Religion: कादेड़ा पहुंची अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी, मां बगलामुखी का लिया आशीर्वाद

0
राजस्थान के कादेड़ा स्थित मां बगलामुखी धाम में चैत्र नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ हुआ, जो पूरे भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर देशभर से श्रद्धालु एकत्रित हुए हैं, जिनमें बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी भी शामिल हैं। उन्होंने मां बगलामुखी के श्रीचरणों में 11 किलोग्राम चांदी के आभूषण अर्पित कर अपनी गहरी भक्ति और श्रद्धा प्रकट की। इसके बाद उन्होंने आशुतोष महाराज जी से आशीर्वाद भी प्राप्त किया, जिससे उनका यह आध्यात्मिक अनुभव और भी विशेष बन गया। महोत्सव में फिल्म निर्माता विमल लाहौटी, अभिनेता राजवीर शर्मा, अभिनेत्री शाइनी दीक्षित, राजकुमारी करिश्मा हाड़ा और धमाका रिकॉर्ड्स के मालिक पारस मेहता जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। साथ ही, अभिनेत्री कमल चीमा और करंट प्रोडक्शन से करण, अभिषेक और दयाल सिंह शेखावत भी इस भव्य आयोजन का हिस्सा बने। मां बगलामुखी धाम अपने दिव्य आभा और आध्यात्मिक ऊर्जा के लिए प्रसिद्ध है। यहां के पीठाधीश्वर महाशक्ति बगलामुखी आशुतोष महाराज एक सिद्ध योगी और तांत्रिक अनुष्ठानों के महान ज्ञाता हैं। उनकी गहन साधना और आध्यात्मिक नेतृत्व में धाम ने विशेष पहचान बनाई है, जिससे यह शक्ति उपासकों और श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख तीर्थस्थल बन गया है। आगामी 5 अप्रैल को धाम में “नरेंद्र मोदी दीर्घायु बगलामुखी महायज्ञ” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सवा लाख आहुति दी जाएंगी। इस महायज्ञ का उद्देश्य देश में शांति, समृद्धि और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दीर्घायु के लिए प्रार्थना करना है। महोत्सव के दौरान भक्तों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, ताकि सभी श्रद्धालु निश्चिंत होकर मां के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकें।

C M NEWS: गांवों को समृद्ध और खुशहाल बनाने के लिए सहकार आन्दोलन की महत्वपूर्ण भूमिका —मुख्यमंत्री

0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के अन्त्योदय के संकल्प को साकार करने में सहकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। सहकार से समृद्धि की भावना के साथ समाज के कमजोर वर्ग को सशक्त बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हमारे गांवों को समृद्ध और खुशहाल बनाने के लिए राज्य सरकार प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम सेवा सहकारी समितियों की स्थापना कर रही है। श्री शर्मा मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर सहकारिता विभाग की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को सशक्त और समृद्ध बनाए जाने में सहकार आन्दोलन की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस के लिये राज्य सरकार राजस्थान सहकारिता अधिनियम 2001 को वर्तमान परिपेक्ष्य में प्रासंगिक बनाने के लिए नवीन कॉपरेटिव कोड लेकर आएगी। इसके लिए गठित एक समिति ने सहकारी आंदोलन में अग्रणी महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश और केरल जैसे राज्यों का दौरा कर वहां के सहकारी कानूनों का व्यवहारिक अध्ययन भी किया है। श्री शर्मा ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बजट 2024-25 की अनुपालना में 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का ब्याज मुक्त अल्पकालीन फसली ऋण वितरित किया है। इससे राज्य के 35 लाख से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं। बजट 2025-26 में भी 25 हजार करोड़ रुपये के ऋण वितरण की घोषणा की गई है। श्री शर्मा ने सहकारिता विभाग से संबंधित बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को इनका समयबद्ध रूप से प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सहकारी संस्थाओं के भण्डारण की क्षमता में वृद्धि करने के लिए 150 ग्राम सेवा सहकारी समितियों में 100 से 500 मेट्रिक टन क्षमता के गोदामों का निर्माण कराया जा रहा है। इन गोदामों में कृषि उत्पादों का योजनाबद्ध ढ़ंग से भण्डारण सुनिश्चित हो, ताकि इनका अधिकतम उपयोग लिया जा सके। श्री शर्मा ने कहा कि राज्य के 1 लाख गोपालक परिवारों को गोपाल क्रेडिट कार्ड के तहत 1 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। बजट 2025-26 में इन परिवारों की संख्या बढ़ाकर 2 लाख 50 हजार कर दी गई है। वहीं इस बजट में पीएम किसान सम्मान निधि के तहत दी जाने वाली राशि को भी बढ़ाकर आगामी वर्ष से 9 हजार प्रतिवर्ष करने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पर्याप्त प्रचार-प्रसार कर किसानों को केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाए। पात्र किसानों को सहकारी बैंकों के द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसानों और ग्रामीणों के अधिक से अधिक बचत खाते सहकारी बैंकों में खुलें। समीक्षा बैठक में सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती मंजू राजपाल ने विभाग की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार की सहकार से समृद्धि की परिकल्पना को साकार करने में राजस्थान देश के अग्रणी राज्यों में है। इस परिकल्पना के तहत 54 पहलें प्रारम्भ की गई हैं, जिनमें पेक्स कम्प्यूटराइजेशन, बहुद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समितियों की स्थापना और अन्न भण्डारण हेतु गोदामों की स्थापना जैसी पहलें शामिल हैं। राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ लि0 (कॉनफेड) ने मेडिकल मार्केटिंग व नागरिक आपूर्ति अनुभाग में लक्ष्य से अधिक व्यवसायिक उपलब्धियां हासिल की है। कॉनफेड द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला और दीपोत्सव मेला आयोजित किया जाता है।

C M NEWS: राज्य सेवा के 21 अधिकारियों के विरूद्ध हुई कार्रवाई

0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सेवा के अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही और अभियोजन स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री ने राज्य सेवा के अधिकारियों के विचाराधीन 18 प्रकरणों का निस्तारण करते हुए कुल 21 अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की है। श्री शर्मा ने भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 के तहत कुल 5 प्रकरणों में अभियोजन स्वीकृति जारी की और 4 अधिकारियों के विरूद्ध धारा 17-ए में भ्रष्टाचार के आरोपों की विस्तृत जॉच/अनुसंधान की पूर्वानुमति भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को प्रदान की। सेवानिवृत्त अधिकारियों के पुराने प्रकरणों का निस्तारण करते हुए 4 अधिकारियों को पेंशन रोके जाने के दण्ड से दण्डित किया गया, जिसमें से 2 प्रकरणों में शत-प्रतिशत पेंशन रोके जाने का निर्णय किया गया। इसी प्रकार सेवारत अधिकारियों के 5 प्रकरणों में 7 अधिकारियों के विरूद्ध विभिन्न आरोपों के प्रमाणित पाये जाने से संबंधित अधिकारियों की वार्षिक वेतन वृद्धियां रोके जाने के दण्ड से दण्डित किये जाने का निर्णय किया। 2 प्रकरणों में सेवानिवृत्त अधिकारियों के विरूद्ध प्रमाणित आरोपों के जॉच निष्कर्ष को अनुमोदित किया गया।

Gangaur: राजस्थान की शाही अंदाज से नगर परिक्रमा को निकली गणगौर माता की सवारी

राजस्थान की शाही परंपरा, लोक संस्कृति और आस्था का प्रतीक गणगौर महोत्सव 2025 इस बार और भी भव्यता के साथ मनाया गया। त्रिपोलिया गेट से शाही लवाजमे के साथ निकली गणगौर माता की सवारी ने समूचे शहर को उत्सवमय बना दिया। देशी-विदेशी पर्यटकों की भारी भीड़ इस ऐतिहासिक सवारी को देखने के लिए उमड़ी और राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नजदीक से अनुभव किया।

C M NEWS: मुख्यमंत्री ने राजस्थान निर्माण के लिये उद्योगपति, युवा और किसान का किया आह्वान

0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता, सुशासन और नीतिगत सुधारों के माध्यम से राजस्थान को देश का सर्वश्रेष्ठ निवेश स्थल बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी का परिणाम है कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान हस्ताक्षरित हुए निवेश प्रस्तावों में से 3 लाख करोड़ रूपये के एमओयू की आज ग्राउण्ड ब्रेकिंग की गई है। उन्होंने आह्वान किया कि उद्योगपति अपने निवेश, युवा अपनी प्रतिभा और किसान अपनी मेहनत से ऐसे राजस्थान का निर्माण करें, जो न केवल भारत का गौरव बने, बल्कि विश्व में अपनी पहचान स्थापित करे। श्री शर्मा ने कहा कि आज का निवेश उत्सव एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन इम्पैक्ट 1.0 (इम्पैक्ट वन प्वाइंट ओ) पर केंद्रित है, जो राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत किए गए एमओयू को धरातल पर उतारने के हमारे प्रयासों को दर्शाता है। राज्य सरकार ने इन निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए त्रिस्तरीय रिव्यू मेकैनिज्म बनाया है। हर विभाग और जिले में डेडिकेटेड टीम बनाई, जो इन एमओयू की सक्रिय रूप से निगरानी कर रही है, ताकि निवेश का हर प्रस्ताव समय पर कार्यान्वित हो सके। इस सतत पर्यवेक्षण का ही परिणाम है कि ‘राइजिंग राजस्थान’ के तहत हुए एमओयू में से 3 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की ग्राउंड ब्रेकिंग हो रही है। कार्यक्रम में इस संबंध में एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। श्री शर्मा सोमवार को जयपुर के निजी होटल में आयोजित निवेश उत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हर साल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर राजस्थान दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इस बार राजस्थान दिवस पर सात दिवसीय महोत्सव का आयोजन कर महिला, किसान, युवाओं के उत्थान और गरीब कल्याण की कई सौगातें दी हैं। इसी कड़ी में आज हम यहां निवेश उत्सव मना रहे हैं, जोकि राज्य के आर्थिक विकास की दिशा में एक और मजबूत कदम साबित होगा।

Rajasthan Day: अल्बर्ट हॉल पर धूम—धाम से मनाया राजस्थान दिवस का महोत्सव

0
राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के अंतर्गत अल्बर्ट हॉल पर आयोजित राज्यस्तरीय सांस्कृतिक संध्या में शिरकत की। मुख्यमंत्री की घोषणा पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर हर्षोल्लास से मनाया गया राजस्थान दिवस—चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (30 मार्च) को प्रदेशभर में राजस्थान दिवस उत्साह और उमंग से मनाया गया। सभी जिलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें जनसमूह ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंदिरों में विशेष आरती का आयोजन हुआ और प्रदेशवासियों ने अपने घरों पर दिए जलाकर राजस्थान दिवस हर्षोल्लास से मनाया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने इस बार से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन राजस्थान दिवस मनाने की घोषणा की है। श्री शर्मा ने कहा है कि संवत् 2006 (30 मार्च 1949) को लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने वृहद् राजस्थान का उद्घाटन किया था। सांस्कृतिक संध्या में राजस्थानी कलाकारों ने अल्बर्ट हॉल के मंच पर गौरवशाली कला के रोचक रंगों को उकेरा। रवींद्र उपाध्याय, आकांक्षा शर्मा, मधु भाट, पीयूष पवार, करनबीर बोहरा औरमांगणियार ग्रुप ने प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही, कत्थक व फोल्क डांस फ्यूजन की भी प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कलाकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में भव्य आतिशबाजी भी की गई।

NHAI: टोल टैक्स हुआ महंगा, 31 मार्च रात 12 बजे से होगी नई दरें प्रभावी

0
प्रदेश में हाईवे पर यात्रा करना 31 मार्च रात 12 बजे से अब महंगा हो जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टोल टैक्स की दरों में 5 से 25 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। नई दरों के अनुसार कार चालकों को 5 रुपये और अन्य वाहनों को 25 रुपये तक बढा हुआ टोल टैक्स देना होगा। टोल सेत्रों के अनुसार एनएचएआई हर साल टोल टैक्स बढ़ाता आ रहा है। इस साल भी 5 से 25 रुपये रेट बढ़ाई गई है। वाहन चालकों में कोई असमंजस न हो, इसके लिये नई सूची टोल बूथों पर लगा दी गई है। वहीं मंथली पास में भी 10 रुपए बढ़ाये गये गये है। सबसे कम 5 और सबसे अधिक 25 रुपए का टैक्स

C M NEWS: राजधानी दिल्ली में राजस्थान उत्सव-2025 का हुआ आगाज

0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में आयोजित नौ दिवसीय राजस्थान उत्सव-2025 और राजीविका क्राफ्ट फेयर और फूड फेस्टिवल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर लोकसभाध्यक्ष ओम बिड़ला, केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, सांसद सी.पी.जोशी, पी.पी.चौधरी, मदन राठौड़ सहित राजस्थान के एक दर्जन से अधिक सांसद मौजूद रहे। कार्यक्रम के आरंभ में मुख्यमंत्री ने गणेश जी की प्रतिमा की आराधना कर दीप प्रज्वलित करके राजस्थान उत्सव 2025 का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने उत्सव में राजस्थान के विभिन्न अंचलों से आए लोक एवं हस्तकलाकारों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का अवलोकन किया। उन्होंने कलाकारों से बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजस्थान स्थापना दिवस की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन पूर्व गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के मजबूत हाथों से ही राजस्थान की नींव रखी गई थी। उन्होंने कहा कि नौ दिवसीय इस राजस्थान उत्सव का मुख्य उद्देश्य दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों से पधारे लोगों को राजस्थान की संस्कृति, लोक कला और खानपान से अवगत करवाना है।

Drinking Water: गर्मी के मौसम में आकस्मिक कार्यों के लिए 1 करोड़ की स्वीकृति जारी

0
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने बताया कि गर्मी के मौसम में प्रदेश के किसी भी हिस्से में लोगों को पेयजल से संबंधित कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों में आकस्मिक कार्यों के लिए 1 करोड़ रुपये की राशि खर्च करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत जिला कलक्टर्स की अनुशंषा पर सम्बंधित क्षेत्र के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अपने अधीन आने वाले जिलों में 1 करोड़ रुपये तक की सीमा में पेयजल व्यवस्था से सम्बंधित आवश्यक कार्य करा सकेंगे। मंत्री ने बताया कि प्रत्येक जिले के लिए स्वीकृत धनराशि का उपयोग विभागीय नियमों और प्रावधानों का पालन करते हुए अधिकतम उपभोक्ताओं को लाभांवित करने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। अधिकारियों को स्वीकृत किए जाने वाले कार्यों को एक निश्चित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं जिससे गर्मी के मौसम में प्रभावित उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की जा सके। सभी जिलों में 1 करोड़ रुपये की सीमा में ही खर्च की अनुमति होगी, अगर किसी स्थान इस सीमा के बाहर व्यय की आकस्मिक जरूरत होगी तो सक्षम स्तर से इस बारे में विचार करते हुए निर्णय लिया जाएगा। उन्होने बताया कि गर्मी के सीजन में पेयजल आपूर्ति की मॉनिटरिंग के लिए 110 नियमित वाहन के अलावा 01 मार्च से 31 मार्च 2025 के लिए 100 एवं आगामी 1 अप्रेल से 30 अप्रेल तक के लिए 400 अतिरिक्त वाहनों एवं आगामी 01 मई से 31 जुलाई तक 450 किराये के वाहनों के उपयोग की भी स्वीकृति जारी की गई है। स्वीकृत किये गए इन वाहनों का उपयोग हैंडपम्प मरम्मत अभियान और समर कंटीजेंसी कार्यों के साथ पेयजल परियोजनाओं और जलापूर्ति से सम्बंधित कार्यों की निगरानी के लिए भी किया जाएगा। हैंडपम्प मरम्मत अभियान और जलापूर्ति से सम्बंधित कार्यों के लिए विभाग में आगामी 1 अप्रेल से 30 अप्रेल तक के लिए 2 हजार संविदा श्रमिक और आगामी 01 मई से 31 जुलाई तक 2 हजार 500 संविदा श्रमिक सहित मार्च 2025 में भी 500 संविदा श्रमिकों की स्वीकृति जारी की गई है। मंत्री ने बताया कि सभी जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रीष्म कालीन संर्वधन कार्यों के तहत अति आवश्यक पेयजल व्यवस्था के लिए कुल 144 करोड़ रूपये की स्वीकृति जारी की गई है जिससे लगभग 1200 छोटे-छोटे कार्यों की स्वीकृति जारी की गई है। इस राशि के कार्यों के तहत जैसे नलकूप गहरे करना, खराब पम्पसेट, केबल, जीआई पाईप, पेनल स्टार्टर और वाल्व बदलने के कार्य कर खराब पेयजल स्रोतों को दुरूस्त किया जााएगा और समस्या ग्रस्त क्षेत्र में पेयजल समाधान होगा। वहीं उन्होने बताया कि प्रदेश के पेयजल संकट वाले स्थानों पर आमजन को तुरन्त राहत देने के लिए सभी जिलों में टैंकर के माध्यम से पेयजल परिवहन किया जाएगा। इसके लिए माह अप्रैल से जुलाई 2025 तक की अवधि के लिए 82.37 करोड़ रूपये की स्वीकृति जारी कर दी गई है।

Rajasthan Day: हर्षोल्लास से देश-विदेश में मनाए राजस्थान दिवस -मुख्यमंत्री

0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रवासी राजस्थानियों से देश – विदेश में राजस्थान दिवस चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (30 मार्च) को हर्ष और उल्लास से मनाने का आह्वान किया है। श्री शर्मा मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थानी उद्यमियों के साथ संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने सनातन संस्कृति को सम्मान देते हुए इस बार से राजस्थान दिवस अंग्रेजी कलैण्डर के स्थान पर भारतीय पंचाग की तिथि नव संवत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाने का निर्णय किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य पर सप्ताहभर (25 से 31 मार्च) प्रदेश में कई आयोजन कर विभिन्न वर्गाें को सौगात दे रही है। इसी क्रम में राजस्थान दिवस पर देवस्थान विभाग के अधीन मंदिरों में विशेष आरती का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने उद्यमियों से प्रवासी राजस्थानियों के साथ सामंजस्य स्थापित कर देश के अन्य राज्यों एवं विदेश के कई शहरों में राजस्थान दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया।