Chief Minister Bhajan Lal Sharma gave instructions to provide immediate relief in areas affected by excessive rainfall —मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत पहुंचाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों के संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय में उच्चाधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में हर संभव और त्वरित राहत पहुंचाने और बचाव-राहत कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आपदा प्रबंधन गतिविधियों को अधिक सक्रिय बनाने के लिए निर्देश दिए। श्री शर्मा ने चर्चा के दौरान निर्देश दिए कि प्रभारी सचिव अपने प्रभार वाले जिलों का दौरा कर अतिवृष्टि की स्थिति का जायजा लें और जिला प्रशासन के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत राहत पहुंचाएं। मुख्यमंत्री ने सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन की पूर्ण सतर्कता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित विभागों की संयुक्त टीमें गठित कर तत्काल राहत कार्यों में गति लाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बचाव व राहत कार्याें को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे और जलभराव क्षेत्रों का दौरा कर पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा प्रभावित क्षेत्रों में पानी, बिजली सहित बुनियादी सुविधाओं की शीघ्र बहाली की जाए। साथ ही उन्होंने भोजन, पेयजल, दवाइयों की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु मुस्तैदी से कार्य करें एवं आमजन में जागरूकता हेतु एडवाइजरी जारी की जाए। श्री शर्मा ने कहा कि राज्य एवं जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम की व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा जाए। साथ ही, मौसम विभाग के आने वाले दिनों के पूर्वानुमान के आधार पर आवश्यक ऐहतियाती उपाय किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त बांधों और नहरों की स्थिति की लगातार निगरानी की जाए।

High Security Number Plate: —आज से कटेगें बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों के चालान

वाहन में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने समय सीमा 10 अगस्त को खत्म हो चुकी है। प्रदेश में अब आज से बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में वाहन चालकों को ढाई हजार से पांच हजार तक का चालान कट सकता है। आंकड़ो के अनुसार प्रदेश में करीब 15 लाख वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के है। जो कंपनी बंद हो चुकी है उन वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लग पा रही है। ऐसे इस तरह के वाहन मालिकों के समने समस्या खड़ी हो गई है। सरकार ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। वहीं लोग आरटीओ कार्यालयों में चक्कर लगा परेशान हो रहे है। HAR GHAR, TIRANGa

Big statement of Union Minister of State for Law and Justice Arjun Ram Meghwal on reservation —आरक्षण पर केंद्रीय कानून और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का बड़ा बयान

0
मंत्री ने कहा एससी/एसटी समुदाय के बीजेपी सांसदों ने पीएम मोदी से मुलाकात कर ज्ञापन दिया था। जिसमें आरक्षण के भ्रम को दूर करने का आग्रह किया था। कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बाबा साहेब अम्बेडकर ने जो संविधान बनाया उसमें क्रीमी लेयर के लिए के कोई बात नहीं है। हम बाबा साहेब के संविधान को मानेंगे जिसमें एससी/एसटी के लिये आरक्षण किया है, वो ही व्यवस्था जारी रखेगें। HAR GHAR, TIRANGa      

Bharatpur Big News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले में बरसात से हुए हादसे में दो की हुई मौत

जुरहरा थाने के अनुसार लगातार बारिश के चलते गावड़ी गांव में दो मंजिला मकान ढह गया। मकान मालिक साजिद 27 साल पत्नी समसीदा, आठ साल की बेटी सहवाना, चार साल का बेटा मोहिन और दो साल की बेटी अनिया रहते थे। देर रात एक बजे अचानक धमाका हुआ और परिवार के उपर मकान का मलबा गिर गया। समसीदा और आनिया की मौत हो गई। तीनों सदस्यों को गंभीर हालत में आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Bharatpur Big News: HAR GHAR, TIRANGa

RAILWAYSराजस्थान राई का बाग पैलेस जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम बदला ◆ अब इस स्टेशन को “राईका बाग पैलेस जंक्शन” के नाम से जाना जाएगा

राजस्थान राई का बाग पैलेस जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम बदला 09-08-2024 ◆ अब इस स्टेशन को “राईका बाग पैलेस जंक्शन” के नाम से जाना जाएगा HAR GHAR, TIRANGa

DLB नगर परिषद की अनदेखी !!!

मकराना :DLB नगर परिषद की अनदेखी !!!   सरकारी काम में लापरवाही – सूरज को दिया दिखाने का प्रयास HAR GHAR, TIRANGa

Chief Minister Bhajan Lal Sharma’s love for the national bird peacock —मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का राष्ट्रीय पक्षी मोर के प्रति प्रेम

0

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का राष्ट्रीय पक्षी मोर के प्रति प्रेम

Chief Minister Bhajan Lal Sharma's love for the national bird peacock

सौंदर्य, प्रेम और स्नेह का प्रतीक है, राष्ट्रीय पक्षी मोर। सनातन धर्म में मोर को भगवान श्रीकृष्ण की परछाई के रूप में भी जाना जाता है।

  HAR GHAR, TIRANGa