुझाव को भी प्रधानमंत्री तक ने मानने से         इंकार कर दिया है।

Written by :- एस.पी.मित्तल

अनुसूचित जाति और जनजाति संघर्ष समिति ने 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया है। इस बंद को लेकर राज्य सरकार अलर्ट हो गई है। जिला प्रशासन के अधिकारी उन नेताओं की तलाश कर रहे हैं, जो बंद करवाना चाहते हैं। यह बंद सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के विरुद्ध है, जिसमें एससी एसटी वर्ग के वंचित परिवारों को भी आरक्षण का लाभ देने का सुझाव दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट की मंशा रही कि एससी एसटी वर्ग के जिन परिवारों ने अभी तक भी आरक्षण के माध्यम से सरकारी नौकरी प्राप्त नहीं की है, उन परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर नौकरी दी जाए। सुप्रीम कोर्ट के फैसले में आरक्षण की मौजूदा व्यवस्था में बदलाव का कोई सुझाव नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के 100 सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि एससी एसटी वर्ग में आरक्षण की वर्तमान व्यवस्था को जारी रखा जाएगा। इसी प्रकार किसी भी राज्य सरकार के मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के सुझाव पर अमल करने की बात नहीं की। किसी भी राजनीतिक दल के नेता ने भी वंचित परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर नौकरी देने की बात कहने की हिम्मत नहीं जुटाई। यानी एससी एसटी वर्ग के आरक्षण की मौजूदा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि इस बंद का औचित्य क्या है? लोकतंत्र में किसी भी विरोध का सम्मान किया जाता है। लेकिन विरोध का कारण भी होना चाहिए। यह सही है कि यदि एससी एसटी वर्ग के प्रभावशाली लोग सड़कों पर आएंगे तो भारत बंद अपने आप सफल हो जाएगा। देश के एससी एसटी वर्ग से मुलाकात करने की हिम्मत किसी में भी नहीं है। लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थों के खातिर भारत बंद करवाने में तुले हुए हैं। इनमें अधिकतर वे ही लोग शामिल है जिन्होंने आरक्षण का लाभ बार बार लिया है और आज क्रीमीलेयर में शामिल हो गए हैं। ऐसे लोग भी है जो आरक्षित सीट से पार्षद, विधायक और सांसद तक बन गए हैं। इन्हीं परिवारों के सदस्य बाबू से लेकर आईएएस और आईपीएस तक बने हैं। यह बात अलग है कि आजादी के 78 सालों में जिन परिवारों को आज भी आरक्षण का लाभ नहीं मिला वे अभी भी वंचित ही हैं। जो परिवार अभी तक वंचित है उन्होंने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है और न ही अपने अधिकारों को लेकर कोई मांग रखी है। हो सकता है कि अभी तक वंचित परिवारों के लोग भी भारत बंद को सफल बनाने में सक्रिय हो।  

Former MLA cheated Rs 10 lakh in the name of job —पूर्व विधायक ने नौकरी के नाम पर ठगे 10 लाख

0
जुलाई 2024 को नदबई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जोगेंद्र सिंह अवाना के खिलाफ उनके पीए ने उच्चैन पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था। दर्ज माामले में पीए ने आरोप लगाया कि अवाना ने रीट भर्ती परीक्षा में बेटियों की नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख रुपए ठग लिये। वहीं एक ताजा मामले में भी पूर्व विधायक सहित दो लोगों को आरोपी बनाया है। यह मामला भी उच्चैन पुलिस थाने में दर्ज करया है। पूर्व विधायक अवाना पर झूठे मुकदमे में फंसा कर और पीड़ित के भाई को नौकरी से निकलवाने के नाम पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। उच्चेन पुलिस थाने के अनुसार मामला बयाना थाना क्षेत्र के गांव खोहरा निवासी राहुलवीर गुर्जर पुत्र बलवीर सिंह ने दर्ज कराया है। दर्ज मामले में राहुलवीर ने पूर्व विधायक पर मां रामदेई के नाम खातेदारी जमीन ठगने का आरोप लगाया है। थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Rakshabandhan auspicious time —रक्षाबंधन का मुहूर्त

19 अगस्त 2024 को दोपहर 1.32 बजे तक भद्रा, इसके बाद 1.33 बजे से 3.54 मिनट तक चंचल वेला समगतिक मान्य, 3.54 मिनट से 7.06 बजे तक लाभ -अमृत वेला में राखी बांधने का श्रेष्ठ मुहूर्त है। आज महापर्व रक्षाबंधन, स्नान-दान-पुण्य व्रत की पूर्णिमा, रक्षाबंधन पर्व, संस्कृत दिवस, श्रावणी उपक्रम, नारियल पूर्णिमा, हयग्रीव जयंती, श्री कृष्ण की इंद्रादिदेव विहित झूलन यात्रा का समापन(बंगाल) है। सोमवार को चंद्रमा का मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार, सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और सावन का अंतिम सोमवार है।। रक्षा बंधन के दिन शोभन योग, गजकेसरी योग, अतिगंड योग और श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग भी है। राहु 7.44 AM से 9.19 AM तक। वहीं आज सोमवार, श्रावण शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत 1946 (क्रोधी संवत्सर), श्रावण पूर्णिमा तिथि 11:55 PM तक, इसके उपरांत प्रतिपदा है।

21 August, Bharat Bandh: —गृह विभाग का आदेश एससी-एसटी संगठन भारत बंद में नहीं ले भाग

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को लेकर सोशल मीडिया पर भारत बंद का ऐलान किया है। बंद के दौरान आमजन को कोई परेशानी ना हो इसके लिये राज्य सरकार ने प्रशासन को मुस्तेद रहने के निर्देश दिये है। गृह विभाग ने जयपुर और जोधपुर पुलिस कमिश्नर सहित सभी जिला कलक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को आदेश जारी कर कानून व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं आदेश दिये है कि कलक्टर और एसपी खुद क्षेत्र में दौरा कर अवांछित गतिविधियों पर नजर रखेगें। वहीं दूसरी ओर भारत बंद का हल्ला केवल सोशल मीडिया पर ही है। बंद को लेकर प्रदेश में किसी भी एससी-एसटी वर्ग से जुड़े संगठन ने भारत बंद का आहवान नहीं किया है। सोशल मीडिया पर चल रहे भारत बंद के आहवान को ध्यान में रखते हुये गृह विभाग ने प्रशासन को पूरी तैयारी रखने को कहा है। गृह विभाग ने अपने पत्र में लिखा है कि भारत बंद अगर होता भी है तो इस तरह की व्यवस्था बनाएं कि इससे आमजन को कोई परेशानी नहीं हो। गृह सचिव रश्मि गुप्ता ने अपने आदेश में कहा है कि कलक्टर एससी-एसटी वर्ग से जुड़े संगठनों से बैठक कर भारत बंद में भाग नहीं लेने की अपील करेंगे। वहीं सामाजिक और व्यापारिक संगठनों से भी वार्ता कर बंद के दौरान प्रशासन को सहयोग करने कहा जाए। गृह सचिव ने कहा कि सभी जिलों में प्रशासन पैनी नजर रखने और गुप्तचर व्यवस्था को भी चौक्कने रखने के निर्देश दिये है। वहीं पुलिस अधीक्षकों को आदेशीत किया कि अफवाह फैलाने और अशांति पैदा करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और पुलिस कंट्रोल रूम से भी कानून व्यवस्था पर पैनी नजर बनाये रखे।

I am your brother, ready to provide all possible help to the brave sisters —मैं आपका भाई, वीरांगना बहनों की हरसंभव मदद के लिए तत्पर —मुख्यमंत्री जनलाल शर्मा

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश की वीरांगनाओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी वीरांगनाओं को शॉल, श्रीफल, मिठाई और सम्मानस्वरूप राशि भेंट कर शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आपका भाई हूं और वीरांगना बहनों की हरसंभव मदद के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रक्षाबंधन के पर्व पर वीरांगनाओं को सम्मान देने के लिए उनके द्वार पर पहुंची है। इसके तहत प्रदेशभर की लगभग 1 हजार 500 वीरांगनाओं को सम्मान स्वरूप रक्षाबंधन के अवसर पर 2100 रुपये, मिठाई, श्रीफल और शॉल प्रदान किए जा रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी उपखण्ड स्तर पर प्रतिमाह नियमित रूप से वीरांगनाओं की समस्याओं की सुनवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

consumer care campaign —प्रदेश में कंज्यूमर केयर अभियान के तहत 76 फर्मो पर की कार्यवाही

खाद्य एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा चलाये जा रहे कंज्यूमर केयर अभियान में एक दिन में 76 फर्मों पर विधिक मापविज्ञान अधिनियम के अन्तर्गत प्रवर्तन-जांच कार्यवाही की जाकर प्रकरण दर्ज किये गये। खाद्य एवं उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि राज्य में 05 फर्मों पर कम माप तौल करना तथा शेष 71 फर्मां पर सत्यापन प्रमाण पत्र एवं सत्यापित बांट माप नही पाये गये। टीमों द्वारा फर्मां के विरूद्ध मौके पर ही नोटिस जारी करने की कार्यवाही की जाकर सवा लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। गोदारा ने बताया कि कंज्यूमर केयर अभियान 31 अगस्त तक नियमित रूप से चलाया जायेगा। इस अभियान का उद्देश्य व्यापारियों को उपभोक्ताओं के व्यापक हित में सही माप तौल करने के लिये प्रेरित करने के साथ ही उपभोक्ताओं को उनके मूल अधिकारों के बारे में सूचित किये जाने तथा उपभोक्ता शिक्षा का प्रसार करना है। किसी भी प्रकार की सेवा एवं वस्तुएं जो राशि देकर प्राप्त की गई हैं, उन सेवाओं और वस्तुओं की शुद्धता, गुणवता, मानक, मात्रा एवं सही माप तौल उपभोक्ता का विधिक अधिकार है। इन अधिकारों के उल्लंघन पर उपभोक्ता, उपभोक्ता मामले विभाग को शिकायत कर सकता है। गोदारा ने यह भी बताया कि उपभोक्ता हैल्पलाइन एयरलाइन, ऑटोमोबाइल, बैकिंग, ड्रग्स एवं मेडिसिन, विद्युत, फूड, पेट्रोलियम, इंश्योरेन्स, टेलिकॉम जैसे सभी महत्वपूर्ण विषयों पर मिली शिकायतों पर कार्यवाही करती है। वहीं विभाग के प्रमुख सचिव भास्कर ए. सावंत ने बताया कि राज्य उपभोक्ता हैल्पलाइन नं. 18001806030 में प्रातः 9 से रात्रि 9 बजे तक और वाट्सएप नं. 7230086030 पर किसी भी समय शिकायत की जा सकती है। उन्होने बताया है कि उपभोक्ता हैल्पलाइन शिकायत दर्ज करने के साथ ही परामर्श सलाह एवं मार्गदर्शन का काम भी करती है। हैल्पलाइन के माध्यम से जनवरी, 2024 से अब तक प्राप्त 3381 में 2648 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है।

black deer hunting —श्रीगंगानगर में काले हिरण के शिकार पर हुआ बवाल

0
प्रदेश में काले हिरण के शिकार का मामला फिर से ज्ञान में आया है। संचार माध्यमों के अनुसार शिकारियों ने काले हिरण की गोली मार कर हत्या कर दी, जिसके कारण लोगों ने हिरण के शव को सड़क पर रखकर रास्ता जाम कर दिया। जीव रक्षा दल के जिलाध्यक्ष मुकेश सुथार के अनुसार श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ वन क्षेत्र के 9 डीबीएन की रोही में शिकारियों ने एक काले हिरण की गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर आमजन में आक्रोश फ़ैल गया और आक्रोशित लोगों ने भगवानगढ़ से रिड़मलसर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। और गाँव 9 डीबीएन बस स्टैंड के नजदीक मृत हिरण के शव के साथ कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना और प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर रायसिंहनगर रेंजर और सूरतगढ़ वन विभाग के अधिकारी और पुलिस पहुंच गये। वहीं जीव रक्षा दल के जिलाध्यक्ष मुकेश सुथार ने बताया कि वन विभाग के अधिकारी एक बार मौके पर आने के बाद गायब हो गए।

Chief Minister Bhajanlal Sharma —जिस किसी ने भी युवाओं के साथ धोखा किया है, उन्हें सरकार किसी कीमत पर छोड़ने वाली नहीं है —मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को सीकर के पंडित हरीनाथ चतुर्वेदी की 100वीं शताब्दी समारोह शामील हुए। श्री शर्मा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सीकर के विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ते जा रहा है और सीकर का नाम रोशन कर रहे है। उन्होने कहा कोटा में तो केवल कोचिंग चलती है, लेकिन सीकर में पढ़ाई के साथ बच्चों की नींव भी मजबूत होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार भी शिक्षा में सुधार और विकास के लिए प्रतिबद्ध है, इसके साथ ही सरकार ने स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए भी कई घोषणाएं की है। उन्होने कहा हम युवाओं के विकास के लिए युवा नीति 2024 लेकर आ रहे हैं। जिससे युवाओं का सर्वांगीण विकास होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के शासन में युवा और उनके पिता की आंखों में आंसू रहते थे, क्योंकि पेपर लीक हो रहे थे। हमने सत्ता में आने से पहले एसआईटी गठित करने का वादा करते हुए कहा था कि जिन्होंने युवाओं की आंखों में आंसू लाए हैं। उन्हें किसी हाल में नहीं छोड़ेंगे, धीरे-धीरे जांच बढ़ रही है। जिस किसी ने भी युवाओं के साथ धोखा किया है, उन्हें सरकार किसी कीमत पर छोड़ने वाली नहीं है। उन्होंने इस साल करीब 1 लाख नई भर्तियों के माध्यम से युवाओं को रोजगार देने की घोषणा की है।

Karauli Hindaun Marg —करौली हिण्डौन मार्ग पर दो मोटर बाइक के हादसे में एक मौत

0
करौली के अंजनी माता मंदिर के पास हिण्डौन मार्ग पर दो मोटर बाइक भिड़ गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घायलों को करौली हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। पुलिस चौकी प्रभारी बृजराज शर्मा के अनुसार हादसा लक्ष्मण जाटव, बबलू और सोनू, शैलू, सौरभ व मोहित की मोटर बाइक में हुआ था। ये सभी हिण्डौन गेट के रहने वाले है। श्री शर्मा के अनुसार दुर्घटना के समय दोनों बाइक पर कुल 6 लोग सवार थे। इनमें लक्ष्मण निवासी बिंदा पुरा को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शेष घायलों का करौली अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Consumer care campaign will continue in the state from 17th to 27th August —प्रदेश में 17 से 27 अगस्त तक जारी रहेगा कंज्यूमर केअर अभियान

तीन घंटे में होगा शिकायत का निराकरण, हेल्पलाइन 18001803060 पर करें अपनी शिकायत

जयपुर,17 अगस्त । त्यौहारी सीज़न में मिठाई के साथ डिब्बे तोलने और माप तौल में गड़बड़ी को रोकने के लिए खाद्य एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने शनिवार से राज्य में कंज्यूमर केअर अभियान शुरू किया है। यह अभियान उपभोक्ता मामले विभाग और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा चलाया जाएगा। खाद्य एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रमुख शासन सचिव भास्कर ए सावंत ने बताया कि यह अभियान 17 अगस्त से 27 अगस्त तक पूरे राज्य में चलाया जाएगा। इस अभियान में शिकायत का निराकरण यथासंभव 3 घंटे में किया जायेगा तथा शिकायतों की जांच एवं प्रवर्तन कार्यवाही के कंज्यूमर सेटिस्फेक्शन और केअर पर फोकस रहेगा। इसी क्रम में राज्य उपभोक्ता हेल्पलाइन 18001803060 भी प्रातः 9 से रात 9 बजे तक काम करेगी। ज़िलों में अभियान डीएसओ और लीगल मैट्रोलोजी ऑफिसर मिलकर चलाएंगे। श्री सावंत ने बताया कि उपभोक्ता के मूल अधिकारों में उसको वस्तु की गुणवत्ता, मात्रा, शुद्धता और मूल्य से सूचित किये जाने का अधिकार है। उपभोक्ता अपने किसी भी प्रकार के अधिकारों के हनन के मद्देनजर उपभोक्ता हेल्पलाइन में शिकायत कर सकता है। उपभोक्ता हेल्पलाइन को अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कारगर और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए है। अब उपभोक्ता हेल्पलाइन नोटिस के साथ परिवाद भी दायर करेगी।