अराजकता को समाप्त करने वाले अनुशासन के ओजस्वी चेहरे थे भगवान परशुराम -देवनान

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रविवार को कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान के सभागार में सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पाक्षिक समारोह के समापन उत्सव में सम्मिलित हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। श्री वासुदेव देवनानी ने इस अवसर पर कहा कि ब्राह्मणों ने ज्ञान विज्ञान और विद्वता को नई ऊंचाइयां देकर समाज को गौरवशाली दिशा प्रदान की है। इतिहास को देखें तो ब्राह्मणों ने हर क्षेत्र में सक्रिय और सकारात्मक भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि अराजकता को समाप्त करने वाले भगवान विष्णु के छठे अवतार महर्षि परशुराम आत्मविश्वास से ओतप्रोत और अनुशासन के ओजस्वी चेहरे थे। उनका जीवन आततायी शक्तियों के अहंकार के विनाश के लिए समर्पित रहा। इस अवसर पर श्री देवनानी ने ब्राह्मण समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 67 प्रतिभाओं को माला, दुपट्टा पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। श्री देवनानी ने कहा कि ब्राह्मण उच्च कोटि की विद्वता, त्याग, तपस्या और संयम के पर्याय रहे हैं। वेद, आयुर्वेद, ज्योतिष, गणित, खगोल, न्याय जैसी अनेक विधाओं की रचना भी ब्राह्मणों ने ही की है। समाज में शिक्षा का आधार ब्राह्मण रहे हैं। उन्होंने वेदव्यास, आचार्य चाणक्य, महर्षि पतंजलि, भास्कराचार्य, स्वामी विवेकानंद, दयानंद सरस्वती, रविंद्र नाथ टैगोर और बाजीराव बल्लाल भट्ट का उल्लेख करते हुए कहा कि इन विद्वानों के आदर्शों को जीवन में उतारना चाहिए। नई पीढ़ी को भी इन विभूतियों के बारे में बताने के लिए हम सभी को पहल करनी होगी।

C M NEWS: जिला कलक्टर नियमित तौर पर अस्पतालों का निरीक्षण करें —मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि लू (हीट वेव) और गर्मी जनित अन्य बीमारियों से आमजन को राहत पहुंचानें के लिए चिकित्सा विभाग अपनी पूरी तैयारी रखें। जिला कलक्टर नियमित तौर पर अस्पतालों का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी अस्पताल और स्वास्थ्य केन्द्रों का पूर्ण रख-रखाव किया जाए एवंकिसी भी तरह की कमी पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। श्री शर्मा ने कहा कि गर्मी के मौसम में आमजन को बिजली, पानी और चिकित्सकीय सुविधाओं की निरंतर उपलब्धता राज्य सरकार की प्राथमिकता है। अधिकारी संवेदनशीलता के साथ पूरे समर्पण भाव से काम करें जिससे लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। वहीं अस्पतालों में दवाइयां और उपकरणों की हर समय उपलब्धता हो और चिकित्सालयों में हर समय सभी आवश्यक मेडिकल व्यवस्था सुनिश्चित की जाएं। ये बात श्री शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास परप्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत राज्य में पब्लिक हेल्थ केयर के बुनियादी ढ़ांचे को सुदृढ़ कर विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं को विकसित किया जा रहा हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के तहत प्रत्येक जिले में स्वास्थ्य के बुनियादी ढ़ांचे को विकसित कर आत्मनिर्भर बनाया जाए तथा स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाते हुए महामारियों से बचाव के लिए उच्च स्तर की तैयारियां की जाएं। उन्होंने कहा कि शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के तहत राज्य के शहरी क्षेत्रों में वंचित वर्ग को उच्च गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग द्वारा इन आरोग्य मंदिर के लिए चिन्ह्ति सरकारी अनुपयोगी जमीन को उपयोग में लिया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत चिकित्सा के आधारभूत ढ़ांचे को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संचालित सभी आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों में इस वर्ष तक प्रमुख 12 सेवाएं मिलना सुनिश्चित किया जाएं। उन्होंने एम्बुलेंस सेवाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से लैस करते हुए इनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाएं। साथ ही, एम्बुलेंस की संख्या में भी बढ़ोतरी की जाए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में एक्सरे, सोनोग्राफी एवं डायलिसिस मशीनों की संख्या बढ़ाई जाए तथा इन सभी मशीनों को हर समय कार्यशील रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। श्री शर्मा ने कहा कि राजस्थान डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत प्रदेशवासियों का स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटल रूप से संधारित करने के लिए प्रदेश के हर व्यक्ति किना केवल आभा आईडी बनाई जाए बल्कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि आभा आईडी का अधिक से अधिक उपयोग शीघ्र प्रारम्भ हो। इस दौरान नव-निर्मित उपस्वास्थ्य केन्द्र, इन्टीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब, क्रिटीकल केयर ब्लॉक, मा वाउचर योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्य में योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर सहित वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

Hariyalo Rajasthan: प्रदेश में हरियालो राजस्थान के तहत लगाये जायेगें 32 लाख पौध

शासन सचिव कृषि और उद्यानिकी राजन विशाल ने कहा कि इस वर्ष ‘हरियालो राजस्थान‘ के तहत बड़े स्तर पर पौधे लगाये जायेंगे। इनमें छायादार व फलदार पौधे अधिक लगाये जायेंगे। ‘हरियालो राजस्थान‘ अभियान के तहत कृषि, उद्यानिकी व कृषि विपणन विभाग द्वारा लगभग 32 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। शासन सचिव शुक्रवार को पंत कृषि भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ ‘हरियालो राजस्थान‘ अभियान, कृषक उत्पादक संगठनों की प्रगति, ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट, राजस्थान स्टेट एग्रो इण्डस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ‘हरियालो राजस्थान‘ मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से लगाये जाने वाले प्रत्येक पौधे की जीयो टैगिंग की जाये, जिससे उनकी निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। श्री विशाल ने कहा कि तिलहनी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्ष 2024-25 से 2030-31 तक खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता के लिए नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल-तिलहन मिशन प्रारंभ किया गया है। वेल्यू चैन पार्टनर्स को ऑयल मील स्थापित करने हेतु प्रदेश में व्यापक प्रचार-प्रसार कर प्रोत्साहित किया जा रहा है। शासन सचिव ने कहा कि राज्य में संचालित ‘एक जिला एक उत्पाद‘ योजनान्तर्गत भौगोलिक विशिष्टता आधारित सूचीबद्ध फसलों का संरक्षण करने एवं क्षेत्र विशेष को पहचान दिलवाये जाने के लिए जियोग्राफिकल इन्डीगेशन टैग (जीआई टैग) कृषक हित में प्राप्त करने के लिए विभाग द्वारा राज्य स्तरीय व जिला स्तरीय कमेटियों का गठन किया गया है। कृषि एवं उद्यानिकी फसलों के उत्पादन एवं गुणवत्ता के मद्देनजर जीआई टैग के पश्चात प्रदेश के कृषि उत्पादों के निर्यात की संभावनाऐं बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान स्टेट एग्रो इण्डस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड राजस्थान सरकार का एक उपक्रम है, जो मुख्य रूप से कृषि क्षेत्र में विकास और समर्थन के लिए काम करता है। इसमें बीजों का उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन करने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा भी दिया जाता है। समीक्षा के दौरान आयुक्त कृषि सुश्री चिन्मयी गोपाल, आयुक्त उद्यानिकी सुरेश कुमार ओला, निदेशक कृषि विपणन विभाग राजेश कुमार चौहान सहित कृषि, उद्यानिकी और कृषि विपणन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

RHB NEWS: सांगानेर के सिरोली में बनेगी हाउ​सिंग बोर्ड की नई आवासीय योजना

जयपुर के तहसील सांगानेर के सिरोली गाँव में राजस्थान आवासन मंडल आवासीय योजना विकसित करेगा। नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव और मण्डल अध्यक्ष वैभव गालरिया ने बताया कि राजस्थान आवासन मंडल राजस्थान सरकार की मंशानुसार आमजन के अपने आवास के सपने को साकार करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में सांगानेर के सिरोली में 329.17 हेक्टेयर भूमि पर आवासन मंडल द्वारा आवासीय योजना विकसित की जाएगी। उन्होंने बताया कि राजस्थान आवसन मंडल द्वारा आवासीय योजना के लिए ग्राम सिरोली तहसील सांगानेर में 329.17 हेक्टेयर भूमि की अवाप्ति हेतु सितंबर, 2011 को अधिसूचना जारी की थी। प्रस्तावित भूमि 329.17 हैक्टेयर में से मास्टर विकास योजना-2025 में आरक्षित आवासीय भू-उपयोग में कुल 51.71 हेक्टेयर का नियोजन किया जा चुका है, शेष 277.40 हेक्टेयर भूमि का भू-उपयोग मास्टर विकास योजना-2025 में पब्लिक सेमी पब्लिक होने के कारण योजना का नियोजन और विकास नहीं हो सका था। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम-1982 की धारा 25 (4) के तहत राजस्थान आवासन मण्डल की राजस्व ग्राम सिरोली, तहसील सांगानेर, जयपुर में अवाप्तशुदा 329.17 हेक्टेयर भूमि को जयपुर मास्टर विकास योजना-2025 में दर्शित भू-उपयोग पब्लिक सेमी पब्लिक (रिक्रिएशनल, इकोलोजिकल और वॉटर बॉडी उपयोग को यथावत रखते हुए) से आवासीय भू-उपयोग निर्धारित किया जाकर अधिसूचित किया गया है। जिसके बाद अब राजस्थान आवासन मण्डल द्वारा जयपुर के ग्राम सिरोली, सांगानेर में 329.17 हेक्टेयर भूमि पर आवासीय योजना विकसित करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

RSWC: सरकारी भण्डारगृहों में किसानों को कृषि जिन्सों के भण्डारण शुल्क में 70 प्रतिशत की छूट

राज्य में कृषकों द्वारा राजस्थान राज्य भण्डार व्यवस्था निगम के भण्डारगृहों पर जमा कराये जाने वाली कृषि जिन्सों के भण्डारण शुल्क में छूट प्रदान की गई है। सामान्य श्रेणी किसानों के लिए 60 प्रतिशत, अनुसूचित जाति/जनजाति किसानों के लिए 70 प्रतिशत और सरकारी संस्थाओं के लिए 10 प्रतिशत की छूट कृषि जिन्सों के भण्डारण शुल्क में प्रदान की गई है। निगम के आय का मुख्य स्त्रोत संग्रहण शुल्क है, ऐसे में निगम प्रबन्धन द्वारा भण्डारगृहों की उपयोगिता और लाभ में कमी को देखते हुए पारम्परिक जमाकर्त्ताओं व नवाचार से व्यापार प्रात्ति के प्रयास किये गये हैं। इसके परिणामस्वरूप निगम की वर्ष 2024-2025 की वित्तीय स्थिति में सुधार हुआ है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में निगम की अनुमानित राजस्व (आय) 168 करोड़ रूपये है, 42 करोड़ रूपये अनुमानित लाभ और 47 प्रतिशत उपयोगिता है। इसके अतिरिक्त निगम प्रबन्धन द्वारा संग्रहण शुल्क की बकाया राशि की वसूली हेतु किये गये प्रयासों के फलस्वरूप 02 मई को वर्ष 2018-19 से बकाया भण्डारण शुल्क राशि रूपये 1.97 करोड़ प्राप्त हुये हैं। उल्लेखनीय है की राजस्थान राज्य भण्डार व्यवस्था निगम द्वारा राज्य में 37 भण्डारगृहों का संचालन किया जा रहा है, जिसकी कुल भण्डारण क्षमता 17.20 लाख मै.टन है। किसानों को भण्डारण की सुविधा उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत निगम द्वारा वर्ष 2024-25 में लगभग 60,000 मै.टन के गोदामों का निर्माण किया है। वहीं निगम द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर क्रय की जाने वाली जिन्सों और अन्य जमाकर्त्ताओं यथा भारतीय खाद्य निगम, नैफेड, राजफैड, व्यापारियों के विभिन्न कृषि उत्पाद खाद्यान्न, बीज, उर्वरक जैसे वैज्ञानिक भण्डारण की सुविधा प्रदान की जाती है।

C M NEWS: कर्ता के आगे हारे करतार —मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में राजस्थान के चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान कर बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया है कि वे सभीअमृत काल के योद्धा के रूप में विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में अपना योगदान देंगे और उत्कृष्ट लोक सेवा के माध्यम से हमेशा राजस्थान का नाम देशभर में रोशन करेंगे। श्री शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित सम्मान समारोह कोसंबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने पिछले वर्ष से चयनित प्रतिभाओं के सम्मान की पहल की है। देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माने जाने वाली यह परीक्षा पास करके प्रदेश के युवाओं ने अपने माता-पिता के साथ ही क्षेत्र और पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा किइस सफलता के बाद जीवन में बेहतर कार्य करते हुए परिजनों की खुशी के भाव को जीवन में आगे भी बनाएं रखें। मुख्यमंत्री ने ‘कर्ता के आगे हारे करतार‘ उक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ता है और दृढ़ संकल्प के साथ की गई मेहनत से सफलता अवश्य मिलतीहै। उन्होंने कहा किइस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता के बाद भी चयनित युवाओं के जीवन में नए परिश्रम का दौर शुरू होगा। क्योंकि राष्ट्र निर्माण और गरीब कल्याण में लोक सेवक की महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं। उन्होंने जीवन में विनम्रता और धैर्य को अपनाते हुए आमजन की आकांक्षाओं को पूरा करने का आह्वान किया। श्री शर्मा ने कहा कि लोक सेवक प्रशासन के कर्णधार हैं और लोक सेवा का महत्व हमारे समाज और राष्ट्र के लिए असीमित है। इसलिए लोक सेवकों का नवाचारी होना महत्वपूर्ण है, ताकि आम लोगों को बेहतर नागरिक-केंद्रित सेवाएं प्रदान की जा सकें। उन्होंने आह्वान किया किहमारे प्रदेश की मिट्टी ने हमेशा से वीरों, विद्वानों और कर्मठ लोगों को जन्म दिया है और अब वे सभी भी अपनी सेवा के माध्यम से गौरवमयी मिट्टी की खुशबू को फैलाएं औरकर्मभूमि के साथ ही जन्मभूमि से जुड़े रहे। समारोह में जयपुर निवासी दृष्टिबाधित मनु गर्ग ने मुख्यमंत्री से संवाद करते हुए बताया कि उन्होंने दृष्टिबाधित होने के बावजूद सिविल सेवा परीक्षा में देशभर में 91वां स्थान हासिल किया है। उन्होंने अपनी इस सफलता का मूल मंत्र अपनी माताजी के संकल्प को बताया। वहीं देशभर में 20वां स्थान हासिल करने वाले जोधपुर निवासी त्रिलोक सिंह ने बताया कि लोक सेवक के रूप में वे भारतीय सेना में सेवा दे चुके अपने पिता द्वारा दी गई प्रेरणा को आगे बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री ने चयनित प्रतिभाओं को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

Rare News: रेरा बिल्डर और उपभोक्ता के बीच विश्वास का सेतु -झाबर सिंह खर्रा

नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के नगरीय विकास को लेकर राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं, जो प्रदेश के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेरा केवल नियामक नहीं, बिल्डर और उपभोक्ता के बीच विश्वास का सेतु है। उन्होंने कहा कि आज रेरा के कारण न केवल स्थानीय निवासियों में, बल्कि अप्रवासी भारतीयों के बीच भी विश्वास स्थापित हुआ है, जिसके चलते वे विदेश में रहते हुए भी राजस्थान के रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश कर रहे हैं। श्री खर्रा ने कहा कि रेरा उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ भविष्य की आवासीय आवश्यकताओं को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का कार्य कर रहा है। जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में गुरुवार को रेरा दिवस पर श्री खर्रा ने राज रेरा 2.0 वेबसाइट की लॉन्चिंग की। यूजर फ्रेंडली राज रेरा 2.0 वेबसाइट के माध्यम से रेरा के विभिन्न कार्यों को पूर्णत: पारदर्शिता के साथ दर्शाया गया है। साथ ही वेबसाइट पर अनुमोदित प्रोजेक्टस की लोकेशन, शिकायतों का स्टेटस और नवीनतम निर्णय जैसे कामों का अवलोकन कर सकते हैं। रेरा अध्यक्ष श्रीमती वीनू गुप्ता ने कहा कि रेरा द्वारा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेरा प्रदेश में ग्रीन सर्टिफिकेशन और ग्रीन बिल्डिंग प्रैक्टिस को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक प्रयास कर रहा है, जिससे सतत विकास की अवधारणा को साकार किया जा सके। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के रियल एस्टेट सेक्टर को सशक्त दिशा देने के लिए रेरा हर संभव प्रयास कर रहा है। इस अवसर पर उन्होंने गत आठ वर्षों में रेरा द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी भी साझा की। प्रमुख शासन सचिव, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग वैभव गालरिया ने कहा कि रियल एस्टेट (रेगुलेशन एंड डेवलपमेंट) एक्ट, घर खरीदारों के हितों की रक्षा करता है। राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि नीतियों के निर्माण में रेरा के प्रावधानों को प्राथमिकता दी जाए। श्री गालरिया ने कहा कि प्रदेश के नए बिल्डिंग बायलॉज में भी ग्रीन बिल्डिंग प्रैक्टिस पर विशेष बल दिया गया है, ताकि निर्माण कार्य पर्यावरण के अनुकूल संपन्न हो सकें। इस दौरान प्रमोटर्स, रेरा के अधिकारी, राज्य सरकार के कार्मिक, आर्किटेक्ट सहित डेवलपर्स सहित कई लोगों ने हिस्सा लिया।

Jaipur State: सन् 1931 में हुई थी जयपुर स्टेट की जातिगत जनगणना

0
—जितेन्द्र सिंह शेखावत
राजपूताना की रियासत कालीन स्टेट में सन् 1870 से अंग्रेज सरकार ने जातिगत जनगणना शुरू की थी। अंग्रेज सरकार ने सवाई रामसिंह द्वितीय के शासन में जयपुर स्टेट के गांव व शहरों की जनगणना के साथ जातियों के आंकड़े भी एकत्रित किए थे। सन् 1931 की जनगणना के कुछ आंकड़े सन् 1935 में प्रकाशित जयपुर एलबम में दिए गए है। जयपुर रियासत के करीब डेढ़ हजार गांवों और उसकी एक दर्जन निजामतों यानी जिलों की जातिगत आबादी के आंकड़े दिए हैं।
1931 के उस दौर में ढूंढाड़ के जयपुर राज्य में शेखावाटी और तंवरावाटी क्षेत्र शामिल है।  जयपुर स्टेट के गावों शहरों और कस्बों की आबादी 26 लाख 31 हजार 775 बताई गई थी।  एलबम के अनुसार 23 लाख 83 हजार 304 सनातनी और 2 लाख 14 हजार 581 मुसलमान और आर्य समाज को मानने वाले 1085 लोग बताए गये हैं। इसी तरह 29492 जैन धर्म के लोग थे।इनमें दिगम्बर, श्वैताम्बर और तेरापंथी शामिल थे। सिक्खों की संख्या 189 बताई गई थी। पूरे राज्य में 1558 और जयपुर शहर में ईसाईयों की संख्या 329 बताई गई थी। जाटों की संख्या 3 लाख 13 हजार 609 और पारम्परिक पूजा पाठ, खेती और अध्यापन का कार्य करने वाले ब्राह्मणों की संख्या 2 लाख 77 हजार 958 बताई थी। कभी ढूंढाड़ पर शासन करने वाली मजबूत, परिश्रमी  और खेती करने वाली मीणा जाति की आबादी 2 लाख 60 हजार 570 बताई गई थी। इसी प्रकार महाजनों की आबादी एक लाख 61 हजार 520 थी। रैगर, बलाई यानि कि एससी की आबादी 2 लाख 97 हजार 836 और गुर्जर एक लाख 92 हजार 542 और माली जाति एक लाख 36 हजार 931 बताई गई थी। कुम्हारों की संख्या 92 हजार 4 13 और 74 हजार 376 अहीर जाति बताई गई थी। कछवाहा जैसी सभी गौत्रों के राजपूतों की संख्या 1 लाख 13 हजार 389 थी। उन दिनों बीए पास करने वालों को ऊंचे ओहदे की नौकरी मिलती थी। हरिश्चन्द्र तोतुका को 1921 में जयपुर स्टेट की जनगणना का काम सौपा था।

RHB NEWS: जयपुर के प्रताप नगर में आवासन मंडल बनायेगा नए फ्लैट

0
आवासन मंडल द्वारा बने फ्लैट और भूखंड खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए सुखद खबर है। मंडल द्वारा जयपुर के प्रताप नगर योजना, सेक्टर-28 में 3BHK व 4BHK के 84 पलैट्स जल्द ही बनाए जाएँगे। मंडल जल्द ही इनकी आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर देगा। यह निर्णय बुधवार को नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया की अध्यक्षता में आयोजित परियोजना समिति की 173वीं सभा में लिया गया। राजस्थान आवासन मण्डल मुख्यालय में हुई सभा में कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। श्री गालरिया ने बताया की जयपुर के प्रताप नगर योजना के सेक्टर-28 में ग्रीनवुड आईकोनिक टाॅवर उच्च आय वर्ग के लिए 84 फ्लैट्स, ग्राम गोपालपुरा तहसील व जिला बांरा में 497 भूखण्ड का अनुमोदन और पानेरियों की मादडी, उदयपुर आवासीय योजना में EWS व LIG फ्लैट्स की योजना का आंशिक संशोधन के साथ अनुमोदन किया गया। आवासन आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा ने बताया कि ग्राम गोपालपुरा तहसील व जिला बांरा की प्रस्तावित आवासीय योजना (क्षेत्रफल 14.68 हैक्टेयर) के मानचित्र अनुमोदन और पानेरियों की मादडी, उदयपुर आवासीय योजना में मध्यम आय वर्ग-A व मध्यम आय वर्ग-B के फ्लैट्स के नियोजन के संबंध में निर्णय लिया गया। सभा में मुख्य नगर नियोजक राजस्थान विनय कुमार दलेला, मुख्य अभियन्ता अमित अग्रवाल, टी. एस. मीणा, प्रतीक श्रीवास्तव और वरिष्ठ नगर नियोजक पोद्दार प्रकाश शार्दूल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

C M NEWS: राज्य के किसानों को वर्ष 2027 तक दिन में बिजली देने का लक्ष्य है —मुख्यमंत्री

0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसमें ऊर्जा एवं नगरीय विकास विभाग की अहम भूमिका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बिजली तंत्र और शहरी बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए केन्द्र सरकार से राज्य सरकार को भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। हमारी डबल इंजन की सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को सफलतापूर्वक धरातल पर उतार रही है, जिससे प्रदेश की 8 करोड़ जनता को लाभ मिल रहा हैं। मुख्यमंत्री ने को मुख्यमंत्री आवास पर केन्द्रीय आवास, शहरी कार्य एवं विद्युत मंत्री मनोहर लाल के साथ ऊर्जा एवं नगरीय विकास विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केन्द्र और राज्य सरकार की संयुक्त परियोजनाओं को केन्द्र के साथ समन्वय बनाते हुए समयबद्ध रूप से पूरा करें। श्री शर्मा ने ऊर्जा विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि हम राज्य के किसानों को वर्ष 2027 तक दिन में बिजली देने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रहे है। इस लक्ष्य को हासिल करने में पीएम कुसुम योजना की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत राज्य में कम समय में ही लगभग 800 मेगावाट के विकेन्द्रीकृत सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित हुए हैं। श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति के लिए उत्पादन इकाइयों एवं प्रसारण तंत्रों का उचित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में खासतौर से अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य में बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। पीएम कुसुम योजना और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में राज्य सरकार ने उल्लेखनीय प्रगति की है। केन्द्रीय मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम द्वारा दिसम्बर माह तक 355 करोड़ रूपये से अधिक का लाभ अर्जित करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पीक ऑवर्स में उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य में पंप स्टोरेज और बैटरी स्टोरेज की क्षमता को तेजी से विकसित किया जाए। उन्होने कहा कि प्रत्येक नगर निकाय में सीवरेज अनिवार्य रूप से हो और आवश्यकतानुसार पुराने और जर्जर सीवरेज को बदलने व एलाइनमेंट ठीक करने के कार्य भी किए जाएं। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा जरूरतमंद लोगों की मदद और अनुपयोगी वस्तुओं के पुनः उपयोग के लिए शुरू किये गए मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र को अच्छी पहल बताते हुए इसकी सराहना की। इस दौरान नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा, ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर सहित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।