Politics News: सीएम की चुनौती स्वीकार है, समय, स्थान बता दें —टीकाराम जूली

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की चुनौती स्वीकार कर कहा समय, स्थान बता दें सीएम। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक दल ने कई बार विकास कार्य की तुलना की और सवाल भी पूछे हैं, लेकिन आपकी सरकार जानकारी देने में असफल रही है। जूली ने कहा कि सीएम की चुनौती स्वीकार है, आप इसके लिए उचित समय, स्थान और माध्यम चुनकर सूचित करें। जिससे खुले मंच पर जनता के सामने हम चर्चा कर सकें। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश और प्रदेश की बैसाखी पर चल रही सरकार का खामियाजा आज प्रदेश की जनता भुगत रही है। ऐसे में प्रदेशवासियों व उनके मुद्दों पर संकट के बादल मंडरा गए हैं और सरकार सोई हुई है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में अधिकारियों के बोल बिगड़ गए हैं, वे राजनैतिक भाषा बोल रहें है। प्रदेश के हालात भयावह हो गए हैं, बिजली, पानी और रोजगार के संकट से प्रदेश की जनता जूझ रही है, यहां माफिया राज का बोलबाला हो गया है और लॉ एंड ऑर्डर भी फेल हो गया है। आज भी दिनदहाड़े बानसूर में गोलीकांड सरकार के फैलियर की चीख चीख कर गवाही दे रहा है। पर्ची से बने मुख्यमंत्री और मंत्री अपनी कुर्सी बचाने की जुगत में लगे हुए है, हर तरफ केवल भ्रष्टाचार का बोलबाला कायम है।

C M NEWS: पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े का हुआ शुभारंभ, 9 जुलाई तक चलेगा पखवाड़ा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अंत्योदय के सिद्धांत के अनुसार गांव, गरीब, किसान, मजदूर के सशक्त होने से ही देश की तरक्की संभव है। इस दर्शन को साकार करने के लिए राज्य सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़े के माध्यम से समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें, शिविरों में जाएँ, अपने लंबित कार्य पूरे करवाएँ और दूसरों को भी प्रेरित करें। श्री शर्मा ने मंगलवार को जयपुर जिले की दूदू तहसील स्थित बिचून ग्राम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय संबल पखवाड़े का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी एक ऐसे महान विचारक थे, जिन्होंने अपने जीवन को समाज के वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उनका सपना था कि भारत का हर गांव और हर व्यक्ति आत्मनिर्भर बने। इस पखवाड़े के माध्यम से हम विकास के उजियारे को हर जरूरतमंद तक पहुंचाने का संकल्प पूरा कर रहे हैं। वहीं अन्होने कहा कि कांग्रेस कहती हैं कि मुख्यमंत्री रुकता भी नहीं है, मैं रुकने के लिए नहीं, बल्कि मजदूर किसान भाइयों के कार्यों को पूरा करने के लिए हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने संकल्प पत्र को पूरा करने का वादा किया है और उनकी सरकार संकल्प पत्र के हर वादे को पूरा करेगी। उन्होंने 10 करोड़ पेड़ लगाने और बुजुर्गों के कल्याण के लिए योजनाएं चलाने की बात कही।

Rape News: उदयपुर में फ्रांस की महिला के साथ हुआ रेप, कांग्रेस ने कहा ‘डबल इंजन’ सरकार फ्लॉप कानून-व्यवस्था की गवाह

0
उदयपुर में फ्रांस की एक महिला के साथ हुई रेप की घटना का मामला समने आया है। रेप की घटना से राजनीतिक में उबाल आया हुआ है। वहीं कांग्रेस ने एक्स हैंडल से पोस्ट कर बीजेपी की ‘डबल इंजन’ सरकार को फ्लॉप कानून-व्यवस्था की गवाह बताया है। हैंडल पर कांग्रेस ने कहा कि आज राजस्थान में जो पर्यटक राजस्थान घूमने आ रहे हैं, वो भी सुरक्षित नहीं हैं। BJP सरकार में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं- ये बात जगजाहिर है। कांग्रेस ने अपने हैंडल से पोस्ट की है कि ऐसी घटनाएं विश्व स्तर पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं। वहीं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हैंडल लिखा कि उदयपुर में फ्रांस की महिला के साथ दुष्कर्म पूरी दुनिया में राजस्थान की बिगड़ती कानून व्यवस्था की पोल खोल रहा है। पूरे प्रदेश में महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस करती हैं। आपको बतादें कि यह घटना सोमवार शाम का है। पुलिस के अनुसार एक रिसॉर्ट में पार्टी चल रही थी। पार्टी में एक फ्रांस की महिला अपने भी अपने साथियों के साथ गई थी। इस दौरान सामने बैठा एक युवक ने महिला से सिगरेट पीने को कहा। सिगरेट पीने के बाद युवक महिला को ड्राइव पर ले गया और उसे अपने अपार्टमेंट में ले आया। अपार्टमेंट में युवक ने महिला को अपने साथ रात भर रखा और बलात्कार किया। घटना के बाद सुबह होटल आने पर महिला ने अपने साथियों को पूरी घटना के बारे में बताया और फिर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है।

Politics News: श्री गहलोत और कांग्रेस को खुले मंच पर बहस करने को तैयार हूं —मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जनता को बरगलाने का काम कर रही है। उन्होने श्री गहलोत और कांग्रेस को खुले मंच पर बहस करने को कहा है। मुख्यमंत्री इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए सोशल मीडिया पर कहा कि विपक्ष के रूप में हम जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री इसे आलोचना मानकर सुधार की बजाय राजनीतिक बयानबाजी करते हैं। उन्होन कहा कि विशाल सरकारी तंत्र, मंत्रियों, विधायकों और मीडिया के बावजूद सीएम को हाल की बिजली कटौती की जानकारी नहीं है। आपके विधायक तक बिजली कटौती के खिलाफ धरने की बात कर रहे थे। पिछले एक महीने की समाचार पत्रों में छपी बिजली कटौती की खबरें आपके ध्यानार्थ अपलोड कर रहा हूं। उम्मीद है, अब आप सूचित होकर बेहतर कार्ययोजना बनाएंगे।  

Rawatbhata News: रावतभाटा में युवक ने गाय के साथ किया कुकृत्य, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
प्रदेश में एक युवक द्वारा गाय के साथ कुकृत्य करने का मामला समने आया है। संचार माध्यमों के अनुसार घटना रावतभाटा के पास ईदगाह का है। आरोपी युवक साहिल अब्बासी शुक्रवार को रात लगभग डेड बजे गाय के साथ अप्राकृतिक कुकृत्य कर रहा था। उक्त घटना को एक अन्य युवक ने कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हो गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस आरोपी युवक अब्बासी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में कई संगठनों ने आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

Traffic Police: राजधानी में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, जवानों को लाइन हाजिर सहित 5 साल तक किया प्रतिबंध

0
राजधानी जयपुर में यातायात व्यवस्था को सुधार ने के लिये डीसीपी ट्रैफिक शाहीन सी. ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होने यातायात शाखा में लंबे समय से जमे 17 पुलिस जवानों को लाइन हाजिर किया है। वहीं चार जवानों पर पांच वर्ष के लिये ट्रैफिक में प्रतिबंध किया है। संचार माध्यमों के अनुसार ये कार्य अधिकारियों की कार्यशैली और ड्यूटी की समीक्षा के बाद किया गया है। समीक्षा के दौरान इन जवानों के खिलाफ भ्रष्टाचार से लेकर ड्यूटी में लापरवाही जैसी कई शिकायतों का पता लगा था। वहीं यह भी पाया कि इनमें कुछ जवान फील्ड ड्यूटी से बचने के लिए टीआइ, एसीपी जैसे बड़े अधिकारियों के दतरों में ड्यूटी का बहाना बनाकर रोस्टर से बचते हैं, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था पर माकूल असर हो रहा था। डीसीपी शाहीन ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू और दुरूस्त करने के लिये यह कार्रवाई जरूरी थी। अब विभाग रोस्टर प्रणाली को ओर सख्ती से लागू करेगा। उन्होने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की अनुशासनात्मक कार्रवाई होती रहेगी। श्री शाहीन ने बताया कि कांस्टेबल अजय कुमार, गजराज, संजय कुमार और देवेन्द्र सिंह को अगले पांच वर्ष तक यातायात शाखा में तैनात नहीं किया जाएगा और शिवराम, संतोष, ओम प्रकाश, राधेश्याम, महेश कुमार, कजोड़मल, प्रेम सिंह, अभिमन्यु सिंह, भगवान सहाय, संदीप कुमार, जीतराम, हरिकिशन और धर्मवीर को लाइन हाजिर किए है।

Rajasthan News: ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण-जन अभियान का जैसलमेर के गडीसर में पूजा-अर्चना के साथ हुआ समापन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को प्रदेशभर में 5 से 20 जून तक आयोजित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जैसलमेर में प्राचीन गडीसर झील का पूजन व गंगा आरती कर अभियान का विधिवत समापन किया। श्री शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से पूजा अर्चना की और गडीसर झील का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान झील के तट पर बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों ने सामूहिक गंगा आरती में शामिल होकर जल संरक्षण की प्रतिबद्धता जताई। उल्लेखनीय है कि जलस्रोतों को सहेजने और संवारने के उद्देश्य के साथ विश्व पर्यावरण दिवस व गंगा दशमी के अनूठे संयोग के अवसर पर प्रदेशभर में ‘वन्दे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान की शुरूआत की गई थी। इस अभियान में जल स्रोतों पर पूजन और साफ-सफाई, जल संचय संरचनाओं के निर्माण, पूर्ण कार्यों का अवलोकन-लोकार्पण व श्रमदान की गतिविधियां व्यापक स्तर पर संचालित की गई। इसी तरह जनजागरूकता के लिए ग्राम सभाएं, प्रभात फेरी, कलश यात्रा और चौपाल भी आयोजित की गये। इस अवसर पर सांसद राजेंद्र सिंह गहलोत, विधायकगण छोटू सिंह भाटी और महंत प्रतापपुरी, जिला प्रमुख प्रताप सिंह सोलंकी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में आम जन मौजूद रहे।

Rajasthan News: प्रदेश में अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद के साथ मुख्यमंत्री का हुआ संवाद, कहा अनुसूचित जनजाति का होगा सर्वांगीण विकास

0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार अनुसूचित जनजातियों के कल्याण और टीएसपी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद केन्द्र और राज्य सरकार की महत्वूपर्ण योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रही है। श्री शर्मा शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की ओर से आयोजित राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर 15 से 30 जून तक चलाए जा रहे धरती आबा जन-भागीदारी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए इसे सफल बनाएं। उन्होंने वनाधिकार अधिनियम-2006 के तहत लंबित व्यक्तिगत और सामुदायिक दावों का शीघ्र निस्तारण कर अधिकार पत्र जारी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा स्वीकृत किए गए कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के कार्यों को जल्द पूरा करने और बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के कार्यों में गति लाने के भी निर्देश दिए। श्री शर्मा ने जल संसाधन विभाग की परियोजनाओं, कृषि और उद्यानिकी विभाग, सड़क निर्माण व जल जीवन मिशन और जनजाति क्षेत्र में बिजली कनेक्शन के कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए निर्देशित किया। श्री शर्मा ने 24 जून से प्रारम्भ होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाडे़ में जनप्रतिनिधियों को पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कहा, जिससे योजनाओं का पूरा लाभ जरूरतमंद तक पहुंच सके। उन्होंने अधिकारियों को आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करने सहित मां-बाड़ी केन्द्रों में भोजन और पोषाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने टीएसपी क्षेत्र में मिनी बीज किट के शेष वितरण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा, विधायक समाराम, फूल सिंह मीणा, प्रताप लाल भील, श्रीमती शान्ता अमृत लाल मीणा, गोपीचंद मीणा, ललित मीणा, महेन्द्र पाल मीणा, हंसराज मीणा, राजेन्द्र मीणा, रामबिलास, शंकर लाल डेचा और मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव व वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

C M Anuprati Coaching: मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग 2024-25, तीसरे चरण की मैरिट सूची जारी

0
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के अंतर्गत पात्र अभ्यर्थियों की तीसरे चरण की मेरिट सूची जारी कर दी है। चयनित अभ्यर्थियों को 25 जून, 2025 तक कोचिंग संस्थानों में अपनी उपस्थिति देनी होगी। निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव बचनेश अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनान्तर्गत प्रथम और द्वितीय चरण की मेरिट सूची में से कुछ अभ्यर्थियों ने समय पर उपस्थिति नहीं देने के कारण रिक्त रह गई। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र अनुमोदित थे लेकिन अभी तक उनको कोई कोचिंग संस्थान आवंटित नहीं हुआ। उन अभ्यर्थियों को सम्मिलित करते हुए सत्र 2024-25 के लिए तृतीय चरण की मेरिट सूची जारी की गई है। श्री अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनान्तर्गत सत्र 2024-25 के लिए जारी तृतीय चरण की मेरिट सूची विभागीय वेबसाइट www.sje.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत सत्र 2024-25 के लिए जारी तृतीय चरण की मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थी की SSO ID पर प्रदर्शित कोचिंग संस्थान अपनी सुविधानुसार 25 जून, 2025 तक अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकते हैं। गौरतलब है कि विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षाओं एवं सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी उत्कृष्ट ढंग से कराने एवं समान अवसर प्रदान करने के लिए विभाग द्वारा यह अवसर दिया जा रहा है।